Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

उदासीनता अपराध से भी भयंकर होती है

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 1, 2024
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
‘उदासीनता बहुधा अपराध से भी भयंकर होती है.’ — प्रेमचंद
उदासीनता अपराध से भी भयंकर होती है
उदासीनता अपराध से भी भयंकर होती है
Subrato Chatterjeeसुब्रतो चटर्जी

उदासीनता एक चारित्रिक रोग है. संभवतः इसीलिए प्रेमचंद ने लिखा था – ‘उदासीनता बहुधा अपराध से भी भयंकर होती है.’ आपने देखा होगा पिछले दस सालों में भारत की आम जनता बहुत सारे ऐसे मुद्दों के प्रति उदासीन हो गई है, जो पहले उसके मन में तूफ़ान ला देता था. मसलन, हत्या, बलात्कार, ट्रेन दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा, नियुक्ति घोटाले, आतंकवादी हमले जैसे सैकड़ों ऐसे मामले थे जिन पर जनता का ग़ुस्सा सड़कों पर आ जाता था.

अगर सामाजिक मनोविज्ञान की दृष्टि से देखा जाए तो ऐसा इसलिये होता था कि ऐसी घटनाएं पहले अपवादस्वरूप होतीं थीं, नियम अनुसार नहीं. जब अपवाद नियम बन जाए तो उसकी मनोवैज्ञानिक स्वीकृति भी नियम बन जाता है. एक उदाहरण से आपको समझाता हूं.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

किसी भी लंबी अवधि तक चलने वाली लड़ाई या युद्ध के शुरुआती दिनों में जनता के मन में एक भयंकर ग़ुस्से का प्रवाह होता है, जो समय के साथ साथ मंद पड़ जाता है. हालिया इज़राइल के ग़ज़ा पट्टी पर हमले के क्षेत्र में हमने यही देखा है. शुरुआती दिनों में इसकी घोर निंदा की गई और दुनिया भर के लोग इस जघन्यतम नरसंहार के विरुद्ध खड़े हो गए.

इस नरसंहार को शुरू हुए आज क़रीब एक साल होने को चला है. नरसंहार आज भी जारी है, लेकिन विरोध की आवाज़ें मंद पड़ गई हैं. क्यों ? क्या मनुष्य ने नरसंहार को जायज़ मान लिया है ? नहीं, हत्या और नरसंहार के पक्ष में आज भी दुनिया के 99 प्रतिशत लोग नहीं हैं, फिर ये उदासीनता क्यों ? इसका उत्तर है – conditioning.

जिस तरह हम बदलते मौसम के साथ साथ अपने मन मस्तिष्क और शरीर को adjust कर लेते हैं, उसी तरह से हम बदलते हुए राजनीतिक, सामाजिक, तकनीकी और अन्य परिवेश के साथ भी adjust कर लेते हैं. यह adjustment समाज में एक inertia की स्थिति उत्पन्न कर देती है, जो धरातल पर उदासीनता के रुप में दिखाई देती है.

मसलन, साल में एकाध रेल दुर्घटना हो तो हम लाशों को गिनते हुए सिहर उठते हैं, लेकिन जब महीने में बारह हों तो हमें लाशें गिनने की फ़ुरसत नहीं मिलती है और हम उदासीन हो जाते हैं. विसंगतियों और मृत्यु के प्रति इस निरपेक्षता या उदासीनता को पैदा करने के लिए ऐसी दुर्घटनाओं की त्वरित पुनरावृत्ति आवश्यक है.

हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम के असर की लिस्ट बनाते हुए जब लेखक थक जाता है, तब कहता है कि ‘a long litany of disaster defeats its own purpose.’ मतलब, विभीषिका का विस्तृत विवरण मनुष्य के मन से विभीषिका के असर को ही कम कर देता है.

ठीक इसी तरह से पिछले दस सालों में हत्या, बलात्कार, सार्वजनिक संस्थाओं के पतन, न्यायपालिका का पतन, सांविधानिक संस्थाओं की मृत्यु, सांप्रदायिक दंगों में मौतें, चुनावी धांधली, विधायक सांसदों की ख़रीद फ़रोख़्त, बेईमान धंधेबाज़ों की प्रधानमंत्री द्वारा निर्लज्ज दलाली और जनविरोधी नीतिगत फ़ैसले, बेरोज़गारी, महंगाई और अनिश्चित भविष्य का डर धार्मिक पाखंड के साथ इतना common हो गया है कि भारत की एक विशाल जनता इन सबके प्रति उदासीन हो गई है.

उम्मीद की बात यह है कि आदमी देर सबेर अपनी उदासीनता से भी उकता जाता है और जब यह होता है तब वही दस दिन लौट कर आते हैं जब दुनिया हिल उठती है. Never take Man for granted. जो शासक इस साधारण सत्य को नहीं समझते हैं वे या तो बंकर में आत्महत्या करने के लिए मजबूर किये जाते हैं या सड़कों पर घसीट कर मार दिये जाते हैं. चुनाव उनका है और इस तरह की मौतों को आदमी सदियों तक याद रखता है.

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay
Previous Post

रजनी पाम दत्त और फासीवाद

Next Post

संघी आंदोलन मॉडल यानी ‘सत्ता के प्रति समर्पण’ और ‘अध्यात्म के (द्वारा) नियंत्रण’

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

संघी आंदोलन मॉडल यानी ‘सत्ता के प्रति समर्पण’ और ‘अध्यात्म के (द्वारा) नियंत्रण’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पूजा पांडाल में गांधी वध : गांधी को मारने का मायावी तरीका

October 16, 2022

आज आप जो साएनाइड की फ़सल बो रहे हैं न…वो एक दिन आपको ही काटनी होगी…!

May 4, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

March 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

March 7, 2026

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.