Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

उक्रअईना में नाटो के जनरलों से भरा एक भूमिगत मुख्यालय ध्वस्त हो गया, पेरिस में भारी शोक

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 27, 2025
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
उक्रअईना में नाटो के जनरलों से भरा एक भूमिगत मुख्यालय ध्वस्त हो गया, पेरिस में भारी शोक
उक्रअईना में नाटो के जनरलों से भरा एक भूमिगत मुख्यालय ध्वस्त हो गया, पेरिस में भारी शोक
Anil Janvijayअनिल जनविजय

व्लदीमिर पूतिन भी यह सूचना पाकर हतप्रभ रह गए : उक्रअईना में नाटो के जनरलों से भरा एक भूमिगत मुख्यालय ध्वस्त हो गया. पेरिस में भारी शोक. बताया जा रहा है कि उक्रअईना के चेर्निग़ोव और द्नप्रोपित्रोव्स्क इलाकों में उक्रअईना की सेना पर रूस के सबसे शक्तिशाली मिसाइल हमलों में 300 फ्रांसीसी सैनिक भी मारे गए हैं. ये फ़्रांसीसी सैनिक और नाटो संगठन के जनरल उक्रअईना में तैनात किए गए थे ताकि रूस की सेना का सामना कर सकें.

प्राप्त जानकारियों के अनुसार, सिर्फ़ नाटो देशों के सैनिक और लैटिन अमेरिका के भाड़े के सैनिक ही नहीं, बल्कि नाटो सैनिक संगठन के अनेक बड़े-बड़े अधिकारी भी रूस द्वारा उक्रअईना पर किए गए मिसाइल हमलों का निशाना बन गए.  उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इन हमलों में फ़्रांस के कम से कम 300 सैनिक मारे गए हैं.

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

रूस के इस्कंदार मिसाइल से किए गए एक हमले के बाद वह भूमिगत मुख्य बंकर पूरी तरह से नष्ट हो गया, जहां नाटो सैनिक संगठन के अधिकारी जनरल ठहरे हुए थे. इस हमले के बाद पेरिस हक्का-बक्का रह गया क्योंकि उसकी नज़र में यह हमला अविश्वसनीय हमला था और इस हमले से न केवल फ़्रांस बल्कि पूरा यूरोप बुरी तरह से प्रभावित हुआ है.

उक्रअईना ने हार मान ली है. यह देखते हुए कि इतने भारी नुकसान को पूरी तरह से छिपाना संभव नहीं है, आधिकारिक तौर पर, उक्रअईनी पक्ष ने भूमिगत सैन्य मुख्यालय पर दो ‘इस्कंदार’ मिसाइलों द्वारा किए गए सटीक हमले की सूचना को स्वीकार लिया है. परन्तु कीव ने यह बताने से इनकार कर दिया है कि उसके भूमिगत सैन्य मुख्यालय पर रूस ने किस तरह हमला किया. अगर उक्रअईना आंशिक रूप से भी इस हमले को स्वीकार रहा है, तो हमले में हुई तबाही को छिपाना असंभव ही है.

इसी तरह की स्थितियां पहले भी घट चुकी हैं : शोस्तका में एक लैण्डफिल पर हुए हमले के बाद, बचे हुए यूरोपीय सैनिकों को तत्काल फ्रांस, ब्रिटेन और कुछ अन्य देशों में पहुंचाया गया था. अचकोवा और द्नप्रोपित्रोव्स्क में भी यही स्थिति फिर से दोहराई गई है.

रूस के ‘इसकान्दर’ मिसाइलों ने उक्रअईनी सेना पर यह हमला किया था. विण्ड डू नॉर्ड समूह से मिली जानकारी के अनुसार, इसकान्दर रॉकेटों से लैस रूसी सेना ने चेर्निग़ोव के इलाके में गंचारोव्स्की मोर्चे को घेर लिया है. 200 से ज़्यादा सैनिक, सैन्य मुख्यालय, टैंकों और तोपों जैसे दर्जनों हथियार, वहाँ बने गोदाम और शेड नष्ट हो गए हैं. हमला करने के बाद ही रूसी सेना को यह मालूम हुआ कि उसने अनजाने में दुश्मन के सैन्य मुख्यालय पर हमला कर दिया था और वह पूरी तरह से बरबाद हो गया है. मरने वालों की संख्या भी 300 से काफ़ी ज़्यादा बताई जा रही है.

सैन्य विशेषज्ञ वसीली दान्दीकिन ने बताया कि मारे गए लोगों में विदेशी सैन्य प्रशिक्षक भी शामिल हो सकते हैं, क्योंकि विभिन्न देशों के भाड़े के सैनिकों को उस मोर्चे पर प्रशिक्षित किया जा रहा था. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ‘इस्कंदार’ मिसाइल कई मंज़िल गहरे भूमिगत अड्डों को भेदने में सक्षम है, जिसका मतलब है कि प्रतिद्वंद्वी को वाकई गंभीर नुकसान हुआ है.

मुख्य सनसनीभरी बात तो यह है कि इस रूसी हमले में फ्रांस को सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है. इस घटना के बाद, फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अचानक अपना रुख बदल लिया है.

रूसी विमानों पर गोलीबारी करने की ज़रूरत से जुड़े ‘दोलाण्ड’ ट्रम्प के बयान पर टिप्पणी करते हुए इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि नाटो को ऐसे कदम नहीं उठाने चाहिए. फ्रांसीसी नेता ने स्पष्ट किया है कि उन्हें मास्को की कार्रवाइयों में केवल सेना को नियन्त्रित करने की इच्छा ही नज़र आती है. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इस हमले पर नाटो गठबंधन की प्रतिक्रिया ‘सामान्य’ होनी चाहिए.

मैक्रॉं को डर है कि कहीं रूस के साथ वास्तविक लड़ाई न शुरू हो जाए और पेरिस वास्तव में रूस के साथ सीधे टकराव के डर से पटरी पर आ गया है.

यूरोप में दहशत. समाचार समिति ब्लूमबर्ग ने बताया है कि रूस के इस हमले के बाद फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के प्रतिनिधियों ने मास्को में रूसी राजनयिकों के साथ एक ‘गहन बैठक’ की है. इस संदर्भ में, आरएफआई ने जानकारी दी है कि फ्रांसीसी सैन्य ठिकानों के ऊपर अज्ञात ड्रोनों को उड़ते हुए देखा गया है.

इस बीच, रूसी मिसाइल दनेप्रोपित्रोव्स्क के इलाके में लगातार गोदामों को निशाना बना रहे हैं. कई ऐसे हैंगर नष्ट कर दिए गए हैं, जहाँ उक्रअईना के लड़ाकू विमान और ड्रोन खड़े थे, एक हेलीकॉप्टर भी जलकर राख हो गया है. ‘दनबास पार्टिशन’ ने इस ख़बर की पुष्टि की है कि ड्रोनों के रखरखाव और मरम्मत के काम आनेवाली उक्रअईना की एक वर्कशाप और 81वीं एयर ब्रिगेड को रूसी सेना ने पूरी तरह से घेर रखा है.

आखिर में बस, यही कहना है कि अगर सैकड़ों फ्रांसीसी सैनिकों की मौत की जानकारी की पुष्टि हो जाती है, तो यह इस युद्ध के दौरान नाटो का सबसे बड़ा नुकसान होगा. यूरोप, और खासकर पेरिस, अब बेहद डरे हुए दिखाई दे रहे हैं. इससे पहले, रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति दोलाण्ड ट्रम्प की चुनौती स्वीकार कर ली थी.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लॉग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लॉग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate

Previous Post

क्या माओवादी प्रवक्ता अभय का सरेंडर वाला बयान माओवादी पार्टी को विभाजन की ओर ले जायेगी ?

Next Post

क्यों शिक्षक दिवस पर मां सावित्री बाई फुले का जिक्र नहीं होता ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

क्यों शिक्षक दिवस पर मां सावित्री बाई फुले का जिक्र नहीं होता ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

एनडीटीवी के खिलाफ मोदी की कार्रवाई का विरोध करो !

June 6, 2017

मुझसे अक्सर सवाल होता है कि मुसलमान के पक्ष में क्यों लिखते हो ?

November 14, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.