Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

मोदी सरकार की दलाली में तो नहीं लग गई पटियाला हाऊस कोर्ट

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 10, 2019
in ब्लॉग
1
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मोदी सरकार की दलाली में तो नहीं लग गई पटियाला हाऊस कोर्ट

पटियाला हाऊस कोर्ट जिस तत्परता से पुलिस के इस फर्जी चार्जशीट पर दिल्ली सरकार को तलब कर रही है, उससे तीगुने ताकत से पटियाला हाऊस कोर्ट के परिसर में कैमरों के सामने जेएनयू के छात्रों, शिक्षकों, पुलिसकर्मियों और पत्रकारों पर भाजपाई गुंडों के हमले और जान से मारने की कोशिश के मामलों का संज्ञान लेना चाहिए.

दिल्ली की पटियाला हाऊस कोर्ट जेएनयू के छात्रों पर मोदी सरकार की दलाल बनी दिल्ली पुलिस के फर्जी चार्जशीट पर जिस प्रकार तत्परता दिखा रही है, और दिल्ली सरकार पर फर्जी चार्जशीट का अनुमोदन करने के लिए दवाब बना रही है, पर वहीं, पटियाला हाऊस कोर्ट के परिसर में जेएनयू के छात्रों, शिक्षकोकं, पुलिसकर्मियों, पत्रकारों की बजाप्ता कैमरा के सामने पिटाई के मामले पर चुप्पी साध गई. न तो इस सवाल पर पटियाला हाऊस कोर्ट ने पुलिस को फटकार ही लगाई और न ही मामलें की गंभीरता को ही अपना आईना बनाया. पटियाला हाऊस कोर्ट अपने ही बनाये आईने में नंगी खड़ी हो गई, जो पटियाला हाऊस कोर्ट के न्यायधीशों पर ही प्रश्न चिन्ह लगा दिया है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

मोदी सरकार की दलाली व गुंडागर्दी में मशगूल दिल्ली पुलिस की काली कारतूत देश की जनमानस में छाई हुई है, जिसे कोई भी कोर्ट या सत्ता धो नहीं सकती. आये दिन अपनी काली कारतूतों की सुर्खियां बटोरने वाली दिल्ली पुलिस आम आदमी पार्टी के नेत्त्व में बनी दिल्ली सरकार के विधायकों, मंत्रियों, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री पर सैकड़ों की तादाद में न केवल फर्जी मुकदमें ही करती है, बल्कि उनकी गिरफ्तारी को इस प्रकार अंजाम देने की घृणित कोशिश करते हैं, मानों वह जनप्रतिनिधि नहीं, आतंकवादी हो. दिल्ली में कार्यरत् दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली किसी से छिपी हुई नहीं है कि किस प्रकार पटियाला हाऊस कोर्ट में जेएनयू के छात्रों, शिक्षकों, पत्रकारों की पिटाई के मामले को एक दुर्घटना का शक्ल दे दिया और गिरने से लगी चोट बता दिया. यह दिल्ली पुलिस की नीचता और इस पर पटियाला हाऊस कोर्ट की चुप्पी बहुंत कुछ कहती है.




दिल्ली पुलिस केन्द्र की सरकार के अधीन है और केन्द्र सरकार केवल मोदी का पर्याय बनकर रह गया है, जिसके खुद के हाथ हत्या और बलात्कार में डूबे हुए हैं. ऐसे में दिल्ली पुलिस आज हत्यारों और बलात्कारियों का संरक्षक बनकर रह गयी है. सीधे शब्दों में कहें तो दिल्ली पुलिस हत्यारों और बलात्कारियों का एक लठैत बन गई है, जो हर उस शख्स पर टुट पड़ती है, जो जनता के शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली आदि जैसे बुनियादी सवालों को हल करना चाहती है. सीधे शब्दों में कहें तो दिल्ली पुलिस की न तो कोई नैतिकता ही बची है और न हीं आम जनता के प्रति कोई लगाव ही रह गया है.

कहा जाता है कि दिल्ली पुलिस में ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर अन्य गतिविधियों में लाखों-करोड़ों का खेल होता है. जो जितना ज्यादा भ्रष्ट और चापलूस होता है, वह उतना ही ऊंच पद पाता है. अब जब देश की सत्ता एक अपराधियों और हत्यारों के हाथ में आ गई है तो निःसंदेह पुलिस के महकमों में ऊंचे पदों पर सबसे ज्यादा भ्रष्ट और अपराधी अधिकारी ही अपना स्थान सुरक्षित रख रहे हैं, जिनका नैतिकता और ईमानदारी से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं होता.




जब से दिल्ली की सत्ता आम आदमी पार्टी के हाथों में आई है, हत्यारे और अपराधियों का सरगना मोदी सरकार आम आदमी पार्टी को मिटाने के लिए दिल्ली में ऐड़ी-चोटी का जोर लगा लिया है केवल इसलिए कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी को समझते हुए दिल्ली की जनता की – शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसी बुनियादी समस्याओं को हल करने के लिए दिन-रात काम में लगी हुई है. चूंकि केन्द्र की अपराधकर्मियों की मोदी सरकार निर्लज्जतापूर्वक देश की उद्योगपतियों के हित में काम करने का न केवल ऐलान ही करती है, वरन् आम जनता की जान के कीमत पर भी इन औद्योगिक घरानों की सेवा कर रही है, जिस कारण देश में चारों तरफ बेरोजगारी फैल गई, छोटे-मंझोले उद्योग-धंधे बंद हो गये, व्यवसाय बर्बाद हो गया है और देश की आम जनता त्राहिमाम् कर रही है.

मोदी सरकार के प्रति घृणा और नफरत फैल गई है. पिछले 3 राज्यों के चुनाव में भाजपा की भारी धांघली के बाद भी भाजपा सत्ता से च्यूत हो गई. इससे हताश केन्द्र की मोदी सरकार देश की जनता का ध्यान दूसरी ओर भटकाने के लिए जेएनयू का फर्जी देशद्रोही-देशभक्ति का खेल खेल रही है. और इस घिनौनी साजिश में साथ दे रही है पटियाला हाऊस कोर्ट के न्यायाधीश, जो या तो बिक चुके हैं अथवा जज लोया के आत्मा का दर्शन कर लिये हैं. देश की आम जनता के सामने यह सारा कुछ साफ झलक रहा है.




पटियाला हाऊस कोर्ट को केन्द्र की हत्यारे और अपराधियों की सरकार के इस देशद्रोही-देशभक्ति के इस फर्जी खेल का मोहरा बनने से बचना होगा. वह जिस तत्परता से पुलिस के इस फर्जी चार्जशीट पर दिल्ली सरकार को तलब कर रही है, उससे तीगुने ताकत से पटियाला हाऊस कोर्ट के परिसर में कैमरों के सामने जेएनयू के छात्रों, शिक्षकों, पुलिसकर्मियों और पत्रकारों पर भाजपाई गुंडों के हमले और जान से मारने की कोशिश के मामलों का संज्ञान लेना चाहिए. तभी पटियाला हाऊस कोर्ट की प्रतिष्ठा देश के सामने बची रह सकती है. वरना पटियाला हाऊस कोर्ट समेत कानून-व्यवस्था केवल चोंचले की चीज बनकर रह जायेगी जो देश भर में केवल हंसी का पात्र बनेगी और कुछ नहीं क्योंकि भाजपा के सारे मोहरे पिट चुके हैं, अब केवल कोर्ट ही बचा है.




Read Also –

संविधान जलाने और विक्टोरिया की पुण्यतिथि मानने वाले देशभक्त हैं, तो रोजी, रोटी, रोजगार मांगने वाले देशद्रोही कैसे ?
आम लोगों को इन लुटेरों की असलियत बताना ही इस समय का सबसे बड़ा धर्म है
सवालों से भागना और ‘जय हिन्द’ कहना ही बना सत्ता का शगल
ईवीएम और हत्याओं के सहारे कॉरपोरेट घरानों की कठपुतली बनी देश का लोकतंत्र




[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]



Tags: दिल्ली सरकारपटियाला हाऊस कोर्ट
Previous Post

भारत में विचारों की आंधी या अन्धविचारों में उड़ते भारत में वामपंथ

Next Post

नक्सलवादी हिंसा की आड़ में आदिवासियों के खिलाफ पुलिसिया हिंसा और बलात्कार का समर्थन नहीं किया जा सकता

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

नक्सलवादी हिंसा की आड़ में आदिवासियों के खिलाफ पुलिसिया हिंसा और बलात्कार का समर्थन नहीं किया जा सकता

Comments 1

  1. S. Chatterjee says:
    7 years ago

    ये समझना होगा कि संघी विचारधारा के लोग हमेशा से ही अनेक संस्थाओं में थे, मोदी आने के बाद इनको पंख लग गए

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

लॉकडाऊन : भय, भूख और अलगाव

April 7, 2020

तुमने कभी…

August 18, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.