Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

एम.सी.डी. का चुनाव और ठेंगे पर चुनाव आयोग

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 17, 2017
in ब्लॉग
1
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


भारत के चुनावी इतिहास में अब तक का सबसे सनसनीखेज चुनाव अगर कोई है तो वह दिल्ली के एम0सी0डी0 जैसे छोटे निकायों का चुनाव. इस चुनाव पर राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय स्तर पर लोगों की निगाहें अगर जमी है तो इसका एकमात्र कारण आम आदमी पार्टी जैसे ईमानदार खेमे की मौजूदगी और अपनी चड्डी तक को सरे बाजार नीलाम करता चुनाव आयोग है. पिछले दस सालों से एम0सी0डी0 में काबिज और घृणित होकर भ्रष्टाचार करने की मिशाल अपने माथे पर चस्पा किये भारतीय जनता पार्टी आज अपने तमाम दांव आजमा रही है. भारत सरकार की पूरी मशीनरी नंगे होकर आम आदमी पार्टी जैसी ‘‘छोटी’’ पार्टी को भारतीय जनता पार्टी के ईशारों पर हराने के लिए जिस प्रकार नंगा नाच कर रही है, वह अपने-आप में बेमिशाल है. इसके अलावे भारत सरकार के न केवल मंत्री, अपितु मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार में जिस प्रकार दिलचस्पी ले रहे हैं, काबिले तारीफ है. इसके वावजूद आम आदमी पार्टी की मुद्दा आधारित राजनीति का इसे कोई जबाव नहीं सूझ रहा है और शुुंगलु कमिटी जैसी फर्जी रिपोर्ट की कालिख अपने मुंह पर चिपकाये भारतीय जनता पार्टी नित नये कीचड़ों को खोजने में लिप्त है.

इस चुनाव में कठपुतली की तरह नचाता चुनाव आयोग, मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक अपने जरखरीद गुलामों से गुणगान करवाती सत्ता, पुराने प्रत्याशी की जगह नये प्रत्याशी को उतार कर पुराने प्रत्याशी के विरोध को झेल रही भारतीय जनता पार्टी अपने संभावित हश्र से पूरी तरह वाकिफ है. वह इस बात को अच्छी तरह जानती है कि जनता उसके 10 सालों के घृणित भ्रष्टाचार से बुरी तरह उब चुकी है, उसके जुमालों की पोल खुल चुकी है और आम आदमी की एकमात्र पसंद ‘‘आम आदमी पार्टी’’ बन गई है. इस कारण अपने भ्रष्टाचार के काले कारनामें का पर्दाफाश होने के डर से उसने अपने नये पैंतरे आजमाये हैं, जिसका बेहतरीन प्रदर्शन पंजाब के विधानसभा चुनाव में किया है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

पंजाब बिधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के इस नये पैतरे को समझना जरूरी है. भ्रष्टाचार की गंगोत्री कांग्रेस पार्टी लोकप्रियता के अपने ढलान पर जा चुकी है और वह सत्ता में वापसी के लिए कोई भी समझौता करने को तैयार है. इसी समझौते के तहत् भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के विधानसभा चुनाव में बदनाम हो चुकी सत्तासीन अकाली-भाजपा के संभावित हार को देखते हुए ई0वी0एम0 मशीन – अब यह साबित हो चुका है कि ई0वी0एम0 के साथ छेड़छाड़ हो सकती है – के द्वारा डाले जा रहे वोटों को कांग्रेस की ओर स्थानान्तरित कर दिया, जो कांग्रेस की जीत का कारण बनी. यहां तक की भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को हराने के लिए कांग्रेस से अघोषित गठबंधन कर खुद के वोट का भी स्थानान्तरण कांग्रेस की ओर किया था. भारतीय जनता पार्टी जो अब ‘‘भारतीय जुमला पार्टी’’ बन चुकी है, वह दिल्ली जैसे छोटे केन्द्रशासित प्रदेश में सत्तासीन आम आदमी पार्टी से जिस प्रकार भयभीत है वह उसके संभावित भविष्य के – अंत – की ओर ईशारा मात्र है.

इसके साथ ही यह भी एक कठोर सत्य है कि भारत में चुनाव किसी पार्टी को जीताने के लिए नहीं बल्कि सत्ताधारी दल को हराने के लिए आम आदमी वोट डालता है. सत्तासीन दल इतने बुरी तरह लूट-मार पर उतारू हो जाती है कि जनता त्राहि-त्राहि करने लगती है, उसे जल्द से जल्द हटाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने लगती है, पर लूट के इस पंचवर्षीय योजना का अवसान पांच वर्ष के बाद ही होता है और मौका मिलते ही जनता उसे हटाने के लिए दूसरी पार्टी को वोट डाल आती है. फिर नई सत्ताधारी पार्टी उसी प्रकार नाजायज तरीकों से फिर बुरी तरह लूट-मार पर उतारू हो जाती है और फिर जनता त्राहि-त्राहि करने लगती है, जनता फिर उसे जल्द से जल्द हटाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने लगती है और मौका मिलते ही उसे हटाने के लिए दूसरी पार्टी को वोट देती है. मालूम हो कि इस भारत में भारत में राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर केवल दो ही दल – भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस है. इस प्रकार यह प्रक्रिया लगातार चलते रहता है और जनता को लूटने-कूटने में कोई कमी नहीं आती. इस बात को शासकवर्गीय पार्टी भी समझ चुकी है इसलिए वह यह मान कर चलती है कि दुबारा सत्ता में वापसी अगली पंचवर्षीय योजना के बाद ही आयेगी और वह दूसरी पार्टी के साथ एक अघोषित समझौता कर लेती है.

तमाम शासकवर्गीय पार्टी आपस में एक ‘‘अघोषित समझौता’’ कर रखी है और आपस में मिल कर लूट के इस षड्यंत्र को जारी रखती है. जनता के सामने चुनाव के दौरान इस डाकुओं के सिवा अन्य कोई विकल्प नहीं बचता है. ऐसी ही हालत में जब ‘‘आम आदमी पार्टी’’ इस पंचवर्षीय लूट-खसोट के खिलाफ मार्चा खोल बैठी है तो तमाम शासकवर्गीय पार्टी एकबारगी थर्रा उठा है. इसलिए तमाम शासकवर्गीय पार्टी कांग्रेस और भाजपा एकजुट होकर आम आदमी पार्टी को अपने तमाम परखे हुए औजारों से तहस-नहस करने पर आमादा हो चुकी है. यहां तक कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार भी आम आदमी पार्टी को हराने के लिए ‘‘वोट काटने के नियत’’ से अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया है.

आम आदमी को लूटने-खसोटने और कूटने के इस अघोषित समझौते के खिलाफ अब आम आदमी को अपने विवेक का परिचय देते हुए पूरी ताकत से उठ खड़ा होना पड़ेगा. बल्कृत ई0वी0एम0 की जगह पर बैलेट पेपर से चुनाव कराये जाने के पक्ष में सवाल खड़े करने होंगे. इसके वावजूद यदि मुख्य चुनाव आयोग ई0वी0एम0 के साथ ही चुनाव कराती है जिस पर वह पूरी नंगई के साथ उतारू है, तो ई0वी0एम0 में वोट डालते समय आम आदमी को अपनी निगाहें कड़ी करनी होगी तभी वह एक हद तक अपने वोटों के साथ इंसाफ कर पायेगी वरना कांग्रेस की सत्ता में एक बार फिर आने के पूरे आसार दीख रहे हैं, जो फिर से आम आदमी को अपनी लूट-खसोट का शिकार बनायेगी और यह प्रक्रिया अनवरत् चलती रहेगी.

Previous Post

आधी रात वाली नकली आजादी

Next Post

आम आदमी के साथ गद्दारी करते अन्ना हजारे

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

आम आदमी के साथ गद्दारी करते अन्ना हजारे

Comments 1

  1. S. Chatterjee says:
    9 years ago

    True.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

गुजरात चुनाव में बीजेपी की जीत का एक मात्र कारण ईवीएम हैकिंग नही और भी बड़े और गम्भीर कारण हैं.

December 21, 2017

हिंसा और हिंसा में फ़र्क़

February 10, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.