Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

ब्राह्मणवादी अहंकार की शिकार दलित युवती

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 12, 2019
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ब्राह्मणवादी अहंकार की शिकार दलित युवती

जातीय अहंकार की दुर्गंध इस देश सरजमीन से लेकर संसद तक पहुंच गई है. आजादी के बाद इस जातीय ब्राह्मणवादी अहंकार को सत्ता का संरक्षण अप्रत्यक्ष रूप में था, जो धीरे-धीरे कम होता जा रहा था. परन्तु 2014 में भाजपा-आरएसएस की कुख्यात जोड़ी ने मोदी-शाह के नेतृत्व में ब्राह्मणवादी अहंकार और निरंकुशता को पूरजोर हवा दी, जिसका परिणाम दलितों-महिलाओं पर खुल्लमखुल्ला हमला के तौर पर सामने आया.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

मॉबलिंचिंग और बच्चा चोरी के नाम पर समाज में दहशत फैला दिया, जिसे केन्द्र की मोदी सरकार का खुला समर्थन था. यही कारण है कि इन जातीय दहशतगर्दों के खिलाफ पुलिस में कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं होता है. काफी जन प्रतिरोध के बाद भी जब इन दहशतगर्दों की गिरफ्तार कर जेल भेजा भी जाता है तो उसकी न केवल खातिरदारी ही की जाती थी, वरन् सत्ता की ताकत का इस्तेमाल कर जेल से जल्दी ही निकल आने के बाद बकायदा उसको मंत्रियों-विधायकों द्वारा सम्मानित भी किया जाता है. जेल में भी ऐसे दहशतगर्दोंं से मिलने मंत्री-विधायक जाते रहते हैं, जिसके उदाहरणों की कमी नहीं है.

मौजूदा वक्त में जब देश इन ब्राह्मणवादी जातीय दहशतगर्दों के दहशत में जी रहा है तभी इनके समर्थन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का निंदनीय बयान सत्ता की गलियारे से आती है, जो सत्ता के ब्राह्मणवादी मानसिकता को उकेड़ डालती है.

समाज में ब्राह्मणों का हमेशा से उच्च स्थान रहा है। यह स्थान उनकी त्याग, तपस्या का परिणाम है। यही वजह है कि ब्राह्मण समाज हमेशा से मार्गदर्शक की भूमिका में रहा है। pic.twitter.com/ZKcMYhhBt8

— Om Birla (@ombirlakota) September 8, 2019

वक्त के ऐसे नाजुक दौर में जब ब्राह्मणवादी ताकतें देश की सत्ता पर काबिज हो गया है और सत्य के विभिन्न संस्थानों को हथियार बनाकर मनुस्मृति के अमानवीय नियमों के अनुसार देश को चलाना चाह रही है, तभी एक दलित बेटी को साजिश का शिकार बनाकर मार दिया गया जाता है.

दरअसल यह घटना बिहार कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड के बडौरा गांव की है. घटना घटने का समय 16 जनवरी के शाम 4:00 बजे की है.

गांव वाले एवं परिजनों का कहना है कि इस बच्ची के पिता बाहर में रहते हैं, जो बच्ची के खाते में अपने कमाये पैसे डाले थे. इस पैसे को निकालने हेतु बच्ची लगभग 1 महीने से लगातार बैंक का चक्कर लगा रही थी लेकिन बैंक मैनेजर लड़की की बात नहीं सुन रहा था. इस बात से नाराज उस लड़की ने रामगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज करा दी. इसके बाद पुलिस ने मैनेजर से पूछताछ किया और चली गई. तब मैनेजर ने लड़की और उसकी मां को बुलाया और कहा कि ‘केस वापस ले लो, हम तुम्हारा पैसा निकाल देंगे.’ लड़की उसके बात से सहमत हो गई और बोली कि ‘हम केस वापस लेने के लिए सहमत हैं.’

इसके बाद दोनों मांं और बेटी वापस जाने लगी, तभी बैंक मैनेजर ने कहा कि ‘मांं, आप मत जाइए. मैं खुद आपकी बेटी को ले जाता हूं और केस वापस करा कर आता हूं.’ तब उस मां ने कहा कि ‘हमारी बेटी को कुछ हो जाएगा तो ?’ मैनेजर ने कहा कि ‘आपकी बेटी हमारी बेटी है. इसे कुछ नहीं होगा.’

मैनेजर अपनी गाड़ी से लड़की को लेकर चला गया. लड़की केस वापस ले ली. केस वापस लेने के बाद उस लड़की को बुरी तरह पीटा और बोला कि ‘तुम चमार की इतनी औकात जो हम राजपूत पर केस कर दी.’ इसके बाद लड़की को मोहनिया वाला रोड में ले जाया जाने लगा.

गांव वाले एवं परिजनों का कहना है कि लड़की अपने भाई के मोबाइल पर फोन की थी और बोली कि ‘भैया मुझे यह लोग दूसरी ओर ले जा रहे हैं.’ तभी मोबाइल छीन लिया गया. इसके कुछ समय बाद लड़की का रेप कर उसे मोहनिया रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया, जिसकी पहचान कर लोगों ने गांव फोन किया. परिवार वाले लड़की को बनारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां लड़की ने दम तोड़ दिया.

दलित समाज की महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और हिंसा की यह मिसाल कोई पहली नहीं है और न ही आखिरी होगी. पर इसके साथ जो सबसे महत्वपूर्ण तथ्य है, वह है देश की ब्राह्मणवादी अहंकार को केन्द्र की सत्ता का खुला समर्थन, जो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के रुप में देश के सामने आया है. जिसका परिणाम यह होना है कि इन जातीय दहशतगर्दोंं को खुली छूट देना, जो हिंसक घटनाओं के रूप में भी परिणत हो सकती है.

केन्द्र और राज्य की सत्ता को समय रहते पूरी प्रकरण की अविलम्ब जांच कर आरोपी बैंक मैनेजर समेत उन तमाम लोगों को गिरफ्तार करें और उसे दण्डित करें अन्यथा बलात्कार और हत्यारोपियों को सत्ता का संरक्षण प्रदान करना कहीं सत्ता के लिए चुनौती न बन जायें.

Read Also –

श्मशान और कब्रिस्तान ही है अब विकास का नया पायदान
साम्प्रदायिक और जातिवादी कचरे का वैचारिक स्रोत क्या है ?
इस देश के लोकतंत्र और न्यायतंत्र की परीक्षा
लेधा बाई का बयान : कल्लूरी का “न्याय”
मनुस्मृति : मनुवादी व्यवस्था यानी गुलामी का घृणित संविधान (धर्मग्रंथ)
ब्राह्मणवाद को इस देश से समाप्त कर डालो !
बलात्कार एक सनातनी परम्परा 

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

शोषित-पीड़ित व उसी वर्ग के बुद्धिजीवी अपनी ही मुक्ति के विचारधारा समाजवाद से घृणा क्यों करते हैं  ?

Next Post

शहीद बनाम गद्दार

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

शहीद बनाम गद्दार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

आतंकवादियों के सहारे दिल्ली चुनाव में भाजपा

January 15, 2020

राकेश झुनझुनवाला और उसका पालतू कुत्ता

October 8, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.