Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

अफीम के नशे से भी ज्यादा मदहोश करने वाली नशा है धर्म

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 6, 2017
in ब्लॉग
2
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


कहा जाता है झूठ के पांव नहीं होते और सच के पंख नहीं होते. कुछ ऐसी ही हालत वर्तमान में इस देश के शासकों की हो गई है. दरिन्दगी और झूठ के सहारे शासन कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उसके भक्त जब यह ऐलान करते हैं कि देश की दुर्दशा का जिम्मेवार पिछले 60 साल – पहले 70 साल की बात करते थे, पर बाद में पता लगा कि इस देश को आजाद हुए ही 70 साल हुए हैं, जिसमें 8 साल का शासनकाल स्वयं भाजपा का भी था. तब उन्हें थोड़ी लज्जा की अनुभूति हुई और फिर इसे सुधार कर शासनकाल की अवधि को घटा कर 60 साल कर दिया – तक शासन करने वाली कांग्रेस जिम्मेवार है, तो देश एकबारगी सोचने को मजबूर हो जाता है कि क्या वाकई तथाकथित आजादी के बाद के 60 साल तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस देश को बर्बाद कर गई ? क्या देश में जो भी विकास नजर आता है वह केवल नरेन्द्र मोदी के महज 3 साल के शासन अवधि की देन है ? भक्तों का वश चले तो उसे यह ऐलान करने में भी गुरेज न होगा कि शायद पृथ्वी का अस्तित्व ही नरेन्द्र मोदी के कारण हुई है. कि नरेन्द्र मोदी के पहले यहां किसी भी चीज का अस्तित्व ही न था – ज्ञान, विज्ञान, ग्रह, नक्षत्र, सौर मंडल, यहां तक कि खुद ब्रह्मांड का भी नहीं.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

यह एक बनावटी पर प्रतिकात्मक तस्वीर है

ऐसे में एक बार पीछे पलट कर कांग्रेस के 60 साल के शासनकाल की तुलना मोदी के 3 साल के शासनकाल से करना जरूरी हो जाता है. यह तुलना करते हुए एक बात पहले ही स्पष्ट कर देना जरूरी है कि कांग्रेस और उसके प्रधानमंत्री ही वह पार्टी है जो देश के हर विकास और पतन के लिए भी जिम्मेवार है. इसके साथ ही कांग्रेस ही वह पार्टी भी है जो देश की आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया था और क्रांतिकारी आन्दोलन को भी जन्म दिया था, भले ही बाद में वह अलग हो गई हो. इसके उलट भारतीय जनता पार्टी की मातृ संगठन आर.एस.एस. न केवल आजादी की लड़ाई से भाग खड़ा हुआ था बल्कि आजादी का यथासंभव विरोध भी किया था और देश के महान क्रांतिकारियों की हत्या करने के षड्यंत्र में भी भागीदार हुआ था.

1947 ई. की तथाकथित आजादी का वक्त वह दौर था जब अंग्रेजों ने 200 साल तक देश में भारी लूट-खसोट मचा कर देश की अर्थव्यवस्था को जर्जर कर दिया था. पूरे देश में अराजकता का जलजला आ गया था. भारत विभाजन और उसके बाद होने वाले भयानक दंगों ने रही-सही कसर को पूरा कर दिया था. सारा देश ही राजा-रजवाड़ों के अन्तर्कलह से विभाजित था. देश भर के मात्र 50 गांवों में बिजली थी. किसी भी गांवों में नल नहीं था. पीने के पानी का एक मात्र माध्यम कुंआ था, जो जातिवाद के कलंक से शापित था. पूरे देश में मात्र 10 बांध थे. सीमाओं पर महज चार विमान और बीस टैंक के सहारे कुछेक ही सैनिक तैनात थे. देश की सीमायें चारों तरफ से खुली हुई थी. ऐसी ही खाली खजाने के साथ अंग्रेज देश को कांग्रेस के हाथों में सौंप गये थे, जिसे हम आजादी के नाम से जानते हैं.

कांग्रेस के विकास और पतन के इन 60 सालों में कांग्रेस ने देश के साथ गद्दारी करने वाली भारतीय जनता पार्टी के हाथों में जिस देश की बागडोर सौंपी थी, उस वक्त तक देश की हालत का ब्यौरा इस प्रकार दिया जा सकता है. कांग्रेस ने इन 60 सालों में विश्व की सबसे बड़ी सैन्य ताकत के तौर पर देश की पहचान सुनिश्चत की. हजारों की संख्या में विमान, टैंक और लाखों फैक्ट्रियां, लाखों गांवों में बिजली सेवा के साथ-साथ हजारों की तादाद में बांध बनाया. देश भर में लाखों किलोमीटर लंबी सड़कों और रेल लाईनों का निर्माण कर देश को परमाणु बम जैसे घातक हथियार से सुसज्जित कर देश को ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जैसे महान वैज्ञानिक से परिचय कराया, जिनका बाद में भाजपा ने उनके सम्मान का अपने हित में उपयोग कर देश का राष्ट्रपति बना दिया. फोन जो महज 10-20 राजघरानों की अमानत हुआ करती थी, को देश की जनता के हर हाथों में थमा दिया और मोटरसाईकिल जैसे वाहनों से हर घर को सज्जित कर दिया.

देश के सर्वाधिक लोकप्रिय व ईमानदार प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री

इन 60 सालों में कांग्रेस ने देश को कई प्रधानमंत्री दिये हैं जिसमें नेहरू, शास्त्री, इंदिरा जैसे नाम लिये जा सकते हैं जिन्होंने विश्वस्तर पर देश को सम्मानित किया तो वहीं देश कांग्रेस के शासनकाल में कई ऐसे काम हुए हैं जिसकी फसल आज मोदी काट रहे हैं. कांग्रेस के शासनकाल के कुछ कामों को यों गिनाया जा सकता है.

भारत में भाखड़ा और रिहंद जैसे बांध, भाभा न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर की स्थापना, तारापुर परमाणु बिजली घर का निर्माण हो चुका है. देश भर में दर्जनों की संख्या में एम्स, आई.आई.टी., आई.आई.एम.एस और सैकड़ों की संख्या में विश्वविद्यालय और लाखों की तादाद में काॅलेजों और विद्यालयों की स्थापना हो चुकी है, जिससे बड़े पैमाने पर शिक्षा का प्रचार-प्रसार हुआ और देशवासियों को शिक्षित किया. कांग्रेस ने नेहरू के नेतृत्व में नवरत्न कम्पनियां की स्थापना कर देश में भारी उद्योगों को विकसित किया और देश भर में उद्योगों का जाल फैला दिया. ईसरो जैसी संस्थान का शुभारंभ कांग्रेस ने नेहरू के ही नेतृत्व में शुरू किया और मंगलयान जैसी यान का निर्माण भी कांग्रेस के ही शासनकाल में हुआ, जिसे मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद मंगल की यात्रा पर भेजा.

भारत में लगभग मृतप्राय बैंकों को राष्ट्रीयकृत कर कांग्रेस के ही शासनकाल में विकसित किया गया. कृषि क्रांति का नारा देकर कांग्रेस ने ही देश को खाद्यान्न के मामलों में देश को आत्मनिर्भर बनाया. सुई तक का निर्माण नहीं होने वाले इस देश में हवाई जहाज और हेलीकाॅप्टर का निर्माण होने लगा. घर-घर में टेलीविजन पहुंचाया गया. कम्प्यूटर, सुपर कम्प्यूटर के माध्यम से सूचना के क्षेत्र में क्रांति ला दिया. चन्द्रयान जैसे अभियान को सुनिश्चित किया. चांद पर मानव को उतारने जैसे काम भी कांग्रेस के ही शासनकाल में सम्भव हो पाया. जी.एस.एल.वी., मेट्रो रेल, मोनो रेल, अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, न्यूक्लियर पनडुब्बी, हजारों मिसाईलें, दर्जनों परमाणु संयंत्र, विक्रांत जैसे विमान वाहक पोत आदि जैसी उपलब्धियां कांग्रेस के शासनकाल में ही हो पाई.

यहां तक कि जिस नीति और सिद्धांतों को आज मोदी सरकार ला रही है, वह भी कांग्रेस शासनकाल की ही देन है. चाहे वह आधार कार्ड हो, नोटबंदी जैसी व्यवस्था हो, जीएसटी जैसा कानून हो, यह सब कांग्रेस की ही देन थी, जिसे मोदी उस वक्त विरोध कर रहे थे पर प्रधानमंत्री बनते ही बड़े ही भयानक और रक्तपूर्ण तरीके से इन कानूनों को लागू किया तो वहीं जीएसटी जैसे कानून को जिसे कांग्रेस 14 प्रतिशत टैक्स के साथ लागू करना चाह रही थी, का विरोध कर मोदी ने 28 प्रतिशत भारी भरकम टैक्स के साथ जनता का खून तक चूसने वाली प्रक्रिया बना दिया है.

ऐसे में जब दरिंदगी की हद को पार कर चुकी मोदी सरकार यह कहती है कि कांग्रेस ने 60 साल में कुछ भी नहीं किया तो हंसी आती है और उनके मूर्खतापूर्ण व्यवहार की निंदा जब विश्व स्तर पर हो रही हो तो देश के लिए शर्मनाक भी हो जाता है.

आत्मप्रशंसा में अपार धनराशि खर्च करने वाली नरेन्द्र मोदी की सरकार जहां देश को अंबानी-अदानी जैसे व्यापारियों के हाथों बेच रही है, वही आम आदमी को यह बताया जा रहा है कि नरेन्द्र मोदी की सरकार में ही उसकी मुक्ति है. यह मुक्ति शायद मोक्ष की प्राप्ति भी हो. मोक्ष प्राप्ति की ललक इस देश की जनता में धर्मप्रचारकों ने कूट-कूट कर भर दिया है इसीलिए किसानों की आत्महत्या और गाय, गोबर, गो-मूत्र, गोरक्षा आदि के नाम पर आये दिन होने वाली हत्यायें लोगों को विचलित नहीं करती. वह इसे मोक्ष की प्राप्ति मानती है. मोक्ष का अर्थ मृत्यु होता है. यही कारण है कि देश में दलित, पिछड़ों, आदिवासी, महिलाओं और मुसलमानों की हत्या उसके लिए मोक्ष की प्राप्ति है अर्थात उसकी हत्या सहज है, मान्य है, स्वाभाविक है.

ठगी और ढोंग का नया रूप

धर्म जनता की अफीम है, की सच्चाई इसी बात में निहित है कि धर्म के नाम पर हत्यायें जायज ठहराई जा रही है. नरेन्द्र मोदी के सारे कुकृत्य और हत्यायें स्वाभाविक ‘बलिदान’ यानि मोक्ष बतलाया जा रहा है. शिक्षा, स्वास्थ्य को व्यवसाय बनाया जा रहा है. अत्याचार, भ्रष्टाचार को कानूनन सदाचार घोषित किया जा रहा है. लोगों की गाढ़ी कमाई को बूंद-बूंद निचोड़ डालने के लिए नोटबंदी और जीएसटी जैसे अप्रत्याशित और भयानक कदम उठाये जा रहे है. देश के राष्ट्रीय रेल, विमान सेवा को निजी हाथों में बेचा जा रहा है और बेहिसाब बढ़ती मंहगाई को लेकर खुशियां मनाई जा रही है कि देश में अच्छे दिन आ गये हैं.

जनता की तुलना सुअर और कुत्तों से की जाने लगी है और इसमें किसी को लज्जा की भी अनुभूति नहीं होती है वरन् उसे खुशी महसूस होता है. यह तो अफीम के नशे से भी ज्यादा मदहोश करने वाली धर्म का नशा है, जिसके द्वारा जनता के साथ हद दर्जे तक दुराचार किया जा रहा है, और किसी को मतलब भी नहीं रह जाता है. इससे ज्यादा मदहोशी का नशा आखिर किसमें हो सकता है ?

Related Blogs :
ड्रेकुला मोदी और उसके घड़ियाली आंसू
आम लोगों को डराता जीएसटी का भूत
नीलामी पर चढ़ा देश : देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों की नीलामी
देश में बढ़ता हिन्दुत्ववादी धार्मिक उन्माद !
जी.एस.टी. बिल: काली रात, काले कारनामें

Previous Post

ड्रेकुला मोदी और उसके घड़ियाली आंसू

Next Post

विदेशी निवेश के घातक प्रभाव: विदेशी कम्पनियों के “डैमेज कन्ट्रोल” की मांग

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

विदेशी निवेश के घातक प्रभाव: विदेशी कम्पनियों के "डैमेज कन्ट्रोल" की मांग

Comments 2

  1. S. Chatterjee says:
    9 years ago

    सिर्फ इतना लोग याद रखें कि जब भी कोई फासिस्ट कुछ बोलता है तो झूठ ही बोलता है। बाकी बातें स्वयं स्पष्ट हो जायेगी।

    Reply
  2. cours de theatre paris says:
    9 years ago

    I am so grateful for your blog post. Much obliged.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

किसानों को देश की सत्ता पर कब्जा करना होगा, वरना …

October 4, 2021

भाजपा सरकार मध्य-युगीन राजघराने की स्वच्छंदता कानून लागू करना चाह रही है ?

October 23, 2017

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.