Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

बिहार सरकार का तुगलकी फरमान, 80 हजार आन्दोलनरत् स्वास्थ्यकर्मियों को हटाने का आदेश

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 7, 2017
in ब्लॉग
2
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राज्य भर में संविदा (ठेके) पर नियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों में से 80 हजार स्वास्थ्यकर्मी गत सोमवार से ही हड़ताल पर हैं. उनका मांग जिन अधिकारों को लेकर हैं, उसका अधिकार खुद देश का संविधान देता है और साथ ही सुप्रीम कोर्ट भी उनके इस संवैधानिक अधिकार पर मुहर लगाई है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

इसके बाद भी बिहार राज्य सरकार संविदा पर नियुक्त इन स्वास्थ्यकर्मियों की मांगों को मानने के वजाय, उनके अधिकार के हनन पर उतर आई है और संविदा पर बहाल अपने अधिकार की मांग रहे इन 80 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को हटाने का आदेश दे दिया है. इसके साथ-साथ उनके वेतन रोकने की भी धमकी दी है.

सरकार के इस फैसले के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव आर.के महाजन ने सभी जिलाधिकारियों और सिविल सर्जनों को एक पत्र जारी किया और कहा है कि हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं तुरंत समाप्त की जाए और उनके जगह पर नई बहाली की जाए.

4 दिसंबर से पूरे राज्य में तकरीबन 80 हजार संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) पर बहाल स्वास्थ्यकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों की मांग है कि उन्हें स्थाई स्वास्थ्यकर्मियों की तरह समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए और उनकी सेवाएं भी स्थाई की जाए.

कॉन्ट्रैक्ट पर बहाल स्वास्थ्यकर्मी जो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है उनमें हेल्थ मैनेजर, फार्मासिस्ट, ओटी असिस्टेंट, टेक्नीशियन, डाटा ऑपरेटर और काउंसलर शामिल है.

संविदा पर नियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों अपने जिन मांगों के समर्थन पर हड़ताल पर गये हैं, वे इस प्रकार हैं:

  1. सेवा नियमित हो तथा समान काम का समान वेतन दो.
  2. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत् कर्मियों का वेतनमान नये सिरे से निर्धारित हो.
  3. डाटा आॅपरेटर और एंबुलेंस कर्मियों को आऊटसोर्सिंग से मुक्त किया जाये.
  4. आशा, ममता कार्यकत्र्ताओं के मानदेय का निर्धारण किया जाये.

संविदा पर नियुक्त इन स्वास्थ्यकर्मियों की मांगें न्यायोचित है, जिसे अविलम्ब लागू किये जाने की जरूरत है. संविदा पर नियुक्त किये जा रहे इन कर्मियों के काम के घंटे बेहद ही बेतरतीब और अमानवीय होता है. बार-बार उन्हें निकालने की धमकी का सामना करना पड़ता है. उनके वेतन न तो सही वक्त पर ही मिलता है और न ही उचित तरीके से.

संविदा पर नियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों  को एक और समस्या का सामना करना पड़ता है, वह है किसी निजी कम्पनी के माध्यम से संविदा पर नियुक्ति का. इन निजी कम्पनी के साथ संविदा पर नियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों की दुर्दशा अत्यन्त ही भयानक है. उन्हें न तो वक्त पर वेतन ही मिलता है और न ही पूरा वेतन. ये निजी कम्पनी अपने मनमाने तरीके से वेतन का बंटवारा करते हैं और बड़े पैमाने पर वेतन देने में घोटाला करते हैं. ये कई-कई महीने के वेतन को सीधा गटक जाते हैं.

बेहद ही कम वेतन पर कार्यरत् ये स्वास्थ्यकर्मी अगर कहीं शिकायत करते हैं तो सीधे काम से निकालने की धमकी दी जाती है. डरे-सहमे ये कर्मी खामोश हो जाते हैं.

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में संविदा पर नियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों का आये दिन होने वाले प्रदर्शन इन निजी कम्पनी की धांधली का काला चिट्ठा है.

बेहद ही कम वेतन पर काम करने के वाबजूद हर वक्त नौकरी से निकाले जाने की धमकी के बीच संविदा पर नियुक्त ये स्वास्थ्यकर्मी आखिर किस प्रकार अपनी श्रेष्ठता का प्रदर्शन कर सकते हैं ? ये सवाल है, जिसका जबाव राज्य सरकार को देना चाहिए और संविदा पर नियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों के सवालों को राज्य सरकारों को गंभीरतापूर्वक हल करना चाहिए अन्यथा सरकार को किसी भी अनहोनी की आशंका के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि इन आन्दोलनकारी स्वास्थ्यकर्मियों ने साफ-साफ सामूहिक आत्मदाह करने की चेतावनी दी है. अगर ऐसा होता है तो बिहार में नीतिश-भाजपा सरकार की यह आखिरी सांस ही होगी.

Previous Post

कांग्रेस के बहाने जनता के अधिकार खत्म करने का भाजपा का प्रयास

Next Post

डूबते मोदी को ‘‘नीच’’ का सहारा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

डूबते मोदी को ‘‘नीच’’ का सहारा

Comments 2

  1. S Chatterjee says:
    9 years ago

    पूँजीवाद जैसे जैसे पतन की ओर बढ़ेगा उसका जन विरोधी चेहरा और विकृत होता जायेगा। जो सरकारें अपनी जनता से बदला लेतीं है उनका पतन कोई नंही रोक सकता

    Reply
  2. Shyam lal Sahu says:
    8 years ago

    कमोबेश पूरे देश में यही स्थिति है। सुप्रीम कोर्ट के “समान काम-समान वेतनमान” के निर्देश की लोकतांत्रिक और देशभक्त कहलाने वाली सरकारों द्वारा खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। जायज मांग करने पर कर्मियों को काम से निकालने की धमकियाँ मिलती हैं।

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

श्रेष्ठता का पाठ

December 29, 2021

एक मूर्ख दंगाबाज हमें नोटबंदी, जीएसटी और तालबंदी के दौर में ले आया

March 27, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.