Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

इस डरावने माहौल मेंअधिकांश मीडिया अपनी यथार्थवादी भूमिका में लौटता दिखा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 23, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इस डरावने माहौल मेंअधिकांश मीडिया अपनी यथार्थवादी भूमिका में लौटता दिखा

संजय श्याम, पत्रकार
अफरातफरी के दौर और डरावने माहौल में बहुत दिन बाद कुछ भक्त, दलाल या थूकचाटु पत्रकारों को छोड़ दें तो अधिकांश मीडिया अपनी यथार्थवादी भूमिका में लौटता दिखा है. मजबूरों की व्यथा-कथाओं को दिखा दिखाकर क्षुब्ध एंकर और रिपोर्टर नेताओं और प्रशासकों को ताना देते हैं कि क्या उनको ये मजबूर भारत के नागरिक नहीं दिखते ?

कोरोना संकट काल में भारत के शासक वर्ग ने गरीबी की अंतहीन सीमा पर खड़े गरीबों, मजलूमों, मेहनतकशों, रोजी-रोटी की खातिर अपनी जन्मभूमि से दूर रहनेवालों को जो तकलीफ, दु:ख-दर्द, घुटन और बेइज्जती दिया है, वह लंबे वक्त तक सबों को सालती रहेगी.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

इस अफरातफरी के दौर और डरावने माहौल में बहुत दिन बाद कुछ भक्त, दलाल या थूकचाटु पत्रकारों को छोड़ दें तो अधिकांश मीडिया अपनी यथार्थवादी भूमिका में लौटता दिखा है. मजबूरों की व्यथा-कथाओं को दिखा दिखाकर क्षुब्ध एंकर और रिपोर्टर नेताओं और प्रशासकों को ताना देते हैं कि क्या उनको ये मजबूर भारत के नागरिक नहीं दिखते ? इनकी हालत पर उनको जरा भी तरस नहीं आती ? बदन के पोर-पोर में जख्म लिए इन मजलूमों की तकलीफदेह हालत को देखने के बाद इन हुक्मरानों को अपने मखमली बिस्तर पर सोते हुए शरम-हइया क्यों नहीं आती ? हकासल-पिआसल भागते-रेगते लोग इनकी नजरों से ओझल कैसे हो रहे हैं ?

एक टीवी रिर्पोटर जब हजारों किलोमीटर दूर पैदल घर जाते एक गरीब मजदूर की टूटी चप्पलों और पैर के पड़े छालों को देखता है, तो उससे सहा नहीं जाता और वह अपने जूते उसे पहनने को दे देता है. एक अन्य टीवी रिर्पोटर सुबह जिस टेंपो ड्राइवर से बात करता है, जो अपने बीबी -बच्चों को सुदूर अपने गांव ले जा रहा है, शाम को जब उसी ड्रावर को दुर्घटना में मरा पाता है तो बिलख उठता है और कायदे से पीस टू कैमरा तक नहीं दे पाता.

कई मीडिया ने तुलनात्मक रिपोर्ट में कहा कि यह कैसा मजाक है कि इतनी आफत के बाद भी नेता उसी तरह सुसज्ज नजर आते हैं जबकि लोग कंगाल होते नजर आते हैं. यह कैसा कंट्रास्ट और कैसा दुर्भाग्य है कि एक ओर अपनी घर-गृहस्थी को किसी तरह संभालकर, हजारों किलोमीटर दूर अपने घरों को पैदल या रिक्शा या किराये के ट्रकों, टेंपो, ऑटो में जाते लाखों-करोड़ों थके-हारे-भूखे-प्यासे मजदूर किसान हैं तो दूसरी तरफ हमारे देश के विधाता-नेता हैं, जो जब टीवी पर आते हैं (क्योंकि वे सिर्फ टीवी पर ही आ रहे हैं) तो एक से एक डिजाइनर मास्क या स्टाइली दुपट्टे लपेटकर आते हैं ताकि उनकी बेमिसाल स्टाइल बनी रहे. कई रिर्पोटरों ने शासन-प्रशासन की आंखों में आंखें डालकर और इनके डाइबीटिज तथा ब्लड प्रेशर को बढ़ाकर इनके तमाम इंतजामात समेत क्वेरेंटीन सेंटरों की बदहाली को बखूबी सरेआम किया है.

इसके उलट एक और सीन है. कई भक्त एंकर और भक्त विशेषज्ञ यह समझाने में लगे हैं कि अपने यहां हर साल दो लाख तो एक्सीडेंट में ही मर जाते हैं, लाखों टीबी और कैंसर से मर जाते हैं, पचासों हजार मलेरिया से मर जाते हैं. उसके मुकाबले कोरोना से मरनेवाले तो कम ही हैं यानी लाख-दो लाख कोरोना से मर जाएं तो परेशानी की बात नहीं यानी ट्रंप, जिसकी शासक वर्ग चमचागिरी करता है, की भाषा. ऐसे एंकर व्यथा कथाओं को निचोड़कर राजनीति करने लगते हैं और सोशल मीडिया पर उनके चमचे उनको पुलित्जर सम्मान का हकदार बताते हैं.

पर पुरस्कार तो उन्हें ही मिलेगा और ससम्मान याद उन्हें ही रखा जाएगा, जिन्होंने अपनी क्रिटिकल भूमिका निभाते हुए सबको हकीकत दिखाने और लिखने को कहा है, जिन्होंने अपने सहयोगियों को हमेशा यही सिखाया कि –

बाद मरने के मेरे तुम जो कहानी लिखना
कैसे बर्बाद हुई ये जवानी लिखना
ये भी लिखना कि मेरे होंठ हंसी को तरसे
उम्र भर बहता रहा आंख से पानी लिखना
मेरे दोस्त लिखना, खूब लिखना.

Read Also –

दीपक चौरसिया : दलाल पत्रकारिता का विद्रुप चेहरा
शाहीन बाग : फासिस्टों के सरगना इस समय बदहवास है
सत्ता को शाहीन बाग से परेशानी
न्यूज चैनल : शैतान का ताकतवर होना मानवता के लिये अच्छी बात नहीं
नफरत परोसती पत्रकारिता : एक सवाल खुद से
न्यूज चैनल न देखें – झुग्गियों, कस्बों और गांवों में पोस्टर लगाएं
रैमन मेग्सेसे अवॉर्ड में रविश कुमार का शानदार भाषण
पुण्य प्रसून वाजपेयी : मीडिया पर मोदी सरकार के दखल का काला सच
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विशेष

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

अमेरिकी जासूसी एजेंसी सीआईए का देशी एजेंट है आरएसएस और मोदी

Next Post

क्या भारत में नरसंहार की तैयारी चल रही है ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

क्या भारत में नरसंहार की तैयारी चल रही है ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

यूपी की राजनीति – सावधान आगे सांड है

February 22, 2022

हमास ने ‘जेल तोड़ने का काम किया, जो मुक्ति का अनुभव देता है !’

November 3, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.