Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

जनता के मोदी सरकार से 30 सवाल

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 26, 2017
in ब्लॉग
1
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नरेन्द्र मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मीडिया घरानों ने जम कर तारीफों के पुल बांधे हैं वहीं दिल्ली के अरविन्द केजरीवाल सरकार की मीनमेख निकालते हुए जहां नरेन्द्र मोदी को अगले 2029 तक परिणाम के आने की बात करती है, वहीं अरविन्द केजरीवाल सरकार के कामों के लिए 2 साल की अवधि बहुत ज्यादा लग रही है. आम जनता को झूठे सब्जबाग दिखाने और औद्यौगिक घरानों के खजानों को भरने के नरेन्द्र मोदी के नायाब तरीकों की जम कर प्रशंसा हुई तो केजरीवाल सरकार के पानी, बिजली, मुहल्ला क्लिनिक, शिक्षण संस्थान में भारी उन्नति, किसानों को मुआवजा, शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक करोड़ नकद देने जैसे ऐतिहासिक प्रयास तुच्छ लग रही है. मन की बात करते-करते मोदी कई लाख करोड़ की विशाल धनराशि गरीबों की जेब से छीन कर अमीरों की झोली में कब डाल दी, पता ही नहीं चला. बोलने पर भक्तगण मानने को तैयार नहीं. मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल साफ दिखता है. प्रधानमंत्री मोदी तक ऐसे अभद्र भाषी भक्तों को फाॅलो करते हैं. हजारों करोड़ खाकर औद्यौगिक मीडिया तो मोदी के चरणवंदना में लिप्त है ही. ऐसे में बीबीसी ने मोदी के तीन साल होने के जश्न पर लोगों के मन की बात का एक आॅनलाईन सर्वे किया था. आईये देखते हैं लोगों के मन में मोदी के तीन साल के मौके पर क्या-क्या सवाल हैं. मोदी के तीन साल के कामकाज से जुड़े वे 30 सवाल जिसके जवाब लोग मोदी से जानना चाहते हैं, वे इस प्रकार हैं:

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

1. मोदी ने हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, उसका क्या हुआ ?
2. मोदी सरकार की ऐसी कौन सी योजना है, जो पिछले तीन साल में सफल रही है ?
3. जम्मू-काश्मीर में कब शांति स्थापित होगी ? सरकार की योजना है ?
4. उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सरकार की क्या नीति है ? खास कर विज्ञान और तकनीकि शिक्षा के मामले में.
5. विपक्ष में रहते वक्त मोदी ने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के बड़े गंभीर आरोप लगाये थे, उसमें किसी को सजा क्यों नहीं हुई ?
6. प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने अब तक क्या किया है ?
7. पाकिस्तान से निपटने के लिए मोदी सरकार की क्या नीति है ?
8. मोदी सरकार ने तीन साल में युवाओं के लिए क्या किया है ?
9. मोदी सरकार जिस तरह स्मार्ट सिटी की बात करती है, स्मार्ट गांवों की बात क्यों नहीं करती ?
10. मोदी ने प्रधानमंत्री रहते हुए कहा था कि 80 प्रतिशत गौरक्षक आपराधिक तत्व हैं, फिर उस पर रोक लगाने के लिए सरकार ने कुछ क्यों नहीं किया ?
11. विपक्ष में रहते हुए काला धन की खूब बातें हुई, पर अब तक काला धन लाने में नाकाम क्यों रही ? इस दिशा में अब तक क्या काम किया गया ?
12. गौरक्षकों के हाथों बेकसूर लोगों के मारे जाने के बाद सरकार इस तरह की घटनाओं की खुलकर निंदा क्यों नहीं करती ?
13. मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया के बारे इतनी बातें कहीं गई, उसका असर क्यों नहीं दिखाई देता ?
14. नोटबंदी करके सरकार ने आखिर क्या हासिल किया ?
15. मोदी सरकार ने विदेशी पूंजी लाने की बात कही थी, विश्व भर का दौरा भी सरकारी पैसों से किया था, उसका आखिर क्या परिणाम निकला ? कितना विदेशी निवेश आया ?
16. सरकार राम मंदिर का निर्माण कब तक कराएगी ?
17. बीफ के एक्सर्पोअ पर सरकार रोक क्यों नहीं लगाती ?
18. सरकार ने बड़ी कम्पनियों को बहुत सारी रियायतें दी है लेकिन देश के गरीब लोगों के लिए उसने क्या किया है ?
19. सैनिकों और सुरक्षा बलों की सीमा पर लगातार हो रही हत्याओं को रोकन के लिए सरकार ने क्या किया है ?
20. नक्सलवाद की समस्या से निपटने के लिए सरकार की क्या रणनीति है ?
21. सरकार बढ़ती आबादी पर नियंत्रण रखने के लिए कुछ क्यों नहीं कर रही है ?
22. चारों ओर पहले जितनी ही गंदगी दिखाई देती है, स्वच्छ भारत अभियान में सिर्फ प्रचार हुआ या कुछ ठोस उपलब्धि भी है ?
23. रेलवे का किराया और तरह-तरह के शुल्क बढ़ रहे हैं लेकिन रेलों की हालत क्यों नहीं सुधर रही है ?
24. मोदी सरकार के कार्यकाल में नेपाल के साथ सम्बन्ध बिगड़ गये. नेपाल अब चीन की ओर झुक रहा है. मोदी सरकार इस दिशा में क्या क्या कर रही है ?
25. चीन के बढ़ते दबदबे से निपटने के लिए सरकार क्या कर रही है ?
26. क्या मोदी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार में कुछ भी कमी आई है ?
27. दलितों के साथा निरंतर हो रही हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए मोदी सरकार ने अब तक क्या किया है ?
28. मुसलमानों के लिए देश के वातावरण को सुरक्षित बनाने के लिए मोदी सरकार ने अब तक क्या किया है ?
29. मोदी सरकार स्किल्ड इंडिया की बात कर रही है पर जो स्किल्ड हैं उन्हें ही नौकरी नहीं मिल रही है तो स्किल्ड इंदिया के तहत् नया हुनर सीखने वालों के लिए रोजगार कहां से आयेगा ?
30. मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से निजात दिलाने की कोशिश कर रही सरकार ये बताए कि मुस्लिम महिलाओं के शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर सरकार कितनी चिंतित हैं ?

जनता के ये पूछे गये सवाल नरेन्द्र मोदी की 3 साल की सरकार को सवालों के घेरे में खड़े करते हुए उसे अब तक की सबसे नकारा शासक ही साबित करता है जो देश की जनता के कीमत पर औद्यौगिक घरानों का खजाना भरने और लूटे हुए उस खजाने के साथ उसे देश से बाहर निकल जाने तक का मार्ग प्रशस्त करता है. माल्या और उसके बाद के लगे अदानी के रिश्तेदार के भी देश छोड़कर भागने के तांते भी इस बात को साबित करने को पर्याप्त हैं कि आज मोदी के नेतृत्व में भारत देश लूटेरों का सुरक्षित चारागाह बन चुका है और देश की जनता इसका आहार.

Previous Post

एक बुद्धिजीवी की आत्म-स्वीकारोक्ति

Next Post

दलाल चुनाव आयोग और उसका ‘‘हैकाथन’’

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

दलाल चुनाव आयोग और उसका ‘‘हैकाथन’’

Comments 1

  1. cours de theatre paris says:
    9 years ago

    Really enjoyed this article post.Much thanks again. Awesome.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

‘माओवाद, वर्तमान समय का मार्क्सवाद-लेनिनवाद है’, माओ त्से-तुंग की 130वीं जयंती के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय माओवादी पार्टियों का संयुक्त घोषणा

November 10, 2024

भेड़-नियम का अनुपालन इंसान में कट्टरता पैदा करती है

September 29, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.