Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

निर्भया के अपराधियों को फांसी लगाकर हम क्या खो रहे हैं

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 16, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

निर्भया के अपराधियों को फांसी लगाकर हम क्या खो रहे हैं

कुछ दिन बाद निर्भया के अपराधियों को फांसी दी जानी है. निर्भया के साथ जो हुआ वह इतना घृणित और बर्बर है कि यक़ीनन फांसी की सजा भी उसके लिए कम है. इसमें कहीं भी दो बातों या दो मतों की जगह नहीं हैं. आदमी के इतिहास में जघन्य अपराधों की लंबी पंक्ति है. हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम से किया गया हमला, उन्हीं जघन्य अपराधों में से एक है. जिस जहाज से हिरोशिमा पर बम फेंका गया था, उसके पायलट का नाम रोबर्ट लुइस था. लुइस को जैसा आदेश मिला वह कर रहा था, अमेरिकी हितों के लिए एक पूरा शहर हड्डियों के मलवे में भी ढेर करना पड़े तो वह भी उसके लिए फक्र की बात थी. बम फेंकने के अगले ही पल, नीचे का पूरा आसमान सफेद बादलों से भर गया. ऊपर बादल, नीचे लाशें. उस एक बम से एक पूरा शहर खत्म हो गया. लाशों की संख्या लाखों में थी. लुइस उसका अपराधी था, अमेरिका भी, प्रत्येक अमेरिकी भी, लेकिन उस समय घृणा का ऐसा वातावरण था कि जापान की प्रत्येक सिसकी, अमेरिका के लिए उत्साह थी.

You might also like

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

ठीक कुछ दिनों बाद, पीड़ितों की तस्वीरें अमेरिका पहुंचने लगीं, अमेरिकी नागरिकों के एक हिस्से को अपने किए पर पछतावा होने लगा. कुछ संगठन बने, कुछ एनजीओ, जो परमाणु हमले के सर्वाइवर्स की प्लास्टिक सर्जरी, उनके इलाज के लिए काम करना चाहते थे, ऐसा ही एक एनजीओ बना, जिसने जापान से कुछ सर्वाइवर्स को, साल 1955 में न्यूयॉर्क बुलाया, उसी कार्यक्रम में उस पायलट को भी बुलाया गया जिसने जापान पर बम गिराया था. ये पहला मौका था जब सर्वाइवर्स की मुलाकात उस शख्स से होनी थी जो पूरे जापान का अपराधी था, जिसकी वजह से मासूम पीड़ितों के पूरे बदन पर झुलसी हुई खाल लटकी हुई थी.

मीटिंग हुई, भाषण हुए, अमेरिकी अपनी गलती पर रिग्रेट करने वाले शब्द तक नहीं ढूंढ पा रहे थे. रोबर्ट लुइस को भी मंच पर बुलाया गया. मंच पर आते ही लुइस फूट पड़ा, आंखों में पश्चताप के आंसू थे, वह माफी भी नहीं मांग सकता था, उसका अपराध इतना बड़ा था कि उसके लिए कोई सजा भी नहीं, उसके लिए कोई माफी भी नहीं.

लुइस, उस मंच पर अपनी मनोस्थिति के बारे में बताता है- वह अपने जहाज से हजारों मीटर नीचे देख रहा था, नीचे से गोभी के सफेद फूल जैसे बादल उमड़ आ रहे थे, जिसे देखने के बाद ही समझ आ गया था कि उससे क्या अपराध हो चुका है, लुईस कहता है कि जहाज से नीचे देखने के बाद मन में एक ही बात आई ” Oh, My god, what we have done” मतलब अगले ही पल उसे अपनी गलती का अहसास हो चुका था – है भगवान ये हमने क्या कर दिया?” इस पूरे सीन को हिरोशिमा- नागासाकी पर बनी डॉक्यूमेंट्री “व्हाइट लाइट-ब्लैक रैन” में देखा जा सकता है.

किसी अपराधी को दी जाने वाली सजाओं का एक बड़ा उद्देश्य अपराधी को अपराधबोध कराना होता है, जोकि पश्चाताप से आता है. मृत्युदंड उसी अवसर को छीन लेता है, अपराधियों में ‘भय’ सभ्य समाज के संचालन के लिए आवश्यक है लेकिन संवेदनशील समाज के लिए नहीं.

मृत्युदंड न केवल पछतावें के अवसरों को कुंद कर देता है बल्कि मृत्यु के बाद ‘न्यायिक कमियों’ को दुरस्त करने अवसर भी नहीं रहता. कई बार अपराधी को अपनी पृष्ठभूमियों के कारण पर्याप्त कानूनी मदद नहीं मिल पाती, कई बार गलत आंकड़ों-सबूतों के आधार पर भी किसी को अपराधी बना दिया जाता है. ऐसे में मृत्युदंड उस भूल-चूक, सुधार, पछतावे के हर स्पेस को खत्म कर देता है. निर्भया मामले में अपराध की घृणा और जघन्यता के हिसाब से मृत्युदंड भी पर्याप्त नहीं है. लेकिन जीवन का अधिकार नहीं ही छीना जाना चाहिए. क्या पता जिस तरह लुइस पछतावें की तपस में जल रहा था, अपने जीवन के अंतिम वर्ष में ही सही, निर्भया के अपराधी भी ऐसा ही महसूस करें.

  • श्याम मीरा सिंह

हिंदू पिता के मुस्लिम बेटे
पाकिस्तान : भारतीय वीजा के इंतजार में हिन्दुओं का अस्थिकलश
नफरत परोसती पत्रकारिता : एक सवाल खुद से
क्या ऐसे ही भारत में इंसाफ़ होगा ?
भयावह होती बलात्कार की घटना
रेप और गैंगरेप जैसे अपराध पर पुरुषों की मानसिकता
तुम बलात्कारी हो, बलात्कारियों के पक्षधर हो, औरतों के खिलाफ हो
महिलाओं के प्रश्न पर लेनिन से एक साक्षात्कार : क्लारा जे़टकिन
लेधा बाई का बयान : कल्लूरी का “न्याय”

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

मोदी-शाह चाहता है कि इस देश में नागरिक नहीं, सिर्फ उसके वोटर रहें

Next Post

सत्ता को शाहीन बाग से परेशानी

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

by ROHIT SHARMA
September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

by ROHIT SHARMA
August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

by ROHIT SHARMA
August 27, 2026
Next Post

सत्ता को शाहीन बाग से परेशानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

छद्म सपनों की आड़ में धर्मवाद और कारपोरेटवाद की जुगलबंदी भाजपा को किधर ले जायेगा ?

February 15, 2022

APMC मंडी सिस्टम पर मक्कार मोदी का आश्वासन कितना भरोसेमंद

September 27, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.