Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

क्या भाजपा के हाथों बिक गई है AIMIM ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 4, 2021
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

क्या भाजपा के हाथों बिक गई है AIMIM ?

shyam meera singhश्याम मीरा सिंह

ग़ाज़ीपुर ज़िला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में AIMIM के दो ज़िला पंचायत सदस्यों ने भाजपा को वोट डाल दिया है. ये खबर ABP जैसे बड़े चैनल पर चलाई जा रही है. पत्रकारों से लेकर सोशल मीडिया एक्टिविस्टों और सपा-बसपा-कांग्रेस समर्थकों ने भी इसे ऐसे ही लिखा कि देखो ओवैसी की पार्टी के सदस्यों ने भाजपा को वोट कर दिया. इस खबर को विशेष तरजीह देने के पीछे का मंतव्य कुछ और नहीं, बस ये दिखाना है कि ओवैसी की पार्टी विश्वास योग्य नहीं है, उस पर भाजपा की बी-टीम होने का जो आरोप है वो सही है. इसलिए मुसलमान इधर-उधर न देखकर सपा, बसपा या कांग्रेस को ही वोट करे, अगर उसे भाजपा को हराना है.

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

ये सब तब है जब कि AIMIM ने अपने सदस्यों द्वारा भाजपा को वोट देने की खबर को झूठा बताया है. इस बात की पड़ताल किए बिना कि AIMIM के सदस्यों ने भाजपा को वोट दिया कि नहीं, हम पहले इस बात पर आते हैं कि मीडिया और विपक्षी पार्टियों के समर्थकों के लिए ये खबर इतनी चटकारे लायक़ क्यों है ?

क्या ये बात बार-बार गौर करने की नहीं है कि दूर दराज के एक ज़िले में, ज़िला पंचायत के चुनाव में, AIMIM के दो ज़िला पंचायत सदस्यों के भाजपा को वोट करने की खबर दिल्ली में सुर्ख़ियां ले जा रही है. जबकि अन्य विपक्षी पार्टियों के कितने ही सदस्य भाजपा में गए लेकिन दिल्ली में एक भी खबर उन पर न बनी. ये हाल तब है जबकि 17 से अधिक ज़िलों में भाजपा निर्विरोध जीती है. क्या इन जगहों पर बिना सपा, बसपा, कांग्रेस के सदस्यों की दलाली के भाजपा निर्विरोध जीती है ?

कांग्रेस के नेता आए दिन हज यात्रा की तरह भाजपा में जाते हैं और लौटकर भी नहीं आते, सपा के कितने सदस्यों ने भाजपा के हाथों दलाली खाई, बसपा के सदस्यों की छोड़िए, बसपा की मुखिया ने ही पूरे प्रदेश में भाजपा के साथ अदृश्य गठबंधन किया हुआ है. लेकिन उन पर कोई खबर नहीं आती.

मैं ये नहीं कह रहा कि क्यों नहीं आती, क्योंकि सब जानते हैं ज़िला पंचायत स्तर के चुनाव धन, बल और ताक़त के दम पर जुगाड़े जाते हैं, जहां पार्टी के प्रति कमिटमेंट का कोई मोल नहीं होता. इन चुनावों में आदमी जीतता भी अपने दम पर है इसलिए पार्टी के प्रति इतना जवाबदेह भी नहीं होता, इसलिए मैं ये नहीं कह रहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस के सदस्यों के भाजपा में जाने पर खबर क्यों बनती. मेरा सवाल तो ये है कि AIMIM के दो सदस्यों के भाजपा में जाने पर दिल्ली में खबर क्यों बनती है ?

इसका जबाव कोई केलकुलस जितना कठिन नहीं है, न इसके लिए त्रिकोणमिति हल करने की ज़रूरत. इसका स्पष्ट जवाब है कि मुसलमानों का मुफ़्त में वोट लेते आने वाली पार्टियां उन्हें एक स्वतंत्र राजनीतिक संस्था की तरह मानती ही नहीं. न उनमें मुसलमानों के राजनीतिक अधिकारों के प्रति कोई सम्मान, उन्हें.. उन्हें वोट करने वाला मुसलमान चाहिए.

ग़ाज़ीपुर में बस इतना हुआ है कि पहले मुसलमानों की वोट लेकर विपक्षी पार्टियों के नेता भाजपा के हाथों बिक जाते थे, अबकी बार मुसलमानों के वोट लेकर AIMIM के नेता बिक गए होंगे. ऐसा तो नहीं है कि सपा, बसपा या कांग्रेस के सदस्य नहीं बिकते.

विपक्षी सेक्युलर पार्टियां चाहती हैं कि मुसलमान उन्हें ही वोट करें. मुसलमान वोटरों के स्वतंत्र अधिकार के प्रति उनके मन में ज़रा भी सम्मान नहीं है. सम्मान संभवतः कठोर शब्द है, मुझे लगता है उन्हें मुसलमानों के स्वतंत्र वोटिंग राइट्स को देखने की आदत नहीं है, या समझ नहीं है. मैं दूसरे वाले विकल्प को ही अधिक सही मानता हूँ कि उन्हें इस बात की समझ नहीं है कि मुसलमान, सिख, जैन या अन्य धार्मिक या नस्लीय समूह एक स्वतंत्र वोटर हो सकते हैं. जैसे यादवों की अपनी पार्टियां हैं, जैसे ब्राह्मण, बनिया, राजपूतों की पार्टी है, जैसे दलित जातियों की पार्टियां हैं, वैसे ही अपने-अपने प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के लिए अन्य लोगों की भी पार्टियां हो सकती हैं.

मुसलमानों के वोट लेने वाली पार्टियों को मुसलमानों को अपने exclusive वोट बैंक की तरह देखना बंद कर देना चाहिए. अगर लोकतंत्र, आरक्षण और प्रतिनिधित्व में विश्वास है तो मुसलमानों के साथ अपने पिछलग्गू की तरह व्यवहार करने के बजाय बराबर दर्जे के शहरी की तरह व्यवहार करना शुरू कर देना चाहिए.

Read Also –

मुसलमानों को भी राजनीति करने दीजिए
मथुरा के नंद भवन में नमाज पढ़ने वाले फैसल खान की गिरफ्तारी का मतलब

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

अंजानी परिवार का नौकर और सुपरवाइजर

Next Post

संभव हो तो…

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

संभव हो तो...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

गेस्टापो – सीक्रेट पुलिस बनाम उत्तर प्रदेश पुलिस

September 15, 2020

जब मैं मरूंगा…

April 28, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.