Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

मारे जाने वाले जवानों के परिवार का भविष्य

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 7, 2019
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मारे जाने वाले जवानों के परिवार का भविष्य

लांसनायक हनुमंथप्पा और उनका परिवार

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

देश की सीमा और सीमा के अंदर मारे जाने वाले सुरक्षाकर्मियों, सेनाओं, अर्द्धसेनाओं के जवानों की मौत के बाद सरकार द्वारा बड़े-बड़े वादे किये जाते हैं. ऐसा लगता है मानो सरकार और मीडिया उसके दुःख-दर्द के साझी बन गये हों. मारे गये उक्त जवानों के परिवारों के भविष्य तक को सरकार ने सुरक्षित कर दिया हो, परन्तु, हकीकत तो सामने तब आती है, जब उस जवानों की मौत के बाद उसका परिवार दर-दर की ठोकरें खाता हुआ, मामूली-सी सरकारी सहायता का मोहताज बन जाता है.

पुलवामा में मारे गये अर्द्ध-सेना के जवानों पर देश में राजनीतिक रोटियां सेंकने का खेल जारी है. वही लंबे-लंबे वादे, मुआवजा का आश्वासन जारी किये जा रहे हैं. परन्तु, सरकारों के किये वादों की हकीकत तब ही सामने आती है, जब मारे गये जवानों के परिजनों का हाल जानने का मौका मिलता है. ऐसे ही एक मारे गये जवान हनुमंथप्पा का परिवार ऐसा है जो सालों बाद भी पेंशन और नौकरी के लिए भटक रहा है. इस परिवार को जुमलेबाजों की तरफ से सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला, जबकि उस वक्त मीडिया ने भी तब भरपूर कवरेज दी थी. मगर अब जब उनका परिवार आर्थिक दिक्कतों से दो चार हो रहा है, तब कोई भी उनका साथ देने के लिए तैयार नहीं है.



बात हो रही है 3 साल पहले शहीद हुए कर्नाटक के लांसनायक हनुमंथप्पा की, जिनको सियाचिन से बर्फ के नीचे से छह दिन बाद जिंदा बाहर निकाला गया था, मगर बाद में उनकी मौत हो गई थी. हनुमंथप्पा की मौत के बाद केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार ने उनके परिवार को नौकरी, जमीन और घर देने के बड़े-बड़े दावे किए थे, पर उन तमाम दावों की हवा तब निकल गई जब हनुमंथप्पा के परिवार की बातें सामने आयी.

हनुमंथप्पा की मौत के बाद केंद्र और राज्य सरकार ने कहा था कि उनकी पत्नी महादेवी को तुरंत नौकरी दी जाएगी और उनकी मासूम बेटी नेत्रा का भविष्य सुरक्षित करने की दिशा में भी ठोस कदम उठाया जाएगा, मगर दावों और वादों के उलट इन मुआवाजों का सच इतना भयावह है कि महादेवी को 3 साल बीत जाने के बावजूद नौकरी नहीं मिल पाई है. ऐसा तब है जबकि महादेवी के पास कोई भी ऐसा आर्थिक स्रोत नहीं है, जिससे वह अपनी बेटी नेत्रा का भविष्य सुरक्षित करने के लिए उसे बेहतर शिक्षा दिलवा सके.



नवभारत टाइम्स में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक महादेवी कहती हैं, ‘दो साल पहले मुझे केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से एक पत्र मिला था, जिसमें मुझसे धारवाड़ जिले में रेशम उत्पादन विभाग में नौकरी करने के संबंध में पूछा गया था. मैंने रेशम उत्पादन विभाग में छह से आठ महीने तक अस्थायी कर्मचारी के रूप में नौकरी की, इस दौरान मुझे छह हजार रुपये तनख्वाह दी जाती थी. मगर जब मैंने अधिकारियों से अपनी नौकरी पक्की करने की बात की तो उन्होंने कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया.’

‘सरकारी नौकरी पाने के लिए मैंने काफी मशक्कत की. मुख्यमंत्री, कलेक्टर से लेकर कई विभागों को सरकार के दावों और वादों को याद दिलाते हुए इस संबंध में पत्र लिखा, मगर किसी का कोई जवाब नहीं आया. शासन-प्रशासन का निराशाजनक रुख देख अब मेरी स्थायी नौकरी पाने की मेरी सारी आशाएं खत्म हो गईं हैं.’



‘मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुझे मेरे पति की शहादत के बाद सरकारी नौकरी दिलाए जाने को लेकर एक ट्वीट किया था. स्मृति ईरानी के हुबली आने पर मैंने उनसे मुलाकात भी की थी, मगर हैरत तब हुई जब उन्होंने ऐसा कोई ट्वीट किए जाने से इनकार कर दिया. नौकरशाहों और नेताओं-मंत्रियों की असंवेदनशीलता देख मैंने अब नौकरी के लिए किसी से सिफारिश करना छोड़ दिया है.’

हालांकि अपने वादे की खानापूर्ति के लिए कर्नाटक सरकार ने महादेवी को बेगदूर के पास चार एकड़ कृषि भूमि दी, मगर बंजर होने की वजह से यह किसी काम की नहीं है. इसके अलावा बारीदेवरकोप्पा में महादेवी को एक एकड़ का प्लॉट भी मिला, मगर आर्थिक दिक्कतों के चलते उसमें भी अभी तक घर नहीं बनवाया गया है. शासन-प्रशासन की बेरुखी को देखते हुए अब महादेवी को अपनी बेटी के भविष्य की चिंता सता रही है. नौकरी की तरफ से लगभग निराशा हो चुकी महादेवी ने अपनी बेटी को निशुल्क शिक्षा दिलाए जाने की मांग की है.



मालूम हो कि मारे जाने वाले जवानों को मिलने वाली पेंशन को 2004 में केन्द्र की सत्ता में आई भाजपा की वाजपेयी सरकार ने बंद कर दिया था. बात यही खत्म नहीं होती, बल्कि जवानों को कभी भी शहीद का दर्जा नहीं दिया जाता. मारे जाने वाले जवानों को ‘शहीद’ का दर्जा न देना शासक वर्ग के द्वारा सेना में काम कर रहे जवानों के प्रति हिकारत की भावना को ही दर्शाती है, जो यह बताती है कि सीमा पर या सीमा के अंदर मारे जाने वाले जवान, देश के गरीब-मध्यवर्ग से आते हैं, के प्रति शासक वर्ग का रवैया क्या होता है ?



Read Also –

लाशों पर मंडराते गिद्ध ख़ुशी से चीख रहे हैं ! देशवासियो, होशियार रहो !
सेना, अर्ध-सैनिक बल और पुलिस जवानों से माओवादियों का एक सवाल
मोदी का गुजरात मॉडल : हत्या, चोरी, आर्थिक अपराध कर देश से भाग जाना है



[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]



Previous Post

ख़बरों के घमासान में ग़रीब, मज़दूर की जगह कहां ?

Next Post

आरएसएस हिन्दुत्‍ववादी नहीं, फासीवादी संगठन है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

आरएसएस हिन्दुत्‍ववादी नहीं, फासीवादी संगठन है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

भाजपा का हाथ बलात्कारियों के साथ

April 11, 2018

आज सुप्रीम कोर्ट के सामने देश के जनतंत्र को बचाने का आख़िरी मौक़ा

May 24, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.