Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

मयंक सक्सेना : जिंदगी लंबी नहीं, भरपूर होनी चाहिए बाबू मोशाय !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 29, 2024
in ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
मयंक सक्सेना : जिंदगी लंबी नहीं, भरपूर होनी चाहिए बाबू मोशाय !
मयंक सक्सेना : जिंदगी लंबी नहीं, भरपूर होनी चाहिए बाबू मोशाय !

मयंक सक्सेना को मैं नहीं जानता था और न ही कभी मिला. फेसबुक पर पन्ने पलटते हुए अचानक मयंक की मृत्यु का सूचना देता एक पोस्ट सामने आ गया. युवा चेहरा और मौत ! मैं तुरंत उनके पेज पर गया और वहां मैंने मयंक का लिखा एक लेख देखा. 25 मई को पोस्ट किये गये इस लेख में ‘2 अरब पैर और दो अरब हाथ’ का जिक्र जिस आवेग के साथ किया गया था, वह देखकर मैं दंग रह गया.

तत्क्षण मैंने अपने एक मित्र रविन्द्र पटवाल को फोन लगाया. हालांकि मैं कभी रविन्द्र पटवाल से भी नहीं मिला लेकिन वैचारिक नजदीकी ने कभी भी एहसास नहीं होने दिया कि हम कभी नहीं मिले. सदैव लगता है, वे साथ ही हैं. रविन्द्र पटवाल ने भी मयंक के मृत्यु की सूचना को कंफर्म किया और उनके बारे में कई चीज बताया. बाद में उन्होंने भी अपने फेसबुक पेज पर मयंक के साथ साथ एक अन्य संघर्षशील साथी की असामयिक मृत्यु पर लिखा.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

रविन्द्र पटवाल ने फोन फर बातचीत के दौरान संघर्षशील साथियों की एक कमजोरी की ओर ध्यान आकर्षित किया. मुझे लगता है उनके द्वारा उक्त कमजोरी से लगभग तमाम साथी पीड़ित हैं. उन्होंने बताया कि अन्य साथियों की भांति ही मयंक भी कभी अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते थे. काम में जुटते तो दिन-रात एक कर देते, खानपान का भी ध्यान नहीं रखते. जिस कारण मयंक अपनी अस्थमा जैसी बीमारी का शिकार होकर विदा हो गये.

मैं समझता हूं कि एक रंगकर्मी, पत्रकार मयंक की असामयिक मृत्यु देश में चल रहे फासीवाद विरोधी मोर्चे को भारी क्षति है. यहां हम रविन्द्र पटवाल के उस पोस्ट को प्रस्तुत कर रहे हैं और उसके बाद मयंक के उस आलेख को भी प्रस्तुत करेंगे, जो उनका अंतिम लेख बन गया. रविन्द्र पटवाल लिखते हैं –

‘जिंदगी लंबी नहीं, भरपूर होनी चाहिए बाबू मोशाय.’ ऐसा ही कुछ एक फिल्म के डायलाग में कहा गया था. कल एक साथ दो अजीज लोगों की असमय मृत्यु की खबर ने मेरे सन्नाटे को गहरा कर दिया. फेसबुक में एक मृत्यु पर लगभग सभी मित्रों की पोस्ट को देखता रहा. मयंक को लेकर देर रात पटना से भी एक मित्र का फोन आया, क्योंकि उन्होंने अब उनके काम और कवि लेखक स्वरुप को देखा और वाह-वाह कर उठे.

दूसरी मौत आत्महत्या थी, एक 26 वर्षीय युवा की. वो भी एक बेहद घनिष्ठ मित्र के बेटे की, जो बेटी की शादी के बाद उनके घर का इकलौता चश्मोचिराग था. रात बेहद संक्षिप्त बातचीत से इतना ही समझ आया कि अवसाद की यह स्थिति पिछले 6-7 वर्षों से जारी थी और आवश्यक उपचार भी किया जा रहा था.

मयंक के बारे में इतना ही कह सकता हूं कि पिछले 8-9 साल से जानना शुरू किया था, और उसका व्यक्तित्व ही ऐसा था कि बरबस अपना ध्यान आकर्षित कर लेता था. हर काम में टांग घुसेड़ना और पहल लेना शायद कुछ लोगों की नैसर्गिक प्रतिभा होती है. लेकिन उसके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि में उसे मानता हूं जो बेहद कम लोगों को पता होगी. यह बात मैंने फोन (मैं कभी शायद व्यक्तिगत तौर पर नहीं मिला), पर उससे शुरू में ही एक लंबी बातचीत में जानी थी.

वह था महाराष्ट्र के किसी दूर-दराज के गांव में कुछ वर्ष पहले जल-प्रबंधन में देशी और नई तकनीक के सम्मिश्रण की, जिसमें अथक परिश्रम के बाद जल स्रोत फिर से लहलहा उठा था. हममें से बहुत से लोग बहुत कुछ करने की होड़ में खुद एक पोस्टर बन जाते हैं. बदल कुछ नहीं पाते, क्योंकि बदलाव लाने वाले लोग तो या तो तलछट पर होते हैं या जिनके हाथ में राज्य सत्ता होती है. जमीनी स्तर पर बदलावकारी शक्तियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर यदि अपनी सोच को उनके साथ घुलामिला दिया जाये तो बहुत कुछ बदलाव संभव है. मयंक ने दोनों काम किये, और उनका स्वाद चखा. यही अपने आप में बहुत बड़ी निजी सफलता है.

इन दोनों वाकयों से हम अपने-अपने निष्कर्ष निकाल सकते हैं. जिंदगी छोटी ही सही लेकिन भरीपूरी होनी चाहिए. दूसरा- दुनिया में संघर्ष हमेशा हमेशा रहने वाला है. एक लंबी लड़ाई के लिए मोर्चेबंदी को भी मजबूत रखना होगा और एक योद्धा के तौर पर खुद के शरीर बुद्धि और भावनात्मक बल को भी लगातार अजेय बनाने पर काम करना होगा.

हम तात्कालिक लड़ाई में इतना उलझ जाते हैं कि असल मकसद को ओझल कर जाते हैं. परिस्थितियां अक्सर हमारी जिंदगी को दिशा देने लगती हैं. लाइफस्टाइल बीमारियों के हम अब लगातार शिकार होते जा रहे हैं, जो इस सिस्टम की वजह से हमें खत्म करने पर आमादा हैं. इन सभी मोर्चों पर बराबर दृष्टि रखकर हमें लड़ाई जारी रखनी होगी.

सिर्फ यह नहीं कि क्रोनी पूंजी ने कैसे एक अल्पमत सरकार को भी इतना आडम्बरयुक्त बलशाली बना डाला है कि वह आज भी अकड़ में ऐंठ रहा है, बल्कि उसे इसलिए भी घेरने की जरूरत है कि उसने अपने मुनाफे के लिए आपके पहाड़, नदी, पेड़, हवा, भोजन, सोच, रील्स हर उस चीज को इतना विषाक्त बना डाला है कि पहले तो आप सकारात्मक उर्जा ही हासिल नहीं कर सकते. और अगर मयंक जैसे बन भी गए तो आपके लिए ऐसी स्वास्थ्य परिस्थितियां पैदा कर चुके हैं कि यदि आपने अपना ध्यान खुद नहीं रखा तो असमय मौत के मुंह में चले जाने के लिए बाध्य हैं.

यह वह क्षेत्र है, जिसे आम तौर पर वह इंसान भी कुबूल करेगा जो विचारधारात्मक स्तर पर अभी भी शासक वर्ग की सोच से इत्तिफाक रखता है. लेकिन यही व्यक्ति हृदय रोग, कैंसर और डायबिटीज जैसे लाइफस्टाइल रोगों से तिल तिल कर या तो मर रहा है या अब तक कमाई जमापूंजी को इन्हीं के हाथों लुटाता है तो उसे बेहद तकलीफ, गुस्सा और परिवर्तन की कसक उठती है. सोचिये, बहुत काम अभी बाकी है. सम्यक नाम ने मुझे हमेशा आकर्षित किया. अलविदा, सम्यक और मयंक.

मयंक सक्सेना का आखिरी लेख

हम दो अरब हाथ और दो अरब पैर हैं…

लड़ेंगे और जीतेंगे !*

लोकतंत्र के चार खंभे भले ही कुछ भी हों, लोकतंत्र के उसके अलावा 2 अरब पैर हैं…जिन पर वो खड़ा है, चलता है, दौड़ता है या फिर घुटनों पर झुक जाता है…लोकतंत्र के चार खंभे भले ही कुछ भी हों, लोकतंत्र के उसके अलावा 2 अरब हाथ हैं, जिनसे वो साथ पाता है, ताकत पाता है, मुश्किल में थामता है, मुट्ठियां तानता है…वो दो अरब हाथ और पैर हम हैं, हम वो नागरिक – जो अभी भी नागरिक बने हुए हैं और बने रहना चाहते हैं…

हम जो अभी भी मनुष्य बचे हैं और शैतान नहीं बने…, हम जो किसी की हत्या, किसी पर हिंसा, किसी के ऊपर ज़ुल्म पर खुश नहीं हो पाते हैं…, हम जो शांति चाहते हैं लेकिन यथास्थिति से उपजी शांति नहीं – सौहार्द, संतुष्टि, खुशी, संपन्नता, सपनों की सफलता और सामाजिक-निजी उपलब्धियों से उपजी शांति – जिसे हम सुख-शांति कहते हैं…

हम जो संविधान से उपजे नागरिक हैं, संविधान जो हमको सेक्युलर, समाजवादी, समतामूलक, स्वतंत्र, साहसी समाज बनाने की प्रस्तावना सुनाता है…जो हमने ही उसे आत्मार्पित, अधिनियमित और अंगीकृत की…, हम जो सवाल करते हैं और उनके जवाब मिले बिना – उनसे संतुष्ट हुए बिना किसी पर यक़ीन नहीं करते – वो परिवार हो, धर्म हो, समाज हो, सिस्टम हो या सरकार…

हम जो गेंहू चाहते हैं पर साथ में गुलाब भी चाहते हैं..यानी कि रोटी पर सम्मान के साथ…फेंकी हुई नहीं, ख़ैरात में मिली नहीं और भूख से कम मिली तो बिल्कुल भी नहीं…हम जो अपने बच्चों के लिए विश्वस्तरीय सरकारी शिक्षा का सिस्टम चाहते हैं…हम जो सरकारी अस्पतालों में विश्वस्तरीय इलाज चाहते हैं..हम जो चाहते हैं कि नागरिक ही देश का मालिक हो, वो भी सामूहिक रूप से…कोई एक व्यक्ति नहीं, कोई एक समुदाय नहीं…

हम जो न अपनी इच्छा किसी पर थोपते हैं, न ही किसी को ये इजाज़त देना चाहते हैं…हम जो अपराध का ख़ात्मा चाहते हैंं लेकिन हिंसा और दमन से नहीं – कल्याणकारी राज्य बनाकर…हम जो धर्म, जाति या आर्थिक स्तर के आधार पर किसी को भी उसके अपराध और हिंसा से बरी नहीं कर सकते…ये लोकतंत्र हमारे 2 अरब हाथों और पैरों पर खड़ा होता है, अड़ा होता है और ज़िंदा रहता है…

अब हम 2 अरब हाथों और पैरों को चुनौती दी जा रही है कि दम है तो इस लोकतंत्र को बचाकर दिखाओ…हमको बांधने और कसने की कोशिश हो रही है…हमारे घुटने तोड़ने की साज़िश हो रही है…हमारे ही हाथों को एक-दूसरे के गलों पर कसने की साज़िश हो रही है…तो अब हम क्या करेंगे ?

याद रखिए इस चुनाव में जन विरोधी तानाशाही सत्ता के लालची और उद्योगपतियों के दलाल – सत्ता छोड़ने को तैयार नहीं हैं…वो चुनाव में चुनाव आयोग और बाकी सरकारी एजेंसियों के ज़रिए सारी बेईमानी कर रहे हैं और करेंगे…हम जो अभी देख रहे हैं, वो कुछ नहीं है…चुनाव का अंत आते-आते ये उस चरम पर पहुंचेगा, जो आपने सोचा हो या न सोचा हो – भयानक होगा, शर्मनाक होगा और हो सकता है आपको-आपकी अगली पीढ़ी को गुलामी-शोषण-लूट-दमन के जाल में दशकों तक जकड़ दे…

इन चुनावों में आप नरेंद्र मोदी, अमित शाह या भाजपा के ख़िलाफ़ नहीं लड़ रहे हैं – आप चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ भी लड़ रहे हैं…आपको देश बचाना है तो इन चुनावों में सिर्फ मोदी-शाह को नहीं, केंद्रीय चुनाव आयोग को भी हराना होगा…चुनाव 4 जून को शायद ख़त्म न हों…हो सकता है हमको एक नई लड़ाई लड़नी हो…हो सकता है कि हम में से कई बोलने वाले, जेलों में भर दिए जाएं..डरा दिए जाएं…या हमारी छवि की हत्या की जाए…

तब भी ये भरोसा रहना चाहिए कि ये 2 अरब हाथ और पैर हैं…दो या चार या चार सौ काट कर मोदी-शाह ये भ्रम न पालें कि वो जीत जाएंगे…क्या आप इस लड़ाई के लिए तैयार हैं ? ज़ोर से बोलिए, अपनी दो अरब मुट्ठियां तान कर और दो अरब पैरों को ज़मीन पर जमा कर…लड़ेंगे-जीतेंगे…!!

*इस लेख का शीर्षक हमारा दिया हुआ है. मयंक ने कोई शीर्षक नहीं दिया था.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay
Previous Post

सबूत नहीं मिले

Next Post

आपातकाल बनाम आपातकाल का जश्न

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

आपातकाल बनाम आपातकाल का जश्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

एआई और फिल्मों की दुनिया में छवि की बड़ी भूमिका है और प्रोपेगेंडा का वाहक

March 4, 2025

वेद-वेदांत के जरिए इस देश की रग-रग में शोषण और विभाजन भरा हुआ है

November 18, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.