Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

भारी महंगाई और पूंजीपतियों की ‘‘कठिन” ज़िन्दगी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 13, 2018
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

[ हमारे देश में आज मंहगाई कोई मुद्दा नहीं है. देश की भाजपा सरकार ने देशवासियों को अच्छी तरह समझा रखा है कि जितनी ज्यादा मंहगाई बढ़ेंगी, अच्छे दिन उतने ही जल्दी आयेगी. देश के बड़े-बड़े कॉरपोरेट घराने देश के बैंकों के लाखों करोड़ रूपये कर्ज के बतौर लेकर विदेश भाग जा रहे हैं, और देश की जनता की गाढ़ी कमाई को छीनकर यह शासक वर्ग उसकी भरपाई कर रही है. ऐसे में मंहगाई और पूंजीपतियों के गरीबों का शानदार विश्लेषण महान नेता लेनिन ने शानदार तरीके से किया है, जो आज के दौर में भी सटीक बैठता है. ]

भारी महंगाई और पूंजीपतियों की ‘‘कठिन” ज़िन्दगी

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

गुज़र-बसर करने का ख़र्च दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है. पूंजीपतियों के संघ लगातार क़ीमतें बढ़ा-बढ़ाकर करोड़ों-अरबों की कमाई कर रहे हैं, जबकि किसानों की भारी आबादी ज़्यादा से ज़्यादा बर्बादी के गर्त में डूबती जा रही है और मज़दूरों के परिवारों के लिए दो वक़्त की रोटी जुटाना मुश्किल होता जा रहा है और अक्सर उन्हें भूखे रहना पड़ता है और न्यूनतम बुनियादी ज़रूरतों को भी छोड़ना पड़ता है.

हमारे करोड़पति उद्योगपतियों का मुखपत्र प्रोमीशलेनोस्त इ तोरगोव्ल्या बढ़ती महंगाई के बारे में निम्नलिखित आंंकड़े देता है. तथाकथित मूल्य सूचकांक, जो एक निर्धारित संख्या में प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दामों को जोड़कर बनता है, पिछले कुछ वर्षों से लगातार बढ़ रहा है. अप्रैल के आंंकड़े इस प्रकार हैं :

वर्ष                    मूल्य सूचकांक

1908                2,195

1909                2,197

1910                2,416

1911                2,554

1912                2,693

1913                2,729

पिछले छह वर्षों में, दामों में 2195 से 2729 तक की यानी पूरे 24 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है ! पूंंजीपतियों के गठजोड़ों द्वारा मेहनतकश अवाम को, और ख़ासकर मज़दूरों को लूटने-निचोड़ने में अद्भुत ”तरक़्क़ी” हुई है.

लेकिन पूंंजीपति – उपरोक्त पत्रिका में भी और सरकार की कृपालु मान्यता से चलने वाली अपनी अनगिनत सोसायटियों और एसोसिएशनों में भी – लगातार यह रोना रोते रहते हैं कि उद्योग और व्यापार पर टैक्सों का किस क़दर अनुचित बोझ लदा है !

कैसी मज़ाकि़या बात है, लेकिन मज़दूरों को इस पर हंसी नहीं आती.

बेचारे ग़रीब करोड़पति उद्योगपतियों ने शहरी अचल सम्पत्ति पर लगने वाले टैक्सों के बारे में एक सरकारी दस्तावेज़ के निम्नलिखित आंंकड़े प्रकाशित किये हैं.

1910 में ऐसी सम्पत्ति से होने वाली आमदनी 23.9 करोड़ रूबल आंंकी गयी थी (बेशक, इसका आकलन अफ़सरों द्वारा नौकरशाहाना ढंग से किया गया था, और हम कल्पना कर सकते हैं कि कितने करोड़ की सम्पत्ति ओह-बेचारे व्यापारी वर्ग ने छुपा ली थी). 1912 में, यानी सिर्फ़ दो वर्ष बाद, शहरी अचल सम्पत्ति से आय का आकलन 50 करोड़ रूबल था (केवल रूस में, पोलैण्ड राज्य को छोड़कर).

यानी, दो वर्षों में, शहरी अचल सम्पत्ति से शुद्ध आय 25 करोड़ रूबल से ज़्यादा बढ़ गयी. इससे अन्दाज़ा लगता है कि किसानों और मज़दूरों की बेहिसाब तंगहाली, दरिद्रता और भुखमरी के दम पर करोड़ों छोटी-छोटी धाराओं से बनी दौलत की नदी किस तरह पूंंजीपतियों की जेबों में समा रही है.

आजकल गुज़र-बसर का भारी ख़र्च मुट्ठीभर पूंंजीपतियों की अभूतपूर्व कमाई तथा मेहनतकश जनता की ग़रीबी, बर्बादी और लूट के सिवा और कुछ नहीं है.

बेचारे पूंंजीपतियों पर दया आती है जो बेहद ”अनुचित” टैक्सों की शिकायत करते हैं. ज़रा सोचिए : उन्हें अपनी शुद्ध आय का 6 प्रतिशत तक दे देना पड़ता है. 1910 में उन्हें (केवल रूस में, पोलैण्ड को छोड़कर) 1.4 करोड़ रूबल दे देने पड़े थे और 1912 में 2.98 करोड़ रूबल.

और इस तरह, दो वर्ष में, इन लुटे-पिटे करोड़पतियों पर टैक्स में कुल बढ़ोत्तरी हुई लगभग 1.6 करोड़ रूबल.

मज़दूर साथियो, आपका क्या ख़याल है : जब शुद्ध आय 24 करोड़ से बढ़कर 50 करोड़ हो जाये, यानी दो वर्ष में 26 करोड़ बढ़ जाये, तो क्या दस या बीस करोड़ रूबल टैक्स नहीं वसूला जाना चाहिए था ? क्या मज़दूरों और ग़रीब किसानों को निचोड़कर बटोरे गये 26 करोड़ के अतिरिक्त मुनाफ़े में से, स्कूलों और अस्पतालों के लिए, भूखों की मदद के लिए और मज़दूरों के बीमा के लिए, कम से कम बीस करोड़ नहीं ले लिये जाने चाहिए थे ?

(17 मई, 1913)

Read Also –

नीरव मोदी और राष्ट्रीय खजाने की लूट
दिल्ली में न्यूनतम वेतन अधिनियम दलाल हाईकोर्ट की भेंट चढ़ी

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

[ प्रतिभा एक डायरी ब्लॉग वेबसाईट है, जो अन्तराष्ट्रीय और स्थानीय दोनों ही स्तरों पर घट रही विभिन्न राजनैतिक घटनाओं पर अपना स्टैंड लेती है. प्रतिभा एक डायरी यह मानती है कि किसी भी घटित राजनैतिक घटनाओं का स्वरूप अन्तराष्ट्रीय होता है, और उसे समझने के लिए अन्तराष्ट्रीय स्तर पर देखना जरूरी है. प्रतिभा एक डायरी किसी भी रूप में निष्पक्ष साईट नहीं है. हम हमेशा ही देश की बहुतायत दुःखी, उत्पीड़ित, दलित, आदिवासियों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों के पक्ष में आवाज बुलंद करते हैं और उनकी पक्षधारिता की खुली घोषणा करते हैं. ]

Previous Post

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 15 आदिवासियों की हत्या

Next Post

“ये इमरजेन्सी नहीं, लोकतंत्र का मित्र बनकर लोकतंत्र की हत्या का खेल है “

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

"ये इमरजेन्सी नहीं, लोकतंत्र का मित्र बनकर लोकतंत्र की हत्या का खेल है "

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वेक्सीन सर्टिफिकेट और यूनिक हैल्थ आईडी

October 6, 2021

कांग्रेस प्रवक्ताओं की पार्टी बन गई है

June 2, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.