Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

अमरीका-परस्ती ने हमें सिर्फ़ महामारी और पड़ोसियों से दुश्मनी दी है

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 16, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अमरीका-परस्ती ने हमें सिर्फ़ महामारी और पड़ोसियों से दुश्मनी दी है

Subroto Chaterjiसुब्रतो चटर्जी

कोई भी जंग सिर्फ़ फ़ौज नहीं लड़ती, समूचा देश लड़ता है. देश आज बंटा हुआ है और इसका फ़ायदा हर दुश्मन लेगा. बाहरी दुश्मनों के ख़िलाफ़ एका की बात महज़ नारेबाज़ी के सिवा कुछ भी नहीं है.

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

तथाकथित राष्ट्रवादियों की चीन के रवैये से घिग्घी बंधी हुई है. पिछले छ: सालों में मोदी सरकार ने जिस तरह से सामाजिक सामंजस्य, संविधान, क़ानून का राज, अर्थव्यवस्था और विदेश नीति में अमरीका और पश्चिमी ताक़तों और बेईमान देसी पूंंजीपतियों के इशारे पर पलीता लगाया है, उसका असर आज दिख रहा है.

कोरोना जैसे अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र का हिस्सा बनकर मोदी सरकार ने देश को जिस तबाही में धकेला है, उस से नोटबंदी के बाद दूसरा सबसे बड़ा झटका भारतीय अर्थव्यवस्था को लगा है, जिससे हम आसानी से नहीं उभर पाएंंगे.

सीएए और एनआरसी जैसे ग़ैर संवैधानिक क़ानून ने इतनी बड़ी आबादी के मन में संशय और विद्रोह का बीज डाल दिया है कि वह इस सरकार का साथ किसी भी मुद्दे पर अब नहीं देगी.

राफाएल से लेकर प्रवासी मज़दूरों के मुद्दे तक सुप्रीम कोर्ट का ग़ैरक़ानूनी और ग़ैर संवैधानिक रवैया उसकी विश्वसनीयता को जनता के बीच शून्य कर दिया है. कोरोना महामारी के नाम पर निर्लज्ज लूट और राजनीति ने मोदी सरकार को पूरी तरह से नंगा कर दिया है.

पचास सालों में सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी और भुखमरी झेलते देश के पास 1962 का मनोबल भी नहीं रह गया है कोई भी निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए. सेना में व्याप्त भ्रष्टाचार, बजट में कटौती और उसके राजनीतिकरण ने उसे अंदर से खोखला कर चुका है.

अमरीकापरस्ती ने हमें सिर्फ़ महामारी दी है और पड़ोसियों से दुश्मनी. पाकिस्तान भी अब अमरीका को कोई ख़ास तबज्जो नहीं देता. नेपाल के साथ चीन खड़ा है. चीन जानता है कि भारत दवा से लेकर सुरंग बनाने तक के लिए उस पर निर्भर है. चीन के कुल निर्यात का मात्र ढाई प्रतिशत भारत में होता है. भारत का बाज़ार उसके लिए कोई ख़ास महत्व नहीं रखता.

ऐसी हालत में चीन के साथ भारत युद्ध करने की स्थिति में नहीं है. मैंने पहले भी लिखा था कि चीन के साथ नूरा कुश्ती चल रही है. भारत के सर्वकालीन सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री के चहुंंओर फेल हो जाने के बाद राष्ट्रवाद के बुझते शोलों को फिर से हवा देने की ज़रूरत है. इसके लिए गवलान घाटी इस बार चुना गया है. पुलवामा पर आज तक किरकिरी हो रही है. उसे बार-बार दुहराया नहीं जा सकता.

यही कारण है कि जिस दिन चीनी कंपनी को बारह सौ करोड़ का ठेका मिलता है, उसी दिन हमारे पांंच जवान शहीद होते हैं चीनी सीमा पर.

फ़ासिस्ट बहुत महीन हरामी होते हैं; बिना क्रिमिनल मनोविज्ञान पढ़े इनको समझना असंभव है. शायद चीन भारतीय सैनिकों को मार कर भारतीय सत्ता का अहसान उतार रहा है. वह जानता है कि हम सरकार को देश मानने वाले मूर्खों की जमात हैं.

Read Also –

क्या अब नेपाल के खिलाफ युद्ध लड़ेगी मोदी सरकार ?
ब्रिटिश साम्राज्यवाद ही क्यों, कभी सोचा है ?
विज्ञान हमें जलवायु परिवर्तन समझा सकता है, तो उसे रोकता क्यों नहीं है ?
मोदी सरकार की नाकाम विदेश नीति 

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

भारत में नेहरू से टकराता फासीवादी आंदोलन और फासीवादी रुझान

Next Post

लड़की जासूसी कांड : मोदी के चरित्रहीनता की मिशाल

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

लड़की जासूसी कांड : मोदी के चरित्रहीनता की मिशाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

भगवा परचम उठाये लोग भगवा का ककहरा भी नहीं जानते

July 25, 2018

हिंडनबर्ग रिपोर्ट : अडानी का जहाज़ डूबने वाला है ?

January 26, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.