Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

छत्तीसगढ़ : पोटाली गांव में सुरक्षा बलों का आदिवासियों के खिलाफ तांडव

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 7, 2019
in ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़ : पोटाली गांव में सुरक्षा बलों का आदिवासियों के खिलाफ तांडव

सारकेगुडा में 17 आम गरीब आदिवासियों को एक ही रात में हत्यारी पुलिस ने गोलियों और कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला था, और इसे फर्जी मुठभेड़ बता कर मारे गये गरीब आदिवासियों को नक्सली बताया गया. अब उसकी जांच रिपोर्ट आई है, जिसने साफ तौर पर बता दिया है कि यह ठंढे दिमाग से आम गरीब आदिवासियों का ‘सुरक्षा बलों’ द्वारा किया गया नरसंहार था. अब एक बार फिर छत्तीसगढ़ के पोटाली गांव में सुरक्षा बलों ने अंबानी-अदानी की सेवा करने और आदिवासियों पर कोहराम मचाने के लिए पुलिस कैम्प स्थापित किया है, जिसका वहां के ग्रामीण भारी विरोध कर रहे थे. बावजूद इसके अब वहां पुलिस कैम्प स्थापित कर दिया गया है, जिसका दुष्परिणाम सामने आना शुरू हो गया है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

प्रसद्धि गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु कुमार आदिवासियों के बीच जा कर समस्याओं को जानने और उसका प्रतिरोध करने जा रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया है. हम देश की तमाम आवाम से यह अपील करना चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ के गरीब आदिवासियों पर सरकार और सुरक्षा बलों के द्वारा आतंक का कारोबार नहीं चलने दिया जाना चाहिए. हम अंबानी-अदानी की मुनाफों के लिए देश के आदिवासी समुदायों को इस तरह मारने नहीं दे सकते हैं. हम यह ऐलान करना चाहते हैं कि हम तमाम देशवासी आदिवासी समुदायों के साथ हैं और उनके इस पीड़ा की घड़ी में छत्तीसगढ़ जा रहे प्रसिद्ध गांधीवादी कार्यकर्ता हिमांशु कुमार के साथ हैं.

हिमांशु कुमार लिखते हैं – ‘छत्तीसगढ़ के पोटाली गांव में पुलिस ने अपना कैंप स्थापित कर लिया है. आदिवासियों ने विरोध किया तो उन पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया था. अब पुलिस और सुरक्षा बल आदिवासियों को खेतों में नहीं जाने दे रहे हैं. आदिवासियों का धान झड़ रहा है, जो आदिवासी खेतों में धान काटने जाते हैं या उसकी गहाई करने जाते हैं, सुरक्षा बल जाकर उनको बुरी तरह पीट रहे हैं.

‘एक आदिवासी महिला को इतना मारा है कि वे चल फिर नहीं पा रही है. 3 दिन से आदिवासी धरने पर बैठे हुए हैं. इस बीच गांव के कई आदिवासी युवाओं को पुलिस वाले पकड़ कर जेलों में बंद कर चुकी है. मकसद है अडानी को जमीने सौंपना ताकि अडानी जंगल काटकर वहां से लोहा खोदकर अपनी तिजोरी भर सके. बीच-बीच में चुपचाप कितने आदिवासियों पर अत्याचार होते हैं, वह तो भारत के शहरी पढ़े लिखे मध्य वर्ग को पता ही नहीं चलता.

‘छत्तीसगढ़ सरकार को चाहिए तुरंत इन आदिवासियों की बात सुने और उन्हें इस अत्याचार से मुक्ति दिलाए वरना आंदोलन और उग्र होगा. अब ना तो आदिवासी पहले की तरह चुपचाप मरने के लिए तैयार है और ना ही अब भारत की जनता उन्हें इस तरह से मरने देगी. छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के पोटाली गांव में नए खुले सुरक्षा बलों के कैंप के सिपाहियों ने जाकर आदिवासियों की धान की फसल जला दी है. यह सलवा जुडूम की वापसी है. या क्रूरता का चरम है तानाशाही का नंगा नाच है.

‘मैं आदिवासियों से मिलने जा रहा हूं. मुझे जेल में डाला जा सकता है. या सुरक्षा बलों द्वारा मेरी हत्या की जा सकती है. मैं तैयार हूं.’

Read Also –

गरीब आदिवासियों को नक्सली के नाम पर हत्या करती बेशर्म सरकार और पुलिस
मानवाधिकार कार्यकर्ता : लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी के खिलाफ दुश्प्रचार
छत्तीसगढ़ : आदिवासी युवाओं को फर्जी मुठभेड़ में मारने की कोशिश का विरोध करें
‘भारतीय पुलिस गुंडों का सबसे संगठित गिरोह है’

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

देश को धोखा दे रही मोदी सरकार

Next Post

उत्तराखंड : छात्रों ने देश में बढ़ते गैंगरेप और महिला सुरक्षा के मद्देनज़र निकाला प्रतिरोध मार्च

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

उत्तराखंड : छात्रों ने देश में बढ़ते गैंगरेप और महिला सुरक्षा के मद्देनज़र निकाला प्रतिरोध मार्च

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अपने ही देश में शरणार्थी/‘घुसपैठिया’ हो जाने का विरोध करो !

December 29, 2019

2019 में आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा चुनावी मुद्दा है

March 9, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.