Saturday, June 13, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

मुसलमान एक धार्मिक समूह है जबकि हिन्दू एक राजनैतिक शब्द

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 6, 2019
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
हिमांशु कुमार, सामाजिक कार्यकर्त्ताहिमांशु कुमार, प्रसिद्ध गांधीवादी कार्यकर्ता

किसी ने लिखा है कि मुसलमानों की एकता देखनी हो तो किसी नामालूम से मौलवी के इस्लाम खतरे में है, के नारे के बाद उमड़ी हुई मुसलमानों की भीड़ में देखिये या किसी मुशायरे में एक दुसरे पर गिरते-पड़ते मुसलमानों को देख लीजिये. लेकिन आप किसी राजनैतिक लड़ाई के लिए मुसलमानों को एक साथ इकट्ठा होते हुए नहीं देख पायेंगे, ऐसा क्यों है ?

क्योंकि मुसलमान राजनैतिक समूह हैं ही नहीं. मुसलमान एक धार्मिक समूह है, मुसलमानों का कोई राजनैतिक एजेंडा है ही नहीं, मुसलमानों का बस धार्मिक एजेंडा है वह भी व्यक्तिगत, सामूहिक एजेंडा है ही नहीं जबकि इसके बरक्स हिन्दू एक राजनैतिक समूह है. इस समुदाय का एक राजनैतिक एजेंडा है. इसका एक सुगठित राजनैतिक प्रशिक्षण का कार्यक्रम है.

You might also like

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

हिन्दू धर्म नहीं है. हिन्दू एक राजनैतिक शब्द है. पांच सौ साल पहले अकबर के समय में तुलसीदास जब रामचरित मानस लिख रहे थे, तब तक भी उन्होंने अपने लिए हिन्दू शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था क्योंकि तब तक भी कोई हिन्दू धर्म नहीं था.

कोई भी हिन्दू दुसरे हिन्दू जैसा नहीं है. कोई हिन्दू मूर्ती पूजा करता है, कोई नहीं करता. कोई मांस खाता है, कोई नहीं खाता. आदिवासी ईश्वर को नहीं मानता. गाय खाता है. मूर्ती पूजा नहीं करता लेकिन भाजपा को हिन्दुओं की रक्षा के राजनैतिक मुद्दे पर वोट देता है.

अंग्रेजों नें भारत में अपने खिलाफ उठ रही आवाज़ को दबाने के लिए एक तरफ मुस्लिम लीग को बढ़ावा दिया, दूसरी तरफ हिन्दू नाम की नई राजनैतिक चेतना को उकसावा दिया. आज़ादी के बाद पाकिस्तान बनने के साथ मुस्लिम लीग की राजनीति भी भारत में समाप्त हो गयी लेकिन संघ की अगुवाई में ज़मींदार, साहूकार, जागीरदारों ने अपनी अमीरी और ताकत को बरकरार रखने को अपना राजनैतिक एजेंडा बनाया लेकिन ये लोग सत्ता में इसलिए नहीं आ पा रहे थे क्योंकि यह मात्र चार प्रतिशत थे. संघ के नेतृत्व में इन लोगों ने लम्बे समय तक मेहनत की.

रामजन्म भूमि मुद्दे पर संघ ने दलितों, आदिवासियों, ओबीसी को हिन्दू अस्मिता के साथ सफलतापूर्वक जोड़ा. संघ ने करोड़ों दलितों, आदिवासियों और ओबीसी के मन में यह बिठा दिया कि देखो यह बाहर से आये मुसलमान हमारे रामजी का मन्दिर नहीं बनने दे रहे हैं.

इस तरह जो दलित पास के आदिवासी को नहीं जानता था या जो ओबीसी हमेशा दलित से नफरत करता था, वह सब हिंदुत्व के छाते के नीचे आ गए. मुसलमानों का हव्वा खड़ा कर के अलग-अलग समुदायों को इकट्ठा करना और असली राजनैतिक मुद्दों को भुला देना, संघ की राजनीति की खासियत रही. संघ इस के सहारे सत्ता हासिल करने में पूरी तरह सफल हो गया.

दूसरी तरफ भारत का मुसलमान बिना किसी राजनैतिक एजेंडे के चलता रहा. भारत के मुसलमानों को लगता था कि आजादी की लड़ाई के बाद हमारे नाम पर पाकिस्तान मांग लिया गया और गांधी जी की हत्या भी हमारे कारण हो गयी है इसलिए हमारे समुदाय को तो किसी बात पर मांग करने का कोई हक बचा ही नहीं है.

हालांंकि न तो बंटवारे के लिए और ना ही गांधी की हत्या के लिए मुसलमान किसी भी तरह से कसूरवार ठहराए जा सकते थे. भारत के बंटवारे की नींव सावरकर की हिन्दू महासभा और हेडगवार के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा रखी गयी. यहांं तक कि मुस्लिम लीग की राजनीति भी हिन्दुओं की मुखालफत करना नहीं था. जबकि हिन्दू महासभा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शुरुआत से ही मुख्य एजेंडा मुसलमानों, ईसाईयों और कम्युनिस्टों की मुखालफत करने का तय किया गया था.

हिन्दू महासभा और संघ की पूरी राजनीति यह थी कि भारत के लोगों को मुसलमानों और ईसाईयों का डर दिखाया जाय और मजदूरों किसानों और दलितों की बराबरी वाली राजनीति मांग को समाप्त किया जाय ताकि पुराने ज़मींदार, साहूकार और जागीरदार अपनी पुरानी अमीरी और ताकतवर हैसियत आजादी के बाद भी बरकरार रख सकें.

अपनी राजनीति को जारी रखने के लिए संघ आज भी यही नफरत भारत के नौजवानों के दिमागों में नियमित रूप से डालता है. भारत के मुसलमान आज भी किसी राजनैतिक एजेंडे के बिना भारत की मुख्यधारा की राजनीति में जुड़ने की कोशिश करते हैं.

ध्यान दीजिये भारत के मुसलमान किसी भी साम्प्रदायिक दल को वोट नहीं देते क्योंकि मुसलमानों का कोई राजनैतिक एजेंडा नहीं है इसलिए आप मुसलमानों को राजनैतिक मुद्दों पर इकट्ठा होते हुए नहीं देख पाते इसलिए जेएनयु में नजीब नाम के लड़के को जब संघ से जुड़े संगठन ने पीटा और गायब कर दिया तो उसकी लड़ाई धर्मनिरपेक्ष ताकतों ने लड़ी. नजीब के लिए कोई मुसलमानों की भीड़ नहीं उमड़ पड़ी.

हम मानते हैं कि भारत की राजनीति का एजेंडा समानता और न्याय होना चाहिए लेकिन संघी राजनीति इन्हीं दो शब्दों से खौफ खाती है. इसका उपाय यही है कि बराबरी और इन्साफ के लिए देश भर में जो अलग-अलग आन्दोलन चल रहे हैं, जैसे छात्रों का आन्दोलन, महिलाओं का आन्दोलन, मजदूरों का आन्दोलन, किसानों का आन्दोलन, दलितों का आन्दोलन, आदिवासियों का आन्दोलन, उन सब के बीच संपर्क बने और वे मिल कर इस नफरत की राजनीति को खत्म कर के बराबरी और न्याय की राजनीति से युवाओं को जोड़ दें.

Read Also –

वैज्ञानिक शोध : भारतीय मूर्ख होते हैं ?
हत्यारों की ‘टी’-पार्टी2019/10/28
साम्प्रदायिकता की आग में अंधी होती सामाजिकता
कायरता और कुशिक्षा के बीच पनपते धार्मिक मूर्ख
अंध-धार्मिकता’ एक मनोवैज्ञानिक बीमारी
सेकुलर ‘गिरोह’ की हार और मुसलमानों की कट्टरता
मदरसा : मजहबी मुर्ख (गधा) तैयार करने की जगह
ब्राह्मणवाद का नया चोला हिन्दू धर्म ? 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

जम्मू-कश्मीर विवादः संवैधानिक और सैनिक समाधान की विफलता

Next Post

हिमाचल इन्वेस्टर्स मीट : देश महज भाषण से नहीं चलता

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

by ROHIT SHARMA
June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

by ROHIT SHARMA
June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

by ROHIT SHARMA
June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
Next Post

हिमाचल इन्वेस्टर्स मीट : देश महज भाषण से नहीं चलता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अन्तर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप-डे के जन्मदाताः महान फ्रेडरिक एंगेल्स

August 6, 2024

द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बोरिस जॉनसन एंड गौतम अडानी मीट

April 23, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

June 10, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.