Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

क्रांतिकारी आंदोलन और बुद्धिजीवी का ‘मेहनताना’

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 24, 2023
in ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

क्रांतिकारी आंदोलन के लिए बुद्धिजीवियों का उतना ही महत्व है जितना एक व्यक्ति के सांस लेने के लिए ऑक्सीजन का. बुद्धिजीवी किसी भी आंदोलन का ऑक्सीजन होता है, जिसके बगैर कोई भी आंदोलन चल ही नहीं सकता है, क्रांतिकारी आंदोलन तो बहुत दूर की चीज हो गई. समस्या तब आती है जब बुद्धिजीवी इस ऑक्सीजन की कीमत की मांग करते हैं. वे क्रांतिकारी आंदोलन में अपनी मौजूदगी या सहयोग को एक व्यवसाय के नजरिये से देखते हैं.

उन बुद्धिजीवियों के मनमाफिक कीमत, जिसे वे ‘मेहनताना’ कहते हैं, नहीं मिलने की सूरत में वे क्रांतिकारी आंदोलन से न केवल संबंध ही तोड़ लेते हैं, बल्कि कई बार तो वे गद्दारी करते हुए शासक वर्ग के गोद में जा बैठते हैं और फिर भरपूर कीमत वसूलते हुए क्रांतिकारी आंदोलन के खिलाफ खड़े होकर आंदोलन को भटकाते हैं या फिर शासकों को दमन के नये-नये तरीके सुझाते हैं. चूंकि वे क्रांतिकारी आंदोलन को नजदीक से जानते-समझते हैं, इसलिए उनके सुझाये तरीके आंदोलन को अन्य की बनिस्बत ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

देश की इस अर्द्ध सामंती- अर्द्ध औपनिवेशिक ढ़ांचे में पनपे बुद्धिजीवियों के इस सौदेबाजी वाले चरित्र को मैं थोड़ा संक्षेप में कुछ उदाहरण के साथ बताना चाहूंगा –

  1. अभी हाल ही में एक ‘क्रांतिकारी’ बुद्धिजीवी से मुलाकात हुई. क्रांति करने, शहादत देने जैसी पर लंबे-लंबे जुमले देने के बाद जब मैंने उनसे एक सवाल (आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों की दुर्दशा) पर आलेख या यों कहें एक पर्चा लिखने का अनुरोध किया तब उन्होंने पूरी सहमति दी जल्दी ही उपलब्ध कराने का आश्वासन देने के बाद 20 हजार रुपये का अपना ‘मेहनताना’ मांगें. जब उन्हें यह बताया कि ठीक यही मांग आप उनसे क्यों नहीं किये जिनके चुनाव प्रचार में आप दिन-रात वोट मांगते घर-घर जा रहे थे ? तब उनका जवाब था कि ‘उनसे मांगना ठीक नहीं है. बदलेन हो जायेगा.’
  2. एक अन्य बुद्धिजीवी जो एक ‘जनवादी’ संगठन से जुड़े हैं और क्रांति की बात करते नहीं थकते, उनसे एक रिपोर्ट के हिन्दी अनुवाद के लिए बात की गई, चार पेज के आलेख के हिन्दी अनुवाद के एवज में उन्होंने 24000 (6 हजार रुपये प्रति पेज के हिसाब से) रुपये का ‘मेहनताना’ मांगे. और यह मेहनताना मिलने की संभावना न देख ‘समय का अभाव’ कहकर टरका दिये.
  3. एक अन्य क्रांतिकारी बुद्धिजीवी ने तो अपने लेख पर ‘कॉपीराइट’ का दावा ठोकते हुए अदालत (जिसे वे स्वयं उस व्यवस्था का रक्षक मानते हुए ढ़ाहने की बात करते थे) में जाने की बात किये. उनका मानना था कि चूंकि उनके लिखे से ही क्रांति होगी इसलिए क्रांति में उनका ऊंचा औहदा सुनिश्चित किया जाना चाहिए.
  4. एक अन्य क्रांतिकारी बुद्धिजीवी जिनसे बहुत पहले बात हुई थी, उन्होंने तो गजब का मांग रखा था अपने मेहनताना के तौर पर. उनका मांग था – ‘किसी भी महानगर में एक बीघे में फैला विशाल बंगला, जहां सबसे आधुनिक वाहन (बुलेटप्रूफ) का काफिला हो, जब वे बाहर अपनी कार (बुलेटप्रूफ) से बाहर निकले तो उसके आगे चार वाहन और उसके पीछे चार वाहन, जिसमें आधुनिकतम हथियारों से लैश कमांडोज मौजूद हो, उसके ऊपर हथियारबंद कमांडो से भरा हेलीकॉप्टर साथ-साथ उड़े ताकि कोई दुश्मन उसपर बम से हमला न कर पाये. हर महीने कम से कम एक करोड़ रुपये का सहयोग राशि (जी हां, उसने सहयोग राशि ही कहा था क्योंकि उस बुद्धिजीवी में इतनी ‘तमीज’ थी) दी जाये. उसके बच्चों के लिए सबसे मंहगे स्कूल में शिक्षण की व्यवस्था की जाये. महीने में कम से कम चार बार उसे परिवार संग विदेश में घूमने के लिए व्यवस्था संगठन करें. उसके घरों में काम करने के लिए कम से कम एक दर्जन नौकर की व्यवस्था की जायें ताकि क्रांति के काम से उसका ध्यान न भटके…. इतनी व्यवस्था अगर संगठन कर दे तो वह क्रांतिकारी बुद्धिजीवी फौरन क्रांति के काम में जुट जायेगा और क्रांति करके ही दम लेगा.

मौजूदा व्यवस्था में कोई उचित मुकाम हासिल कर पाने में असफल ये तथाकथित बुद्धिजीवी थकहार कर क्रांतिकारी आंदोलन में जुटे लोगों के करीब आते हैं. चूंकि क्रांतिकारी आंदोलनकारियों के पास बुद्धिजीवियों का भारी अकाल होता है, ये तथाकथित बुद्धिजीवी वहां फौरन ही खप जाते हैं और फिर शुरु होता है उसके सौदेबाजी का वह दौर जहां वह दोनों को ही ब्लैकमेल करते हैं. आंदोलनकारियों से अपने मेहनताने की मांग करते हैं और उसी क्षण आंदोलन को नजदीक से जानने के कारण अपनी प्रसिद्धि को अपनी उपलब्धि बताते हुए शासक वर्ग से सौदेबाजी करते हैं.

जैसा कि अक्सर होता है, क्रांतिकारी आंदोलन की मार से बेहाल शासक वर्ग इन बुद्धिजीवियों से सौदा कर उसे कोई न कोई मुकाम जरूर दे देता है और इस तरह ये बुद्धिजीवी क्रांतिकारी आंदोलन को एक सीढ़ी की तरह इस्तेमाल करते हुए मौजूदा व्यवस्था में एक ‘मुकाम’ बनाने में कामयाब हो जाता है. क्रांतिकारी आंदोलन में घुसे ऐसे बुद्धिजीवियों का पर्दाफाश सबसे पहले किया जाना चाहिए क्योंकि यही वे लोग हैं जो क्रांतिकारी संघर्ष से गद्दारी करते हुए इसे भंजाकर कैश कराने में सबसे आगे निकल आते हैं.

सवाल है पैसों पर पलने वाले या क्रांतिकारी संघर्ष के लिए अपनी आहुति देने वाले बुद्धिजीवियों की पहचान कैसे की जाये ? कभी कभी सोचता हूं क्रांति को अपने जीविकोपार्जन का माध्यम बनाने वाले ऐसे बुद्धिजीवियों की जरूरत किसे हैं ? कभी कभी सोचता हूं भगत सिंह और उनके साथियों को कितनी मेहनतताना की मांग करनी चाहिए थी ? या आज हर दिन अपनी जान गंवा रहे लोगों को कितनी मेहनताना की मांग सर्वहारा वर्ग से करनी चाहिए ?

यह सच है कि किसी भी बुद्धिजीवी को जीने के लिए न्यूनतम धनराशि की जरूरत होती है और लगभग हर संगठन इस न्यूनतम राशि की व्यवस्था करती ही है लेकिन क्रांतिकारी संघर्ष कब से व्यवसाय, मौजूदा व्यवस्था में सफलता हासिल का जरिया बन गया, इसकी पड़ताल तो जरूर की जानी चाहिए.

अंत में, जब सर्वहारा अपनी सत्ता को स्थापित करती है तब वह बुद्धिजीवियों को पर्याप्त धनराशि जरूर देती है, जैसा कि सोवियत संघ ने किया और बुद्धिजीवियों का विशाल तंत्र खड़ा किया और सारी दुनिया को मार्क्सवाद का अध्ययन कराया. लेकिन आज जब सर्वहारा वर्ग की सारी सत्ता खत्म हो गई है, वह स्वयं हर दिन फासिस्टों की सत्ता के जूते के नीचे पीसे जा रहे हैं, उन्हें गोलियों से उड़ाया जा रहा है, थानों और जेलों में नृशंसता की हद तक उन्हें पीटा जा रहा है, फर्जी मुठभेड़ों में खत्म किया जा रहा है, तब उनसे अपनी ‘मेहनताने’ की मांग करना उन बुद्धिजीवियों के लिए न केवल क्रांति और संघर्ष का मजाक उड़ाना है बल्कि सबसे अश्लील हरकत भी है.

यही कारण है कि क्रांतिकारी आंदोलन में जुटे बुद्धिजीवियों या उनके समर्थक बुद्धिजीवियों को संघर्ष के मैदान में सड़कों पर उतारना होगा, हर दिन उनकी नैतिकता की परख, दृढता की परीक्षा लेनी होगी. इसके सिवा और कोई विकल्प भी नहीं है सर्वहारा वर्ग के पास. सर्वहारा वर्ग अपना बुद्धिजीवी खुद तैयार करना होगा, जो उनके ही संघर्ष के बीच से निकलेगा. सर्वहारा वर्ग को अपने बुद्धिजीवियों को लेकर बेहद सचेत रहना ही चाहिए, वरना वे कब संघर्ष को बेचकर कैश करा लें पता ही नहीं चलेगा.

Read Also –

शोषित-पीड़ित व उसी वर्ग के बुद्धिजीवी अपनी ही मुक्ति के विचारधारा समाजवाद से घृणा क्यों करते हैं  ?
तटस्थ बुद्धिजीवी
अराजनीतिक बुद्धिजीवी
एक बुद्धिजीवी की आत्म-स्वीकारोक्ति
 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

जिस दिन हमारी मांओं ने अपनी प्रेम कहानियां लिखनी शुरू कर दी…

Next Post

एक अदद रुदन मंत्रालय की जरूरत है !

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

एक अदद रुदन मंत्रालय की जरूरत है !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पत्रकारिता दिवस पर अपनी कुछ अयोग्यताओं पर बात करना चाहता हूं – रविश कुमार

May 31, 2021

जाति-वर्ण की बीमारी और बुद्ध का विचार

May 13, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.