Friday, July 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

लव जिहाद : हमें बहुत छोटा क्यों बनाया जा रहा है ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 25, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लव जिहाद : हमें बहुत छोटा क्यों बनाया जा रहा है ?

कनक तिवारीकनक तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता, उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़

भारतीय जीवन में अब चीनी हमला- घुसपैठ, कोरोना का आक्रमण, महंगाई, भ्रष्टाचार, दलबदल, मन की बात जैसे कई ढकोसलों के बाद लव जिहाद का बाजार गर्म कर दिया गया है क्योंकि बंगाल में चुनाव आने वाला है. वहां मुस्लिम बड़ी संख्या में रहते हैं. वहां लव जिहाद और ओवैसी दोनों की मदद ली जाएगी. लव जिहाद याने अगर कोई मुसलमान लड़का किसी हिंदू युवती से विवाह कर ले प्रेम के कारण, तो वह लव जिहाद है ? उसकी कोई संवैधानिक या कानूनी परिभाषा नहीं है. दुनिया भर में नहीं है. वह हो भी नहीं सकती.

You might also like

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

यदि करने की कोशिश की जाएगी तो संविधान आड़े आएगा. उसमें मूल अधिकार जो हैं, वे आड़ेआएंगे. अगर कोई अपनी पत्नी को परित्यक्ता बना दे. दूसरी औरतों के पीछे घूमता रहे. कोई हिंदू अभिनेता हिंदू अभिनेत्री के साथ बिना ब्याह किए लिव इन रिलेशनशिप में रहे. आत्महत्या करे लेकिन उसकी प्रेमिका को हत्यारी बना दिया जाएऔर हत्यारी बनाने का हंगामा भी सबसे ज्यादा खूंखार नस्ल का कोई भी ढिंढोरची अपने चैनल पर पीटता-पीटता अंत में झूठा सिद्ध हो जाए, लेकिन तब तक लव का नुकसान तो कर दे.

कोई अपनी सहेली के पति को लव के कारण ले उड़े, वह लव जिहाद नहीं होगा ? वह तो उस बेचारे पति की उस लवरहित पत्नी हिंदू पत्नी से मुक्ति का पर्व होगा. अगर आप भारतीय सांस्कृतिक जमावड़े में हैं और आपका बहनोई, या दामाद मुसलमान है और आपने उसे स्वीकार कर लिया है, तो वह लव जिहाद नहीं है क्योंकि गंगा नदी में स्नान करने के बाद तो हर पापी मुक्त हो जाता है. पवित्र हो जाता है.

बहुत से ऐसे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के नेता हैं. उनकी पत्नियां और रिश्तेदार ईसाई हैं लेकिन वह लव जिहाद नहीं है. क्योंकि देश में ईसाई दो करोड़ भी नहीं हैं. वैसे ही डरे रहते हैं. हिंदू औरतें ढेरों बच्चा पैदा करें – लव जिहाद से निपटने के लिए कितना सुंदर सांस्कृतिक आग्रह है, हिंदू औरतों को मशीन बनाने का !

अल्पसंख्यक महिलाओं की लाशों को कब्र से निकालकर उसके साथ ‘रेप करो’ का आव्हान लव जिहाद का सबसे बड़ा सांस्कृतिक उत्तर है. वोट बैंक के लिए रोजा इफ्तार की पार्टी तो सांस्कृतिक राष्ट्रवादी खूब करते हैं, लेकिन लव जिहाद का कीड़ा काटता रहता है. दो हिंदू बच्चे अगर शादी कर लें लव के कारण तो खाप पंचायतों के वंशज उनको जिबह करने कह सकते हैं. और तब सांस्कृतिक राष्ट्रवाद कुछ नहीं कहता क्योंकि वह प्रेम रहित लोगों का प्रेमियों के प्रति आंतरिक लव जिहाद है. वह अवैध प्रेम के खिलाफ समाज का जिहाद है ?

इस हिम्मत के साथ भी कानून बनाया जाएगा कि जाओ चुनौती दो. कहीं भी चुनौती दोगे, हम तुम्हें पनौती देंगे सुप्रीम कोर्ट में. वहां तो हम जो चाहेंगे वही होगा. कितना गहरा आत्मविश्वास है यह ! संविधान की सत्ता के साथ सरकार का लव जिहाद है. क्या ऐसा होना चाहिए ? पहले उत्तर प्रदेश में यह भी हुआ. क्योंकि जो आदमी जिंदगी में एक महिला से लव नहीं कर सका, वह वैलेंटाइन दिन के मौके को अपनी नफरत के जिहाद के लिए गंवाना नहीं चाहता था.

अपनी स्त्रियों के प्रति नफरत के कारण जगह-जगह पार्कों में ,होटलों, रेस्टोरेंट में, सड़कों पर नौजवान बच्चों को पुलिस से पिटवाना शुरू किया. वह पुलिस का डंडे के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की नफरत का लव जिहाद था ? ऐसे ही सांस्कृतिक राजनीतिक संगठन हैं. जहां पुरुष का पुरुष के प्रति प्रेम टेलीविजन और सोशल मीडिया के पर्दों पर प्रदर्शित कर दिया गया. वह मर्दाना पौरुषमय लव जिहाद है ?

आप किसी के बारे में अश्लील टिप्पणियां करें. 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड कहें. और कुछ कहें, तो वह आपकी आत्मा का लव के खिलाफ जेहाद है ? भगवान कृष्ण अगर आज होते तो मथुरा वृंदावन में खदेड़े जाते. सीधे गुजरात जाते और अपना नाम रणछोड़दास रख लेते. प्रेम की लड़ाई का मैदान छोड़कर जो भाग जाए, उसको लाइफ के खिलाफ लव जिहादी कहते हैं क्या ? हमारे महान देवता राम, कृष्ण और शिव तो हमें प्रेम करना सिखाते हैं. भारत वह महान देश है जिसने पूरी दुनिया से हमको प्रेम करना सिखाया है. हमें बहुत छोटा क्यों बनाया जा रहा है ? यह हमारे देश के इतिहास और उसकी संस्कृति के मन की बात है.

Read Also –

हिन्दुत्व का रामराज्य : हत्या, बलात्कार और अपमानित करने का कारोबार
संघी एजेंट मोदी : बलात्कारी हिन्दुत्व का ‘फकीर’
संघी मुसंघी भाई भाई
बलात्कार एक सनातनी परम्परा
देवदासी-प्रथा, जो आज भी अतीत नहीं है
स्तन क्लॉथ’ : अमानवीय लज्जाजनक प्रथा के खिलाफ आंदोलन
भाजपा का सारा कुनबा ही निर्लज्ज और हिन्दू संस्कृति विरोधी है
स्मृति ईरानी और स्त्री की “अपवित्रता”
रामराज्य : गुलामी और दासता का पर्याय
बलात्कार भाजपा की संस्कृति है

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

राजनीतिक चेतना से वंचित लोगों का मुक्तिद्वार स्वत: ही बंद हो जाता है

Next Post

छिनाल

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

by ROHIT SHARMA
July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

लोकतंत्र के अंतिम किले का पतन : भाजपा की ढाल बना चुनाव आयोग

by ROHIT SHARMA
June 16, 2026
Next Post

छिनाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

डॉक्टर की क्रूरता और अमानवीयता का भविष्य

May 7, 2020

तुलसी और रहीम की मित्रता : तलवार दिखाकर, जबरन जयश्रीराम बुलवा कर तुम राम और हिन्दू धर्म का सम्मान कर रहे हो ?

April 12, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
Uncategorized

‘ऑपरेशन कगार के खिलाफ और भारत में जनयुद्ध के समर्थन में लामबंदी जारी रखें’ – ICSPWI इटली

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

July 20, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.