Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

पृथ्वीराज चौहान : एक व्यभिचारी के ‘वीरता’ की कहानी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 3, 2022
in ब्लॉग
2
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
पृथ्वीराज चौहान : एक व्यभिचारी के 'वीरता' की कहानी
बांये – वीर जयचंद्र, दांयें – ‘वीर’ पृथ्वीराज चौहान

भारत ‘वीरों’ की भूमि है. यहां असंख्य ‘वीर’ चारों ओर अटे पड़े हैं. यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि ऐसे ही वीरों के कारण भारत में विदेशी आक्रांताओं का आना जाना लगा रहा है और भारत सदियों तक गुलाम बना रहा. ऐसे ही एक वीर के दर्शन हुए थे बेगूसराय के पूर्वी छोड़ पर बसा एक गांव पंचवीर में. पंचवीर बिहारी जुबान पर घिसकर पचवीर या पचवीरा हो गया है. यहां पंचवीर नाम का एक चौक है. वहीं के निवासी एक मित्र से जब इस जगह के नाम का कारण पूछा तो पता चला, यह वह चौक है, जहां पांच वीर लड़ते हुए शहीद हो गये थे. उन्हीं की याद में इस चौक का नाम पंचवीर यानी पांच वीर रखा गया है.

शहीद पांच वीरों के बारे में मालूम होने पर जिज्ञासा बढ़ी कि आखिर कौन सी लड़ाई में ये शहीद हुए थे. तब पता चला कि उस गांव में एक अतीव सुन्दरी लड़की रहती थी. उससे शादी करने के लिए ये पांच ‘वीर’ तैयार थे. कोई भी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं थे लेकिन उस लड़की की शादी तो किसी एक से ही हो सकती थी. ऐसे में तय हुआ कि पांचों आपस में लड़ेगा और जो जीतेगा, वही उस लड़की से शादी करेगा.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

तय अनुसार लड़ाई शुरु हुआ. लड़ाई काफी लम्बी चली, लेकिन कोई भी हारने को तैयार नहीं था. परिणामस्वरूप पांचों के पांचों.एक दूसरे मारते हुए ‘शहीद’ हो गये और ग्रामीणों ने मारे गये उस पांचों ‘वीर’ की याद में उस चौक का नाम पंचवीर रख दिया और उसी आधार पर उस गांव का नाम – पंचवीर. इस पांचों ‘वीर’ के मारे जाने के बाद उस सुन्दरी लड़की का क्या हुआ, पूछने पर यह तो पता नहीं चला बहरहाल, एक लड़की से शादी करने के जुनून में ये पांच ‘वीर’ ‘शहीद’ हो कर ‘अमर’ हो गये.

लड़की से शादी करने की इच्छा पाले ‘शहीद’ हुए ये पांचों वीर कितने महान थे, कि उनका शरीर कितना विशाल था, कि वे कितने भारी हथियारों का इस्तेमाल करते थे, इस पर ढ़ेरों कहानियां लोगों के जुबान पर मौजूद था. कहना नहीं होगा, पंचवीर के इन वीरों की दास्तान ही भारत के समस्त वीरों की हकीकत है. इसी कड़ी में हमारे वीर पृथ्वीराज चौहान भी थे, जिनकी कहानियां बड़े ही चटकारे लेकर सुनाई जाती है.

भारत में व्यभिचार ही वीरता है

भारत में व्यभिचार ही वीरता है और व्यभिचारी ही वीर है. यही भारत के ब्राह्मणवादी वीरों का कहानी है, जहां अधिक से अधिक संख्या में स्त्रियों को अपने महल में रखना वीरता का उच्चतम मापदंड माना जाता है. यानी जो जितनी अधिक स्त्रियों को अपने अधीन रखेगा, वह उतना ही बड़ा वीर माना जायेगा. यानी, जो जितना अधिक व्यभिचारी होगा वह उतना ही अधिक वीर होगा. यह अनायास नहीं है कि मौजूदा मोदी शासनकाल में भी बलात्कारी और हत्यारा सेंगर, चिनमयानंद आदि जैसे व्यभिचारी वीरों का महिमामंडन किया जा रहा है.

इन व्यभिचारी वीरों की कहानियां ज्ञात भारत के इतिहास में कुछ को छोड़कर बांकी सभी जगह व्याप्त है. यह भी ध्यान रखने योग्य तथ्य है कि भारतीय ब्राह्मणवादी वीरों के बलात्कार करनेवाले की इस क्षमता को सैद्धांतिक अमलीजामा पहनाने वाले पहले भारतीय सिद्धांतकार थे ‘वीर’ सावरकर. कहा जाता है कि जब किसी ने सावरकर को ‘वीर’ नहीं कहा तो उसने खुद ही अपने नाम के आगे वीर लगा लिया. अब उसके चेले-चपाटे उसे जबरन वीर साबित करने के लिए भाला और त्रिशूल लेकर घूम रहे हैं, और लोगों यहां तक कि औरतों, खासकर गर्भवती औरतों के अजन्मे बच्चों के पेट में त्रिशूल घोंपकर विजय पताका लहरा रहे हैं.

जैसा कि ऊपर कहा गया है सावरकर ने इन व्यभिचारियों को वीर होने का तगमा दिया और बलात्कार को दुश्मन के खिलाफ हथियार के तौर पर प्रस्तुत किया. इन्हीं बलात्कारी या कहें व्यभिचारी वीरों में से एक था – पृथ्वीराज चौहान. आज चौहान के समर्थक चौहान को राजपूत और गुर्जर साबित करने के लिए तलवारें भांज रहे हैं. तो एक गिरोह उसे सम्राट साबित करने के लिए फिल्मों का सहारा लेकर इतिहास को ही तोड़ने-फोड़ने के महान कार्य में व्यस्त है.

जैसा कि एक फिल्म में पृथ्वीराज चौहान बने कनाडियन कॉमेडियन ने कहा है कि अब फिल्में ही इतिहास हौगी, तो आइये, देखते हैं पृथ्वीराज चौहान के इतिहास की कुछ मजेदार बातें.

यह ऐतिहासिक तौर पर स्थापित तथ्य है कि पृथ्वीराज चौहान का निधन 1192 में हो चुका था जबकि मुहम्मद गौरी की मृत्यु सन 1206 में हुई थी. जबकि पृथ्वीराज चौहान बने कनाडाई कॉमेडियन अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म में मुहम्मद गौरी पृथ्वीराज चौहान के हाथों मारा जाता है ? खैर, अब यही इतिहास है. व्यभिचारियों को वीर मानने वाले इस देश में कल्पित कहानियां ही इतिहास है. इसे किसी साक्ष्य और तथ्यों की जरूरत नहीं होती. क्योंकि ये तो संभव ही नहीं है कि पृथ्वीराज चौहान अपनी मृत्यु के 14 साल बाद आकर मुहम्मद गौरी की हत्या कर देंगे !

लोकनायक योद्धा उदल की हत्या के बाद आल्हा द्वारा दिया गया जीवनदान

पृथ्वीराज चौहान के सेनापति चामुंडा राय ने उदल की पीठ पर वार करके उन्हें मार डाला. जब इस बात का पता आल्हा को चला तो वो क्रोधित हो उठे और पृथ्वीराज चौहान की सेना पर मौत बनकर टूट पड़े. आल्हा के सामने जो आया मारा गया. 1 घण्टे के घनघोर युद्ध के बाद पृथ्वीराज और आल्हा आमने-सामने थे.

दोनों में घमासान युद्ध हुआ, जिसमें पृथ्वीराज चौहान बुरी तरह घायल हो गया. क्रोधित आल्हा जब पृथ्वीराज चौहान को मारने वाले थे तब आल्हा के गुरु गोरखनाथ के कहने पर आल्हा ने पृथ्वीराज चौहान को जीवनदान दिया. उन्होंने कहा कि प्रतिशोध के लिए किसी की जान लेना धर्म नहीं है. गुरु की आज्ञा मानते हुए आल्हा ने पृथ्वीराज को प्राणदान दे दिया.

पृथ्वीराज चौहान की व्यभिचारी ‘वीरता’

पृथ्वीराज विजय महाकाव्य के दशम सर्ग के उत्तरार्ध के अनुसार पृथ्वीराज चौहान की कुल 16 पत्नियां थीं –

  1. मंडोर के चंद्रसेन की पुत्री चंन्द्र कंवर पडिहारी
  2. आबू के राव आल्हण पंवार की पुत्री इच्छनी पंवारी
  3. मण्डोर के राव नाहड़ प्रतिहार की पुत्री जतन कंवर
  4. देलवाड़ा के रामसिंह सोलंकी की पुत्री प्रताप कंवर
  5. नागौर के दाहिमा राजपूतों की पुत्री सूरज कंवर
  6. गौड़ राजकुमारी ज्ञान कंवर
  7. यादव राजकुमारी यादवी पद्मावती
  8. गहलोत राजकुमारी कंवर दे
  9. बड़ गूजरों की राजकुमारी नंद कंवर
  10. आमेर नरेश पंजन की राजकुमारी जस कंवर कछवाही
  11. राठौर तेजसिंह की पुत्री शशिव्रता
  12. देवास की सोलंकी राजकुमारी चांद कंवर
  13. बैस राजा उदय सिंह की पुत्री रतन कंवर
  14. सोलंकिया राजकुमारी सूरज कंवर
  15. प्रताप सिंह मकवाड़ी की पुत्री गूजरी, और
  16. कन्नौज की राजकुमारी संयोगिता गाहडवाल।

मतलब कि हर जाति की उनकी एक पत्नी थीं और कुछ तो एक ही नाम की दो दो थी. जिस जयचंद्र को आजतक ‘गद्दार’ कह कर लगभग गद्दार का प्रयायवाची बना दिया गया है, वह जयचंद्र और कोई नहीं बल्कि कन्नौज के राजा थे और संयोगिता उनकी बेटी थी.

कन्नौज के राजा की 14 वर्षीय पुत्री से पृथ्वीराज का संबंध

गौतम शर्मा लिखते हैं – 10वीं सदी में दिल्ली के राजा हुए अनंगपाल, जिनकी दो पुत्रियां ही थी. बड़ी पुत्री से हुए पृथ्वीराज चौहान और छोटी पुत्री से हुए कन्नौज के राजकुमार जयचंद. पृथ्वी बड़ी लड़की के पुत्र और वीर होने के कारण नाना अनंगपाल के वारिस हुए. उन्हें दिल्ली विरासत में मिली.

जयचंद की पुत्री हुई संयोगिता, जो कनौज की राजकुमारी हुई. बेहद खूबसूरत. जिस पर मोहित हुए दिल्ली नरेश पृथ्वीराज चौहान, जो रिश्ते में संयोगिता के मौसेरे चाचा थे. पिता के उम्र से भी बड़े पृथ्वीराज तब तक 15 और शादी कर चुके थे.

पृथ्वीराज और संयोगिता के प्रेम प्रसंग की जानकारी होते ही जयसिंह एक बाप की तरह संयोगिता की शादी तय कर दी. ये खबर पृथ्वीराज को भी मिली. शादी के दिन ही पृथ्वीराज अपनी भतीजी संयोगिता को ले भागे. इस तरह संयोगिता अपने मौसेरे चाचा की 16वीं पत्नी बनी.

दिल्ली उन दिनों भी शक्तिशाली था, कन्नौज कमजोर लेकिन पृथ्वीराज चौहान और जयचंद इन दोनों मौसेरे भाइयों के बीच संयोगिता प्रकरण एक शूल की तरह पड़ा था. उधर अफगान लड़ाका और पंजाब का शासक गोरी दिल्ली के फिराक में था. इधर पृथ्वीराज भी विस्तारवादी नीति के तहत पंजाब के फिराक में थे.

1191 में हरियाणा के करनाल के निकट तराईन में गोरी-पृथ्वीराज आमने सामने हो गए, जिसमें पृथ्वीराज पंजाब के कुछ क्षेत्र जीतने में कामयाब रहे. गोरी हार का बदला लेना चाहता था, इधर जयचंद अपनी बेटी का. दुश्मन का दुश्मन दोस्त नीति के तहत दोनों एक साथ हो गए.

फिर हुआ एक साल बाद 1192 में तराईन का दूसरा युद्ध, जिसमें पृथ्वीराज बंदी बना लिए गए. फिर बीच सभा में गोरी द्वारा उनकी हत्या कर दी गई. इस तरह जयचंद और गोरी दोनों ने अपना बदला पुरा किया. यहां यह जानना महत्वपूर्ण है कि उस समय तक देश की कही भी कोई भी कल्पना ही नहीं थी इसलिए बतौर देश ‘हिंदुस्तान’ भी नहीं था, जिसकी कल्पना हम आज के देश की तरह करते हैं.

आज व्यभिचारी पृथ्वीराज चौहान को महिमामंडित क्यों किया जा रहा है ?

15 पत्नी पहले से रहने के बाद अपने मौसेरे भाई की बेटी, जो रिश्ते में उसकी भी बेटी लगती, को विवाह मंडप से उठा ले जाना और विवाह करना, आज के दौर में भी खासकर उत्तर भारत में उचित नहीं माना जाता और व्यभिचार की श्रेणी में आता है. ऐसे में सहज ही सवाल उठता है कि आज के दौर में इस व्यभिचारी संकुचित दृष्टिकोण वाले पृथ्वीराज को महिमामंडित क्यों किया जा रहा है ?

दरअसल, भारत की ब्राह्मणवादी विकृत संस्कृति बलात्कार को अपराध नहीं मानता है, उल्टे बलात्कारियों और व्यभिचारियों के कुकर्म का विरोध करने वालों को ही अपराधी मानता है और बलात्कारियों और व्यभिचारियों को ईश्वर तुल्य. कठुआ में बलात्कारियों के पक्ष में जुलूस निकालने वाले भाजपाइयों को दुनिया ने देखा और थू-थू किया. सेंगर ने तो बलत्कृत लड़की के पूरे खानदान को ही मैं टा दिया. तेल मालिस करवाने वाला चिंम्यानंद की शिकायत करने वाली लड़की को ही जेल में बंद करा दिया.

अब जब सुप्रीम कोर्ट ने भी व्यभिचार यानी, देह व्यापार की खुली छूट दे दिया है और पृथ्वीराज चौहान के बहाने व्यभिचार को नैतिक रुप से स्थापित करने का कुचक्र रचा जा रहा है, तो इसके साफ मायने हैं कि व्यभिचार और बलात्कार एक बार फिर इस देश नैतिक होने जा रहा है, भले ही इसके लिए फर्जीवाड़ा ही क्यों न करना पड़े.

Read Also –

सुप्रीम कोर्ट कॉरपोरेट घरानों और हत्यारों-बलात्कारियों का संरक्षण स्थल है
बलात्कारी ही देश का भविष्य है – गुवाहाटी हाईकोर्ट
हिन्दुत्व का रामराज्य : हत्या, बलात्कार और अपमानित करने का कारोबार
देश में बलात्कार और मॉबलिंचिंग को कानूनन किया जा रहा है ?
अथ बलात्कारी वीर सावरकर पुत्र जन्म कथा
संघी एजेंट मोदी : बलात्कारी हिन्दुत्व का ‘फकीर’

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

जिन्दा अतीत से साक्षात्कार

Next Post

विज्ञान के टॉपर बच्चे और बारिश के लिए हवन करता देश

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

विज्ञान के टॉपर बच्चे और बारिश के लिए हवन करता देश

Comments 2

  1. Shiladitya says:
    3 years ago

    Kisi bhimte se likha gaya ek ghatiya blog hai ye.Iska sar mundwa k mu kala kar k lampost se bandh k kora marna chahiye.Be buniad blog.

    Reply
    • ROHIT SHARMA says:
      3 years ago

      सिर से पैर तक नफरत में धंसे हुए आप स्वयं इस आलेख के विरुद्ध कोई प्रमाण नहीं दे रहे हैं. आपको प्रमाण सहित बाते करनी चाहिए न कि अपने नफरत को जाहिर करना चाहिए. आप अपने हाल पर जीने के लिए अभिशप्त हैं.

      Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मोदी सरकार के तीन साल: हाथ कंगन को आरसी क्या ?

मोदी सरकार के तीन साल: हाथ कंगन को आरसी क्या ?

May 18, 2017

वन अर्थ, वन हेल्थ : न्यू वर्ल्ड आर्डर

June 19, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.