Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

आधी रात वाली नकली आजादी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 21, 2017
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


2014 ई0 में लोकसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी, जो अब भारत के प्रधानमंत्री भी हैं, जोर शोर से विभिन्न जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए ऐलान किया करते थे, ‘‘100 दिन के अन्दर काला धन लायेंगे … 15 लाख सभी के खातों में डालेंगे … धारा 370 समाप्त करेंगे … हमारे एक सैनिक के मारे जाने पर पाकिस्तान के 10 सैनिकों को मारेंगे.’’ इसके पूर्व विभिन्न जनसभाओं में आधार कार्ड के खिलाफ बयान देना, जी0एस0टी0 कानून का विरोध करना, 500 और 1000 रूपये नोटों को बंद करने का विरोध करना, जिसे कांग्रेस करना चाहती थी आदि-आदि जैसे मुद्दों को उठाते थे. परन्तु केन्द्र की सत्ता हासिल करते ही वे सारे मुद्दे उलटे हो गये और जिसे कांगेस करना चाहती थी और भारतीय जनता पार्टी विरोध करती थी, को बड़े ही जोर-शोर से न केवल जारी ही रखा बल्कि उन सभी मुद्दों को बड़ी ही ढीठतापूर्वक लागू भी किया. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर वह क्या कारण है कि प्रधानमंत्री बनने के तुरन्त बाद नरेन्द्र मोदी पलट गये और अपने सारे विरोधी मुद्दों को ऐसे अपना लिये मानो यही उसके जीवन-मरण का प्रश्न हो !

एक शब्द में कहा जा सकता है कि शायद नरेन्द्र मोदी वादा-खिलाफी कर गये या धीरे-धीरे लागू करेंगे. पर ऐसा है नहीं. नरेन्द्र मोदी की जगह और कोई भी रहता तो वह भी वही करता जो आज प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं. हां, कार्यक्षमता कम-अधिक जरूर हो सकती है. इसके लिए हमें अपनी आधी रात वाली नकली आजादी की पड़ताल करनी होगी, तभी हम यह समझ पायेंगे कि आखिर क्या है कि यह सत्ता जिस पर आते ही हर कोई बदल जाता है और वह भी वही करता है जो उसकी पूर्ववर्ती सरकार कर रही होती है ?

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

आईये, इतिहास के पन्नों को पलटते हैं. द्वितीय विश्वयुद्ध की आग से निकली अंग्रेजी हुकूमत इतनी कमजोर हो गयी थी कि वह भारत में जनता के बीच अंग्रेजों के खिलाफ सुलग रही आग को रोक पाने में सक्षम नहीं थी. अनेक नाना-प्रकारेण कारणों से अंग्रेजी हुकूमत ने शांतिप्रिय घड़ों (कांग्रेस) को फिर से सेफ्टी वाॅल्व के रूप में इस्तेमाल किया और पुनः संगठित कर इंडिया इंडिपेंडेंस एक्ट, 1947 नामक एक एक्ट बनाया. इसी एक्ट के तहत् अंग्रेजों ने सत्ता हस्तांतरण का समझौता कांग्रेस के साथ किया, जिसका देश की जनता ने भरसक विरोध भी किया था किन्तु गांधी, जिन्ना, नेहरू, पटेल आदि ने मुफ्त में मिली इस नकली आजादी को सभी नेताओं ने ब्रिटिश उपनिवेश यानि ब्रिटेन की दासता सहित स्वीकार कर लिया और घोषणा कर दिया कि भारत आजाद हो गया.

4 जुलाई, 1947 से आरम्भ हुई सत्ता हस्तांतरण की यह प्रक्रिया 14 अगस्त, 1947 तक मात्र 40 दिनों में अंग्रेजों के कुटनीतिक षड्यंत्रों के तहत सम्पन्न हुई. उस समय के अधिकतर नेता वकील थे और वे सब यह जानते थे कि यह सम्पूर्ण स्वतंत्रता नहीं है अपितु अल्पकालिक स्वतंत्रता है. यह नकली स्वतंत्रता है जो केवल सत्ता का हस्तांतरण मात्र है अर्थात् सत्ता तो अंग्रेजों के ही पास रहेगी पर उसकी देखभाल देशी शासक वर्ग करेगा. सत्ता के हस्तांतरण की यह प्रक्रिया ‘‘ट्रासंफर आॅफ पाॅवर एग्रीमेंट’’ कहलायी जो लगभग 4 हजार पन्नों में लिखित है. इस एग्रीमेंट को अगले 50 वर्षों तक सार्वजनिक न करने का नियम भी साथ में बनाया था. इस एग्रीमेंट के 50 साल पूरा होने पर सार्वजनिक होने से बचाने के लिए 1997 ई0 में इस एग्रीमेंट को सार्वजनिक न होने देने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल ने इसकी अवधि 20 साल और बढ़ा दी और फलतः 2019 के पूरा होने तक यह सार्वजनिक होने से बच गया अगर वर्तमान शासक इस अवधि को और विस्तारित नहीं करती है तो.

ऐसी ही सत्ता के हस्तांतरण के एग्रीमेंट (समझौता) ब्रिटिश सरकार ने भारत समेत अपने समस्त अधीनस्थ 54 देशों के साथ सम्पन्न किया, जिसमें आस्ट्रेलिया, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान आदि शामिल है. ये 54 देश ब्रिटिश राज के उपनिवेश कहलाते हैं. इन 54 देशों के नागरिक आज भी कानूनी तौर पर ब्रिटेन की रियाया (प्रजा) है अर्थात्, ब्रिटेन के ही गुलाम नागरिक हैं. इन 54 देशों के समूह को ‘‘राष्ट्रमंडल’’ कहा जाता है, जिसे हम ‘‘काॅमन-वेल्थ’’ के नाम से भी जानते हैं अर्थात् ‘‘संयुक्त सम्पत्ति.’’

उदाहरण के तौर पर यूं समझ लें कि ब्रिटेन समेत सभी ब्रिटिश उपनिवेश अथवा राष्ट्रमंडल देशों के भारत में विदेश मंत्री तथा राजदूत नहीं होते हैं अपितु विदेशी मामलों के मंत्री तथा उच्चायुक्त होते हैं और ठीक इसी प्रकार भारत के भी इन देशों में विदेश मामलों के मंत्री (मिनिस्टर आॅफ फाॅरेन अफेयर्स) तथा उच्चायुक्त (हाई-कमीशन) ही होते हैं. इसे ऐसे समझें. भारत की विदेश मंत्री हैं सुषमा स्वराज, तो यह सुषमा स्वराज का अधिकारिक दर्जा विदेश मंत्री के तौर पर केवल रूस, जापान, चीन, फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम आदि स्वतंत्र देशों में ही रहता है परन्तु ब्रिटिश उपनिवेशिक अर्थात् राष्ट्रमंडल देशों जैसे आस्ट्रेलिया, कनाडा आदि जैसे देशों में सुषमा स्वराज का अधिकारिक दर्जा विदेश मामलों के मंत्री (मिनिस्टर आॅफ फाॅरेन अफेयर्स) ही रहता है.

आखिर भारत जैसे गुलाम देश की नागरिक क्वीन एलिजाबेथ की विदेश मंत्री कैसे हो सकती है क्योंकि यह कनाडा, आस्ट्रेलिया, भारत आदि देश तो क्वीन एलिजाबेथ के ही अधिकार क्षेत्र या मालिकाना में आते हैं, जिसे आजकल ‘‘टेरीटाॅरी’’ के नाम से भी समझते हैं. इसी प्रकार उपनिवेशिक राष्ट्रमंडल देशों में भारत का कोई राजदूत (एंबेसडर) नहीं होता अपितु मात्र उच्चायुक्त (हाई-कमीशनर) ही होता है.

‘‘ट्रांसफर और पाॅवर एग्रीमेंट’’ के इन 4 हजारों पन्नों आखिर कौन-कौन की शर्तें लिखी गई हैं ? इसके कुछेक अंशों पर नजर डालते हैं:

  • अंग्रेज हमारी ही भूमि को 99 वर्षों के लिये हम भारतवासियों को ही किराये पर दे गये.
  • भारत का संविधान अभी भी ब्रिटेन के अधीन है.
  • ब्रिटिश नैशनेलटी अधिनियम, 1948 के अन्तर्गत हर भारतीय, आस्ट्रेलिया, कनाडियन चाहे हिन्दु हो, मुसलमान, सिख अथवा ईसाई ही क्यों न हो, ब्रिटेन की प्रजा है.
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेदों 366, 371, 372 व 395 में परिवर्तन की क्षमता भारत की संसद तथा भारत के राष्ट्रपति के पास भी नहीं है।
  • इस समझौते के तहत् हमारे देश से प्रति वर्ष 10 अरब रूपये पेंशन महारानी एलिजावेथ को दिया जाता है.
  • इसी समझौते के तहत् प्रति वर्ष 30 हजार टन गौ-मांस ब्रिटेन को दिया जाता है.

कहा जाता है कि यही वह गोपनीयता है जिसकी शपथ भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री तथा समस्त मंत्री तथा प्रशासनिक अधिकारी को दिया जाता है. अतः उपरोक्त पदाधिकारी समस्त स्वतंत्र देशों की भांति मात्र पद की शपथ नहीं लेते अपितु ‘‘पद एवं गोपनीयता’’ दोनों की शपथ लेते हैं.

  • हमारे सुप्रीम कोर्ट के किसी भी फैसले को पलटने की क्षमता ब्रिटिश सुप्रीम कोर्ट को है.
  • अनुच्छेद 348 के तहत् उच्चतम न्यायालय एवं ससंद की कार्यवाही केवल अंग्रेजी भाषा में ही होगी.
  • राष्ट्रमंडल समूह के किसी भी देश पर भारत पहले हमला नहीं कर सकता. यही वजह है कि हम पाकिस्तान पर आक्रमण नहीं कर सकते हैं. कारगिल वार में भी हमने सिर्फ जो जमीन पाकिस्तान ने हथिया लिया था, उसे ही वापस पाया है.
  • भारत किसी भी राष्ट्रमंडल समूह के देश को जबरदस्ती अपनी सीमा में नहीं मिला सकता.

ऐसे बहुत सारे नियम एवं शर्तें इस ‘‘ट्रांसफर और पाॅवर एग्रीमेंट’’ में लिखित रूप से दर्ज हैं. अगर भविष्य में भारत ‘‘ट्रांसफर और पाॅवर एग्रीमेंट’’ के किसी भी नियम या शर्त को भंग करता है तो इसका निपटारा इस प्रकार किया जायेगा:

  • भारत का संविधान तत्काल प्रभाव से ‘‘नल एण्ड वाॅयड’’ हो जायेगा.
  • यह नकली स्वतंत्रता भी छीन ली जायेगी.
  • भारत में ‘‘गवर्मेंट आॅफ इंडियन एक्ट, 1935’’ तत्काल प्रभाव से लागू हो जायेगा क्योंकि उसी एक्ट के आधार पर ही ‘‘इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट, 1947’’ को बनाया गया है.
  • भारत में पूर्ण रूप से ब्रिटिश राज पुनः लागू हो जायेगा.

और यही वह ब्रिटिश ऐग्रीमेन्ट है, जिस कारण भारत का प्रधानमंत्री कोई भी बने, लागू वही होगा जो ब्रिटिश कानून के अनुरूप होगा. यही कारण है कि भारत का प्रधानमंत्री कभी भी कोई स्वतंत्र फैसला नहीं ले सकता. उसका हर फैसला ब्रिटिश सरकार के अधीन बनाये गये नियमों के शर्तों के अनुसार होगा.

यही है आधी रात की हमारी तथाकथित आजादी, जिसकी जश्नें हम हर साल मनाते हैं. पर सवाल नहीं पूछ पाते कि आखिर इस आजादी के 70 साल बाद भी हम गुलाम क्यों और कैसे हैं ?

सन्दर्भ लिंक :

Indian Independence Act 1947
http://www.legislation.gov.uk/ukpga/Geo6/10-11/30
.
British Nationality Act 1947
http://lawmin.nic.in/legislative/textofcentralacts/1947.pdf
.
British Nationality Act 1948
http://www.uniset.ca/naty/BNA1948.htmr

Indian Independence Act 1947

An Act to make provision for the setting up in India of two independent Dominions, to substitute other provisions for certain provisions of the Government of India Act 1935, which apply outside those Dominions, and to provide for other matters consequential on or connected with the setting up of tho…

WWW.LEGISLATION.GOV.UK

Tags: हमारा देश
Previous Post

मसखरों का खेल है चुनाव

Next Post

एम.सी.डी. का चुनाव और ठेंगे पर चुनाव आयोग

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

एम.सी.डी. का चुनाव और ठेंगे पर चुनाव आयोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कुमार विश्वास को राज्यसभा न भेजने के फैसले से बेचैन भाजपा

January 4, 2018

जनताना सरकार और भारत सरकार के अधीन रहने वाली महिलाओं की स्थिति का एक आंकलन

April 12, 2025

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.