Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

बंगलादेश : बेरोज़गार युवाओं की लड़ाई व्यर्थ चली गई

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 6, 2024
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
बंगलादेश : बेरोज़गार युवाओं की लड़ाई व्यर्थ चली गई
बंगलादेश : बेरोज़गार युवाओं की लड़ाई व्यर्थ चली गई
Subrato Chatterjeeसुब्रतो चटर्जी

बिना किसी आर्थिक हितों के भयंकर टकराव के किसी भी देश की स्थिति श्रीलंका या बांग्लादेश जैसी नहीं बन सकती है. बांग्लादेश के हालिया प्रतिक्रांति के पीछे चीन की विस्तारवादी नीति के साथ साथ भारत (मतलब अदानी) के आर्थिक हितों के बीच टकराव के साथ साथ अमरीकी सामरिक और आर्थिक हितों का टकराव भी है. इसे बहुत ध्यान से समझने की ज़रूरत है. भारत और चीन दोनों का बहुत बड़ा निवेश बांग्लादेश में है, यह सर्वविदित है. अमरीकी कपड़ा उद्योग की निर्भरता भी बांग्लादेश पर दशकों से रही है ।

अब सवाल यह है कि जब तीनों देशों के आर्थिक हित बांग्लादेश के स्थायित्व के साथ जुड़े हुए हैं तो इस तरह की प्रतिक्रांति से लाभ किसे हुआ ? अगर मान लिया जाए कि चीन और पाकिस्तान दोनों ने मिल कर तख्ता पलट किया तो to what end ?

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

क्या पाकिस्तानपरस्त बीएनपी के सत्ता पर आ जाने से बांग्लादेश खुल कर पाकिस्तान के साथ खड़ा हो जाएगा ? याद रखिए कि दोनों देशों के बीच भारत जैसी एक regional महाशक्ति खड़ी है जो यह होने नहीं देगा.

चीन हसीना को तीस्ता नदी के समझौते पर धोखा देगा यह बात भी pearl necklace की थ्योरी को सपोर्ट नहीं करता है. बांग्लादेश वैसे ही चीनी क़र्ज़ के नीचे दबा हुआ है और कोई भी प्रधानमंत्री रहे वह चीन के influence से पूरी तरह से बाहर नहीं निकल सकता है.

अब आईए अमरीका पर. अमरीका को भारत के दोनों तरफ़ दुश्मन देश चाहिए, तभी वह चीन के सामने नई सामरिक चुनौती स्थापित कर सकेगा. हसीना अमरीका को एयर बेस देने के लिए तैयार नहीं थी, जो कि शायद ख़ालिदा जिया दे दे.

यहीं पर सारा मसला है. अमरीकी एयर बेस के साये में बांग्लादेश में अमरीकी हितों की रक्षा भी होगी और चीन और भारत के विरुद्ध एक power centre भी बनेगा.

देर सबेर अमरीका, बर्मा और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों को मिला कर एक ईसाई बहुल देश भी बनाएगा और इसमें भारत के उत्तर पूर्व के ईसाई बहुल इलाक़ों को भी शामिल करने के लिए वहां सशस्त्र विद्रोह को हवा देगा.

भारत टुकुर टुकुर देखता रह जाएगा, क्योंकि यहां की सरकार मूर्खों और सांप्रदायिक घृणा से लबरेज़ फ़ासिस्ट लोगों के हाथों में है, जिनका एकमात्र लक्ष्य कतिपय बेईमान धंधेबाज़ों की दलाली के सिवा और कुछ नहीं है.

मैं सिर्फ़ क़यास ही लगा सकता हूं कि आज अगर ईंदिरा गांधी होतीं तो क्या करतीं ! जेनरल मानेक शॉ की कमी तो आज भी देश में नहीं है, लेकिन नपुंसक राजनीति नेतृत्व का क्या करूं ? ऐसे में विपक्ष लाख सरकार के साथ इस समस्या का सामना करने के लिए खड़ा रहे, कोई फ़ायदा नहीं होगा. वैसे पूंजीवादी व्यवस्था को ढोने वाले विपक्ष को भी राजपक्षे या हसीना गति प्राप्त होने से डर तो लगता ही होगा ?

हसीना के बाद बांग्लादेश में जो व्यवहार अल्पसंख्यकों के साथ हो रहा है, उससे समझ जाइए कि फ़ासिस्ट शक्तियों के मुक़ाबले के लिए तथाकथित अधिनायक की ज़रूरत क्यों पड़ती है. हसीना ने सख़्त हाथों से बांग्लादेश में पाकिस्तान और अमरीका परस्त ताक़तों को सत्ता से दूर रखा था, उनको dictator कहा गया.

आज बांग्लादेश सेना के हाथों में है और सेना लुंपेन और पाकिस्तान परस्त फ़ासिस्ट लोगों से देश को नहीं बचा पा रही है. जिस नेशनल सरकार की बात सेना कर रही है वह ख़ालिदा जिया की सेना समर्थित सरकार होगी. मतलब भारत के पूर्व में एक और पाकिस्तान.

भागाराम मेघवाल लिखते हैं – ‘बांग्लादेश के छात्रों का आंदोलन भी लोकतंत्र के उत्तर काल का आंदोलन है, जो बांग्लादेश वाशिन्दों के लिए काल के रूप में ही आया है. इस आंदोलन के पीछे CIA ही है. वह अपना मिलिट्री शासन ले आई. किसी भी स्वतःस्फूर्त आंदोलन का एक समय व परिस्थितियां होती है उसको समझना चाहिए.

‘लोकतांत्रिक मीडिया के उफान के दौर में बिना किसी संगठित, सुविचारित, जन हितैषी पार्टी की अगुवाई के बाहरी शक्तियां ही ऐसे आंदोलन को दिशा देकर अपने हितों के अनुकूल मोडती है.

‘बांग्लादेश में फौजी शासन आना मतलब भारत व चीन को अमेरिका द्वारा घेरना है. दोनों देश ब्रिक्स की बैकबोन है व ब्रिक्स का सम्मेलन अक्टूबर में रूस में आयोजित होना है, इससे पहले CIA सब पासे फेंकेगी ताकि डॉलर की शक्ति बनी रहे व उसकी सुप्रीमेसी को हालफिलहाल कोई चुनौती नही दी जा सके।.

‘पिछले सितंबर के साउथ अफ्रीकी सम्मेलन में भी ब्रिक्स कोई ठोस निर्णय नही ले पाया था, बस कुछ नए सदस्य ही बना पाया था. अगर अक्टूबर के सम्मलेन से पहले जितने देशों को अमेरिका अपनी तरफ मोड़ने में कामयाब होता है, उतने ही ठोस निर्णय लेने में ब्रिक्स को परेशानी होगी.

‘दुनिया के पैमाने पर यह न्यू ऑर्डर स्थापित करने की लड़ाई है. उसमें कौन किधर व किसके साथ रहता है वही महत्वपूर्ण हैं. पहले पाकिस्तान व बाद में बंगलादेश में CIA का बैठना भारत के लिए सबसे अधिक चिंता की बात है. अरब स्प्रिंग में जिन लोगों ने मिश्र के आंदोलन का समर्थन किया था, उन्होंने ही आंख मीचकर ट्यूनीशिया, यमन व लीबिया के तख्तापलट का समर्थन किया था.

‘अरब स्प्रिंग की दिशा जब मुड़ी तथा तुर्की के पड़ोसी सीरिया में असद को जबरदस्ती हटाने पर अमेरिका अड़ा तब रूस भिड़ा जिससे तुर्की, जॉर्डन, सऊदी, क़तर, कुवैत, अमीरात, ओमान उखड़ने व बर्बाद होने से बचे. बंग्लादेश के बदलाव की तरफ सावचेत से ध्यान दीजिए व उस बदलाव के निहितार्थ को समझने की कोशिश करिए.

‘इस बदलाव से कश्मीर-पंजाब, उतर प्रदेश, बंगाल व बिहार असुरक्षित हो गए है, इसे मध्यनजर रखिये. CIA एक ही हाथ में अनेक बॉल उछालकर नियंत्रित करना जानता है. राजनीति कभी भी सीधी व सरल नहीं होती.’

बेरोज़गार युवाओं की लड़ाई व्यर्थ चली गई, क्योंकि उनके पास वामपंथी नेतृत्व नहीं था. श्रीलंका में भी यही हुआ. दरअसल अर्थव्यवस्था का कोई भी पूंजीवादी मॉडल रोज़गार सुनिश्चित नहीं कर सकता है, जबकि चीन ने तीस सालों पहले ही बेरोज़गारी मिटा दी थी. बिना व्यवस्था परिवर्तन के राजनीतिक नेतृत्व के परिवर्तन का कोई भी नतीजा नहीं निकलता है.

Read Also –

बांग्लादेश में यूं ही नहीं हुआ तख्ता पलट..किसकी साज़िश !
बांग्लादेश के रूप में भारत ने कल एक अच्छा दोस्त खो दिया
शेख हसीना : बेटी ने अपना काम पूरा किया है…

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay
Previous Post

दलित प्रश्न और प्रेमचन्द के आलोचक

Next Post

विनेश फोगाट की जीत के खिलाफ षड्यंत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल था ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

विनेश फोगाट की जीत के खिलाफ षड्यंत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल था ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कांग्रेस की गलती और भाजपा का सुधार

June 27, 2021

उपनिवेशवाद का एक वर्गीकरण

December 5, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.