Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

कारेगुट्टा की पहाड़ी से निकली जनताना सरकार की जीत का आग़ाज़

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 11, 2025
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़ में जब गृहमंत्री अमित शाह एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में माओवादियों को छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश से 31 मार्च, 2026 तक समाप्त कर देने का घोषणा कर रहे थे तब वे यह भूल जाते हैं कि वे माओवादियों को नहीं बल्कि इस देश की स्वाभिमानी जनता तो ख़त्म करने की बात कर रहे हैं, जिसने हर तरह की ग़ुलामी के पट्टे को पहनने से न केवल इंकार किया था, बल्कि अंग्रेज़ी ग़ुलामी के खिलाफ भी सशस्त्र विद्रोह या ग़ैर सशस्त्र विद्रोह को नेतृत्व दिया था.

2022 के बाद से, छत्तीसगढ़ सरकार ने 85 प्रतिशत खानों को निजी क्षेत्र को पट्टे पर दिया है, जिनमें अधिकतर अडानी, एल एंड टी, टाटा, जिंदल हैं. 50 से अधिक वर्षों में ‘विकास परियोजनाओं’ के लिए यहां लगभग 50 मिलियन लोग विस्थापित हुए हैं. यह हमारे अधिकारों और संस्कृति की पूरी तरह से लूट है. विद्रोही, युवा और बच्चे अपने जल-जंगल-ज़मीन और जनताना सरकार की रक्षा के लिए आदिवासी संघर्ष के साथ अडिग खड़े हैं.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

आज जब अंग्रेजों की चाटुकारिता में अपना योगदान देने और क्रांतिकारियों के खिलाफ जासूसी करने वाले आरएसएस के एजेंट जब एक बार फिर देश की स्वाभिमानी जनता को ग़ुलामी की ज़ंजीरों में जकड़ने के लिए लाखों की तादाद में भाड़े के सिपाहियों को हत्या करने की खुली छूट देकर छत्तीसगढ़ के जंगलों में हुला दिया है और हज़ारों लोगों की लाशों से ज़मीन पाट दिया है. तब वह कैसे सोच लिया कि वह इस देश की स्वाभिमानी जनता को कुचल डालेंगे, उनकी लाशों से ज़मीन पाट देंगे और लोग चुपचाप बैठ रहेंगे ?

पश्चिम बर्धमान के विभिन्न अधिकार एवं मजदूर संगठनों द्वारा छत्तीसगढ़ में चल रहे नरसंहार एवं देश भर में स्वदेशी लोगों के जल-जंगल-जमीन पर डकैती के खिलाफ लगभग एक सौ लोगों की उपस्थिति में आज दुर्गापुर के प्राणकेन्द्र सिटी सेंटर में विरोध सभा आयोजित किया गया. सभा के वक्ताओं ने एक तरफ विकास के नाम पर भारतीय खनिज संसाधनों को कॉर्पोरेट लुटेरों को सौंपने का विरोध किया, दूसरी तरफ आदिवासी निकेश यज्ञ ने ऑपरेशन कागर बंद करने की मांग की.

देशभर में मोदी-शाह की सरकार के इस नरसंहार के खिलाफ न केवल आम नागरिकों की आवाज़ ही बुलंद होने लगी है अपितु शासक वर्गों के बीच भी घबराहट फैल गई है. यही कारण है कि आॉपरेशन संकल्प चलाकर माओवादियों को ख़त्म करने करा सपना देखने वाले छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा समाचार माध्यमों में यह कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ तेलंगाना बॉर्डर पर बीजापुर में ‘संकल्प’ नामक कोई नक्सल ऑपरेशन नहीं चलाया जा रहा है. ये भ्रामक है.

विजय शर्मा ने कहा – ‘मैं इस बात का पूर्णतः खंडन करता हूं कि संकल्प नाम का कोई भी अभियान छत्तीसगढ़ की पुलिस अथवा संयुक्त टीम चला रही है. इसके माध्यम से होने वाली बाकी बातों की जानकारी भी गलत है. इसमें जो 22 नक्सलियों के शव बरामद होने का आंकड़ा दिया गया है यह आंकड़ा भी सही नहीं है. इस आंकड़े से पृथक भी बहुत सारी बातें हैं. संकल्प नाम का कोई नक्सल ऑपरेशन नहीं चलाया जा रहा है. किसी भी सोर्स से ये जानकारी मिली तो इसे ना मानें.’

इसक साथ ही 20 दिनों से कारेगुट्टा की पहाड़ियों को 26 हज़ार पालिसियों द्वारा घेरकर माओवादियों को ख़त्म करने की घृणित कोशिश करने वाली ऑपरेशन संकल्प का समापन हो गया, जिसका सरकारी खातों में अब कोई अस्तित्व नहीं रहा लेकिन ज़मीन पर इसका असर बहुत ही भयानक रहा है, जिसने मोदी-शाह को थर्रा कर रख दिया है. ऐसा क्यों हुआ, इसके कुछ कारण इस प्रकार हो सकते हैं –

  1. बड़े पैमाने पर आदिवासियों के नरसंहार से देश और दुनिया भर में मोदी सरकार की किरकिरी.
  2. देश भर के प्रगतिशील ताक़तों के द्वारा मोदी सरकार का विरोध.
  3. माओवादियों के नाम पर बड़े पैमाने पर आम नागरिकों की हत्या से आदिवासियों के बीच आक्रोश.
  4. पुलिसिया नरसंहार के कारण आदिवासियों का बड़े पैमाने पर माओवादियों में भर्ती.
  5.  माओवादियों की ओर से लगातार शांतिवार्ता का पेशकश, जिसको दीठ सरकार निर्लज्जतापूर्वक नज़रअंदाज़ कर रही थी, जिसके कारण वह लगातार एक्सपोज़ हो रही थी.
  6. कारेगुट्टा की पहाड़ियों में माओवादियों के 20 दिनों की ‘घेराबंदी’ के बाद भी कोई सफलता का नहीं मिलना.
  7. कारेगुट्टा की घेराबंदी में बड़े पैमाने पर पुलिसियों के हाताहत होने, दहशत के कारण सैकड़ों पुलिसियों को डायरिया धर लेना. 5 कोबरा बटालियन के जवानों की आईईडी ब्लास्ट में मौत, चार अन्य का बुरी तरह ज़ख़्मी होना आदि.
  8. 20 दिन के घेराबंदी अभियान में हज़ारों करोड़ रुपये का फूंका जाना.
  9.  माओवादियों का सरेंडर के बजाय मज़बूती से डट जाना.
  10. जनताना सरकार का मज़बूत होता जनाधार.
  11.  माओवादी नेता रुपेश का पत्रकार के साथ इंटरव्यू.

यह कुछ कारण हैं जो मोदी-शाह एंड कंपनी ने ओपरेशन संकल्प से पल्ला झाड़ लिया. हालांकि बताया यह गया कि पाकिस्तान के साथ ‘युद्ध’ के कारण संकल्प जैसे क्रूर अभियान को रोका गया है. यदि मोदी-शाह के इन बातों को मान लिया जाये तो कहना होगा कि मोदी-शाह की नीतियों ने सेना को इतना कमज़ोर कर दिया है कि वह दो मोर्चों पर एक साथ युद्ध नहीं लड़ सकता.

 

Previous Post

आज के हालात कारगिल युद्ध से बदतर : पूर्व नौसेना प्रमुख रामदास

Next Post

कॉरपोरेट घरानों के लिए आदिवासियों के खून से रंगी सरकार के हाथ

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

कॉरपोरेट घरानों के लिए आदिवासियों के खून से रंगी सरकार के हाथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

भागी हुई लड़कियां : एक पुरुष फैंटेसी और लघुपरक कविता

September 19, 2024
“बिन ईवीएम सब सून !”

“बिन ईवीएम सब सून !”

May 23, 2017

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.