Friday, July 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

कल्याणकारी सरकार से व्यापारी सरकार होने तक

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 8, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कल्याणकारी सरकार से व्यापारी सरकार होने तक

गुरूचरण सिंह
कल्याकारी सरकार के स्थान पर वह एक विशुद्ध व्यापारिक संस्था बन गई. गांव के बनिए की तरह उसने कहना शुरू कर दिया, ‘हमने कोई धर्मखाता नहीं खोल रखा है यहां पर ! अंटी में कुछ है तो ले जाओ, वरना हमारा धंधा खोटा मत करो.’

अपनी अलग पहचान बनाने के लिए राजनीतिक पार्टियां अक्सर अपने झंडे का रंग और निशान चुनती हैं क्योंकि ये उनकी राजनीतिक आस्था को अभिव्यक्त करते हैं. बुनियादी रंग तो वैसे तीन ही होते हैं : लाल, पीला और नीला. इनमें से एक रक्ताभ लाल रंग बिना किसी मिलावट के सर्वहारा आंदोलन से जुड़ा हुआ है और बहुजन की विशालता और गहराई दिखाने के लिए बहुजन समाज पार्टी ने आकाश के नीला रंग को अपना लिया है. ‘हिंदुत्व का भेख’ बनाने के लिए एक पार्टी विशेष ने साधू-संतों का भगवा रंग हथिया लिया, जो दो मूल रंगों लाल और पीले के मिलाप से बनता है ! समाज में बहुत सम्मान था ‘मोहमाया से मुक्त’ इन सन्यासियों का भले ही आज उनका घृणित चेहरा भी सामने आ गया है. मां बताया करती थी कि गधे पर भी भगवा वस्त्र डाल दिया जाए तो लोग उसे भी नमस्कार करने लगेंगे; इस रंग से इतनी आस्था जुड़ी हुई है आम जन की ! वैसे तो काले रंग को भी द्रमुक जैसी कई पार्टियों ने अपनी राजनीतिक आस्था का विषय बनाया है, फिर भी यह सभी राजनीतिक पार्टियों और संस्थाओं के लिए विरोध-प्रदर्शन का एक सर्वसम्मत उपादान ही बना रहा है.

You might also like

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

दरअसल विरोध प्रदर्शन, हुक्मरानों की जनविरोधी नीतियों की मौखिक और लिखित आलोचना ही लोकशाही की बुनियाद होती है. प्रचंड बहुमत के अहंकार में इसी लोकशाही की उपेक्षा के चलते जैसे ही यह बुनियाद कमजोर होने लगती है, लोकशाही की पूरी की पूरी इमारत ही धराशायी हो जाने के आसार सामने आ खड़े होते हैं; लोकशाही का लबादा ओढ़े फासीवादी प्रवृत्ति के पंजों के नाखून धीरे-धीरे बाहर निकलने लगते हैं और फिर एक दिन इसी ‘जन समर्थन’ के बलबूते पर वे हुक्मरान खुल कर मनमर्जी करने लगते हैं. यह ठीक है कि इसका परिणाम भी भुगतना पड़ता है उन्हें लेकिन जब तक आंखों पर निरंकुश सत्ता की पट्टी बंधी रहती है, तब तक उसे और कुछ दिखाई ही नहीं देता. ऐसी सरकार एक वर्ग विशेष की तरह ही आचरण करती है, उसके हित-अहित ही उसकी चिंता का विषय होते हैं; समाज के दूसरे वर्ग खुद को उपेक्षित-सा ही महसूस करने लगते हैं.

नोटबंदी, जीएसटी जैसे सनकी आर्थिक- राजनीतिक फैसले और इनसे हुए भयानक आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए लाभदायक सरकारी कम्पनियों को जब निजी हाथों में बेचा जाने लगा तो लोगों का माथा ठनका. बेरोजगारी की दर इतनी बढ़ गई कि जनता से इसे जानने का अधिकार भी छीन लिया. इसी काम के लिए बनाई गई अपनी ही संस्था के आंकड़ों पर विश्वास नहीं था सरकार को ! सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती मंहगाई के चलते रोजमर्रा जरूरत की चीजें भी आम जनता की पहुंच से बाहर हो गई, बनाए गए माल की खपत न होने से कल-कारखाने सुस्त पड़ने लगे और कुछ तो बन्द भी ही गए ! आर्थिक घोटाले रोज़ाना अखबारों और खबरी चैनलों की सुर्खियां बनने लगे ! लोगों का जीना दूभर होने लगा. कल्याकारी सरकार के स्थान पर वह एक विशुद्ध व्यापारिक संस्था बन गई. गांव के बनिए की तरह उसने कहना शुरू कर दिया, ‘हमने कोई धर्मखाता नहीं खोल रखा है यहां पर ! अंटी में कुछ है तो ले जाओ, वरना हमारा धंधा खोटा मत करो.’

यही नहीं व्यापारिक हितों को देखते हुए एथनॉल के बहाने चीनी उद्योग पर मेहरबानी से इस प्रवृत्ति का पहला बड़ा संकेत मिला है. हालांकि मेरा विश्वास है कि कालांतर में इस एथनॉल संबंधी नीति का देश की खाद्यान्न स्थिति पर विपरीत प्रभाव ही होने वाला है क्योंकि मक्का, जौं आदि मोटा अनाज भी इसकी जद में आने वाला है. यही मोटा अनाज गरीबों के जीने का सहारा है ! पहले तो इनका इस्तेमाल करने वाले केवल बियर निर्माताओं से ही खतरा था, अब एथनॉल बनाने वाले चीनी उद्योग से भी खतरा बढ़ गया है. खाद्यान्न तेलों का आयात इसका सबूत है क्योंकि किसान इन फसलों की बजाए अब नकदी फसलों की ओर रुख करने लगे हैं.

नागरिकता कानून और NRC जैसे समाज को बांटने वाले गैर-जरूरी हितसाधक कानून लाने का जैसा व्यापक विरोध हुआ है, बच्चे बूढ़े सब जैसे सड़कों पर उतर आए हों, इससे तो यही लग रहा है कि यही ऊंट की पीठ पर आखिरी तिनका साबित होने वाला है. सरकार भी इस चहुतरफा विरोध से परेशान होने लगी है. लगता है धरना-प्रदर्शनों से आमजन का ध्यान भटकाने के लिए जेएनयू पर हुआ नकाबपोश हमला इसी का नतीजा है, वरना यह कैसे मुमकिन है कि पुलिस युनिवर्सिटी गेट के सामने खड़ी रहे, छात्र पिटते रहें और वह वीसी के बुलावे का इंतजार करती रहे, तो फिर जामिया मिल्लिया में कैसे दाखिल ही गई वह प्रशासन की अनुमति के बिना ही ? समाज के केवल एक समुदाय को निशाने पर लेने वाली सरकार के पास सफाई के नाम पर देने के लिए कुछ है ही नहीं !

इधर दमन बढ़ रहा है, उधर विरोध ! अब देखना है कौन किसको शह और मात देता है !

Read Also –

भूख से बढ़ कर कोई सवाल नहीं
आसमान से ऊंची होती असमानता
8 जनवरी को होने वाले मजदूरों के ‘आम हड़ताल’ एवं ‘ग्रामीण भारत बंद’ के समर्थन में अपील
झूठ का व्यापारी
निजीकरण से अंध-निजीकरण की ओर बढ़ते समाज की चेतना
प्रधानमंत्री मोदी के नाम एक आम नागरिक का पत्र

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

न्यूज चैनल : शैतान का ताकतवर होना मानवता के लिये अच्छी बात नहीं

Next Post

आप टेंशन मत लीजिए, जब तक आपके खुद की ‘सरकारी हत्या’ नहीं होती

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

by ROHIT SHARMA
July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

लोकतंत्र के अंतिम किले का पतन : भाजपा की ढाल बना चुनाव आयोग

by ROHIT SHARMA
June 16, 2026
Next Post

आप टेंशन मत लीजिए, जब तक आपके खुद की 'सरकारी हत्या' नहीं होती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

औरंगजेब का फरमान – ‘जहां तक मुगलों का राज है, किसी भी महिला को सती न होने दिया जाए !’

April 11, 2023
ब्राह्मणों के प्रकार का इतिहास बताता है  कि ये घुमन्तु प्रजाति के थे

ब्राह्मणों के प्रकार का इतिहास बताता है कि ये घुमन्तु प्रजाति के थे

August 20, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
Uncategorized

‘ऑपरेशन कगार के खिलाफ और भारत में जनयुद्ध के समर्थन में लामबंदी जारी रखें’ – ICSPWI इटली

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

July 20, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.