Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

डूबते मोदी को ‘‘नीच’’ का सहारा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 11, 2017
in ब्लॉग
3
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘नीच’ क्या कहा, मोदी की मनमांगी मुरादा पूरी हो गई. मोदी ने इस ‘नीच’ शब्दावली को लपक लिया और अब इसी के सहारे गुजरात की नैय्या पार कराने की कोशिश में जुट गये. बावजूद इसके की प्रधानमंत्री मोदी समेत पूरी भाजपा, कांग्रेस नेता समेत देश के पूर्वप्रधानमंत्री नहेरू, इंदिरा, राजीव समेत राहुल, मनमोहन, सोनिया आदि पर अपने गंदे अल्फाज इस्तेमाल करते रहे हैं, पर कांग्रेस ने प्रारम्भ से ही प्रधानमंत्री पद की मर्यादा का ख्याल रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर अपशब्दों के बाण चलाने से परहेज किया.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

भाजपा और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिनकी योग्यता का आज तक पता नहीं चल पाया, ने देश की तमाम संस्थाओं को न केवल पंगु ही बना डाला है, वरन् उसने पुलिस विभाग को अपना लठैत और अन्य विभाग को दलाल बनाकर उसकी विश्वसनीयता को ही खत्म कर दिया है. चाहे वह रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया हो, या चुनाव अयोग. दलाल बने चुनाव आयोग का इस्तेमाल सत्ताधारी भाजपा ने बखूबी किया और देश भर में चल रही चुनाव प्रक्रिया को ईवीएम के जरिये छेड़छाड़ कर चुनाव परिणाम प्रभावित करना शुरू कर दिया, जिसे देश की जनता बखूबी देख चुकी है. ईवीएम के पक्ष में डटकर खड़े चुनाव आयोग के बाद भी गुजरात में चल रहे चुनाव में जनता पूरी सर्तकता के साथ निगाह रख रही है. जिस कारण प्रधानमंत्री मोदी को भी अब इस ईवीएम मशीन पर भरोसा कम हो गया लगता है.

गुजरात में एक बार फिर हिन्दु-मुस्लिम दंगे की राजनीति भड़काने में माहिर भाजपा के किसी भी हिन्दुत्ववादी कार्ड को गुजरात की जनता ने पूरी तरह नकार दिया. जामा मस्जिद के इमाम को जिंदा जलाने की कोशिश और गुजरात में स्वामी नारायण मंदिर के पुजारी पर हमला गुजरात चुनाव को हिंदू-मुस्लिम दंगे का स्वरूप देने की साजिश को गुुुजरात की जनता नेे सिरे से खारिज कर दिया.

2014 के लोकसभा चुनाव में विकास के ‘गुजरात माॅडल’ का सहारा लेकर चुनाव लड़ने वाली भाजपा गुजरात में अब किसी भी मुद्धा को नहीं उठा पा रही है क्योंकि देश की जनता के बीच एक ओर जहां गुजरात माॅडल की पोल खुल गई, तो दूसरी तरफ गुजरात में भाजपा के हर प्रकार के विकास की आड़ में हो रहे जनविरोधी गतिविधियों के खिलाफ गुजरात की जनता उठ खड़ी हुई. ऐसे में गुजरात में आम जनता का जबर्दस्त विरोध झेल रही भाजपा गुजरात के युवा नेता हार्दिक पटेल को बदनाम करने के लिए ‘सीडी’ का सहारा लिया, जिसको भी देश की जनता सहित गुजरात की जनता ने पूरी तरह नकार दिया. ऐसे वक्त में मणिशंकर अय्यर की आई टिप्पणी मानो मोदी की डुबती नैय्या को पार करने का एक सहारा मिल गया और वह गुजरात की जनता को मनोवैज्ञानिक तौर पर ब्लैकमेल करने लगे.

मणिशंकर अय्यर ने नरेन्द्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि ‘‘मुझको लगता है कि यह आदमी बहुत ही नीच किस्म का आदमी है. इसमें कोई सभ्यता नहीं है और ऐसे मौकों पर इस किस्म की गंदी राजनीति करने की क्या आवश्यकता है ?’’ यहां मोदी की ‘इस किस्म की गंदी राजनीति’ का संदर्भ देश के सामने पूरी तरह स्पष्ट है, जिसे अय्यर ने संकेत के रूप में दिया है. मोदी ने एक बार फिर अपनी घटिया राजनैतिक चाल चलते हुए इसे खुद पर होने वाले हमले, पाकिस्तान और गुजरात की जनता से जोड़ने लगे.

दरअसल अय्यर ने भले ही माफी मांग ली हो और कांग्रेस पार्टी ने भी उन्हें प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया हो, परन्तु देश और गुजरात की जनता अय्यर के मंतव्य को भली प्रकार समझ गई है. वह मोदी के किसी भी मनोवैज्ञानिक ब्लैकमेल, हंसने, रोने, गाने, नाचने, झूलने, मौत की आशंका आदि जैसे अभिनय से पूरी तरह वाकिफ हो गई है.

वैसे संभावना यह भी जतायी जा रही है कि गुजरात में मोदी सहित भाजपा की कोई भी चालाकी जब कामयाब नहीं हो पा रही है, लगातार भाजपा नेताओं की जनता द्वारा पिटाई तक हो रही है. उन्हें इलाके से खदेड़ कर जनता बाहर कर रही है, तब मोदी और अय्यर के बीच कोई ‘डील’ की गई थी, और मोदी के ईशारे पर ही अय्यर ने ‘‘नीच’’ शब्द का इस्तेमाल किया था.

बात चाहे जो भी हो पर जनता इस बात को समझती है कि अगर मोदी सहित भाजपा को एक बार फिर जीतने का मौका दिया गया तो वह जनता की सेवा करने के वजाय अंबानी-अदानी के भविष्य को ही सुरक्षित बनायेगी.

आज देश की राजनीति का दारोमदार गुजरात की जनता के कंधों पर एक बार फिर जा टिका है. उन्हें एक बार फिर यह साबित करना होगा कि गुजरात गांधी और पटेल की धरती है, जहां किसी भी प्रकार की दलाली और ईवीएम के फर्जी मतदान को रोककर भाजपा को अपनी औकात दिखानी है. गुजरात की जनता को यह दिखाना होगा कि यही वह भाजपा है जिसने गुजरात के ही एक बेटे महात्मा गांधी को ‘‘चुतर बनिया’’ कहा था. ये वही भाजपा के असभ्य तत्व हैं जिनके कथनी और करनी में बेमिशाल अंतर है. जनता के हित की बात करने वाली भाजपा असल में अपने नेताओं, मंत्रियों सहित अंबानी-अदानी का खजाना भरने में दिन-रात लगी हुई है और देश की जनता मंहगाई, भ्रष्टाचार, अनाचार, अशिक्षा, कर्ज, गरीबी, भूखमरी, बेरोजगारी, आत्महत्या की गहरी खाई में धकेल दी गई है.

ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ये ‘‘नीच’’ अवतार भाजपा को कहां तक ले जायेगी, यह तो गुजरात की जागरूक और पीड़ित जनता ही तय कर सकेगी.

See also –
मगरमच्छ मोदी का आर्तनाद
भाजपा की चुनावी रणनीति : मतदाताओं को धमकाने और डराने का दौर
हरिशंकर परसाई की निगाह में भाजपा

Previous Post

बिहार सरकार का तुगलकी फरमान, 80 हजार आन्दोलनरत् स्वास्थ्यकर्मियों को हटाने का आदेश

Next Post

दिल्ली में दिल्ली महिला आयोग की महिला कार्यकर्ता पर शराब माफियाओं का हमला

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

दिल्ली में दिल्ली महिला आयोग की महिला कार्यकर्ता पर शराब माफियाओं का हमला

Comments 3

  1. S. Chatterjee says:
    8 years ago

    गुजरात फ़ैसला कर चुका है प्रथम चरण के मतदान के बाद मेरे पास जो ज़मीनी और विश्वस्त ख़बरें आई हैं उसके अनुसार भाजपा अभूतपूर्व हार देखने जा रही है। मोदी की झल्लाहट से भी स्पष्ट है। मैंने दो महीने पहले ही कहा था गुजरात मोदी का वाटरलू साबित होने जा रहा है

    Reply
  2. Tejpratap Pandey says:
    8 years ago

    मोदी की शब्दावली ही उनके राजनीतिक पतन की शुरूआत हैं।चुनाव भले ही जीत जाए,लेकिन उनकी जगह इतिहास का कूङेदान ही हैं।

    Reply
  3. Sakal Thakur says:
    8 years ago

    महानीच भी होता है

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

क्या अमित शाह का माओवाद मुक्त भारत का सपना पूरा होगा ?

February 13, 2025
प्रतिव्यक्ति वार्षिक आय: दिल्ली सरकार बनाम केन्द्र सरकार

प्रतिव्यक्ति वार्षिक आय: दिल्ली सरकार बनाम केन्द्र सरकार

May 17, 2017

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.