Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

चित्रदुर्गा में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर लादी वही घिसी-पिटी तोहमतें

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 11, 2018
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

”पिछले तीन सालों में हम बीजेपी और आरएसएस के 20 कार्यकर्ताओं को (कर्नाटक राज्य में) खो चुके हैं … आप हमारे कार्यकर्ताओं पर जुल्म ढ़ाना बन्द कीजिये. एक बार हम सत्ता में आ गये तो सारे मामलों की छान-बीन करेंगे और आपको जेल भेजेंगे. ये हिन्दू विरोधी सरकार वोट बैंक की राजनीति कर रही है. ये स्थापित हो चुका है कि सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी जो राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त है, के विरुद्ध कर्नाटक सरकार ने सभी मामले वापस लिए जा चुके है. कर्नाटक की सिद्धरामय्या सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के कारण आमजन से पूरी तरह कट चुकी है.” उक्त बातें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कर्नाटक में आसन्न चुनावों के मद्देनजर 75 दिनों तक जारी रहने वाली परिवर्तन यात्रा की चित्रदुर्गा से शुरुआत करते हुए कही.

बीजेपी हर राज्य में जहां कांग्रेस की सरकारें है और निकट भविष्य में चुनाव होनेे हैं, उन सरकारों पर निम्न आरोप लगा कर चुनावी अभियान की शुरुआत करती है –

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

1 – हिन्दू विरोधी

2 – राष्ट्रविरोधी

3 – भ्रष्टाचारी

4 – वोट बैंक की राजनीति

देश में हिन्दू धर्मावलम्बियों का बाहुल्य है. बीजेपी खुद को अल्पसंख्यकों के मुकाबले बहुसंख्यक हिन्दू धर्मावलम्बियों की हितैषी पार्टी बताती है, ये स्थापित तथ्य है. देश में शिवसेना का प्रभाव क्षेत्र चूंकि महाराष्ट्र तक ही सीमित है, के मुकाबले एकमात्र हिन्दू हित की पोशाक, देशव्यापी पार्टी बीजेपी ही है इसलिए समूचे अल्पसंख्यकों के सिर राष्ट्रविरोधी, हिन्दू विरोधी होने की तोहमत लादने और “राई बरोबर मामले के प्रकाश में आने पर उसे पहाड़ यानी “तिल का ताड़” बना बहुसंख्यक हिंदुओं के सामने परोसने के लिए, संवाद के हर उपलब्ध श्रोत की उसकी पूरी क्षमता का दोहन करने के पुख्ता प्रबंध करने में बीजेपी की दक्षता के मुकाबले कांग्रेस कहीं ठहरती ही नहीं है.

एक कहावत है – “नामी चोर पकड़ा जाय, नामी शाह कमा खाये”. कांग्रेस की स्थिति “नामी चोर” वाली बन गई है और भ्रष्टाचार के आरोपों में आकंठ डूबी बीजेपी की “नामी शाह” वाली. हालांकि 2 जी मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस को जो भ्रष्टाचार में अपनी निर्लिप्तता का जिस ताकत से आक्रामक प्रचार करना था, वो भी कहीं दिखा नहीं. इसका सबसे बड़ा कारण मीडिया घरानों का बीजेपी से आर्थिक हित साधन होना चर्चाओं में है और दूसरा, कांग्रेस को आक्रामक प्रचार के लिए जितना उपयोग सोशल मीडिया का करना था, वो भी वह नहीं कर पाई. रही बात वोट बैंक राजनीति की तो इस तोहमत का कारण भी अल्पसंख्यकों के प्रति कांग्रेस का घृणा की राजनीति से दूर रहना ही है. कुल मिलाकर बीजेपी बहुसंख्यकों में अल्पसंख्यकों के प्रति स्वाभाविक घृणा फैलाने और उसका भरपूर राजनैतिक लाभ उठाने में पूरी तरह कामयाब है.

बीजेपी विरोधी जो खुद लुंज-पुंज अवस्था में है, के लिए वर्तमान में अनचाहे ही सही, कांग्रेस ही एक मात्र देशव्यापी राजनैतिक मंच है, जिस पर वे खड़े हो सकते हैं. यही फिलहाल कांग्रेस के पक्ष में है, जो राजनीति का धनात्मक चेहरा न होते हुए भी कांग्रेस के पुनर्जीवित होने केे लिए आशा की किरण है.

– विनय ओसवाल

देश के प्रतिष्ठित राजनैतिक विश्लेषक

Previous Post

स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उनकी नजर में ‘हिन्दुत्व’

Next Post

सुप्रीम कोर्ट प्रकरणः इस देश को संविधान की भावनाओं से नहीं सत्ताधारी पार्टी की भावनाओं के अनुसार चलाने के लिए तैयार किया जा रहा है ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

सुप्रीम कोर्ट प्रकरणः इस देश को संविधान की भावनाओं से नहीं सत्ताधारी पार्टी की भावनाओं के अनुसार चलाने के लिए तैयार किया जा रहा है ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मसूद अज़हर से सियासी लाभ के लिए भारत ने चीन और पाक की शर्तें क्यों मानी ?

May 6, 2019

क्रिकेट मानी झिंगुर

March 9, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.