Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

ये कोई बाहर के लोग हैं या आक्रमणकारी हैं

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 19, 2018
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये कोई बाहर के लोग हैं या आक्रमणकारी हैं

ये कोई बाहर के लोग हैं या आक्रमणकारी हैं. इस देश के नहीं हो सकते. ये न कबीर को जानते हैं न जायसी, नानक या रैदास को. प्रेमचंद, रेणु या कृष्णचंदर के उपन्यासों-कहानियों में जो समाज दिखता है ये उससे भी नहीं आते हैं, इनके आसपास वो किरदार दिखते ही नहीं है. टैगौर की नज़रों से देखें तो ये इंसान भी नहीं दिखते, विवेकानंद जिस हिंदू धर्म को शिकागो में बता कर आये, ये उस धर्म के भी नहीं हैं. ये न अंबेडकर को मानते हैं न उनके लिखे संविधान को.

You might also like

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

ये भारत की नदियों, पहाड़ों और जंगलों के दुश्मन हैं, देश की कला और संस्कृति को नष्ट करने में लगे हैं. इस देश की भाषायें भी इन्हें नहीं सुहाती. साहित्यकारों की हत्या करते हैं, किताबें जलाते हैं.

हम जिस समाज में जिये, जैसे लोगो के बीच बड़े हुये, जिन रवायतों को बड़ों से सीखा और छोटों को सिखाया वो इनमें नहीं दिखती. कुछ अजीब से हिंसक और अपराधी दिखते हैं ये लोग. ये लोग इस देश की बच्चियों के साथ बलात्कार कर रहे हैं और बलात्कारियों के पक्ष में जुलूस भी निकाल रहे हैं.

सरे आम हत्यायें कर रहें हैं, बैंक लूट रहे हैं, उद्योग बंद कराने में तुले हैं, देश का पैसा बाहर भेज रहे हैं, यूनिवर्सिटियों को बर्बाद करने में लगे हैं. छात्रों को पीट रहे हैं.

इस देश के गांव-शहर इनकी नफ़रत के निशाने पर हैं. वो शहर जो सैकड़ों सालों में लोगों ने बसाये, उन्हे एक पहचान दी. हर शहर ने कुछ खास दिया इस देश को विज्ञान, कला, साहित्य, पकवान, पहनावा और न जाने क्या क्या. ये उस पहचान को मिटाने में जुटे हुये हैं. ये काम तो अंग्रेज़ों ने भी नहीं किया जो ये कर रहे हैं. अंग्रेज़ से भी ज्यादा हिंसक और क्रूर हैं. सब नेस्तनाबूत कर रहे हैं.

न जाने ये कौन लोग हैं, किस समाज या संस्कृति से इनका ताल्लुक है, मजहब क्या है इनका. इस देश के तो बिलकुल नहीं हैं, कहीं बाहर से आये हैं ये लोग.

  • प्रशांत टंडन

Read Also –

ग्लोबल हंगरी इंडेक्स : मोदी सरकार की नीति से भूखमरी की कगार पर पहुंचा भारत
मौत के भय से कांपते मोदी को आत्महत्या कर लेना चाहिए ?
संघ मुक्त भारत क्यों ?

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

[ लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहे प्रतिभा एक डायरी को जन-सहयोग की आवश्यकता है. अपने शुभचिंतकों से अनुरोध है कि वे यथासंभव आर्थिक सहयोग हेतु कदम बढ़ायें. ]

Tags: ये कोई बाहर के लोग हैं
Previous Post

इतिहास : पुण्य प्रसुन बाजपेयी और अनजाना फोन कॉल – 2

Next Post

छत्तीसगढ़ः आदिवासियों के साथ फर्जी मुठभेड़ और बलात्कार का सरकारी अभियान

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

by ROHIT SHARMA
September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

by ROHIT SHARMA
August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

by ROHIT SHARMA
August 27, 2026
Next Post

छत्तीसगढ़ः आदिवासियों के साथ फर्जी मुठभेड़ और बलात्कार का सरकारी अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

एमएसएस की अपील, प्रतिबंध हटने का जश्न मनाएं ताकि मजदूरों के अधिकारों पर बढ़ते हमले के खिलाफ आवाज बुलंद हो !

March 3, 2022

‘The Last War’ : भारत 10 दिनों में चीन से युद्ध हार सकता है

December 20, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.