Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

नफरत से भरी मनुस्मृति, रामचरितमानस और बंच आफ थाट्स जैसी किताबों को जला देना चाहिए

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 17, 2023
in ब्लॉग
1
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
नफरत से भरी मनुस्मृति, रामचरितमानस और बंच आफ थाट्स जैसी किताबों को जला देना चाहिए
नफरत से भरी मनुस्मृति, रामचरितमानस और बंच आफ थाट्स जैसी किताबों को जला देना चाहिए

विश्व गुरु भारत में कोई भी दिन ऐसा नहीं गुजरता जहां किसी न किसी दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं के खिलाफ जातिय हिंसा न हो रही हो. कहीं मंदिरों के बाहर शुद्रों-महिलाओं का प्रवेश न होने देने के लिए सर्वण जातियां हिंसा कर रही है तो कहीं, धर्मशास्त्र के नाम पर शुद्रों को दोनों हाथों लूट रही है. और यह सब हो रहा है अपनी धर्म, राष्ट्र और संस्कृति की महानता के नाम पर.

प्रख्यात गांधीवादी विचारक हिमांशु कुमार लिखते हैं कि अपने धर्म, राष्ट्र या संस्कृति की महानता का दावा एक चालाकी है. महानता का षड्यंत्र समाज में बदलाव को रोकने के लिए होता है. आजादी के बाद भारत को बदलना था, जाति को मिटाना था, बड़ी जातियां छोटी जातियों को लूट कर अमीर बनकर आरामतलब बनी हुई थी. आर्थिक न्याय लाना था, जो मेहनत करें उसका फल वही ले, ऐसी व्यवस्था लानी थी. लेकिन आरामतलब अमीर वर्ग और सवर्ण जातियों ने चालाकी की और भारत की महानता का शगूफा छोड़ दिया.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

झूठ फैलाया गया कि भारत की संस्कृति बहुत महान है. और क्योंकि यह बहुत महान है इसलिए हमें कुछ भी बदलने की जरूरत नहीं है. अगर कुछ करना है तो वह यह कि प्राचीन भारत को फिर से वापस लाना है. यानी नई वैज्ञानिक समझ और समानता व न्याय के लिए काम नहीं करना है. ध्यान दीजिए भारत की महानता का दावा करने वाला संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ किसके द्वारा बनाया गया ?

ये बनाया गया था सवर्ण जातियों के द्वारा, जो नहीं चाहते थे कि जाति समाप्त हो और जो सवर्ण जातियां सदियों से इस देश में शासक है, उनके हाथ से अमीरी और राज निकल जाए. इसलिए एक राजनीति के तहत महानता का झूठा दावा किया गया. जबकि भारत के अतीत में जातिवाद था, दलितों की बस्तियां थी, दलितों पर हमले थे, औरतों की गुलामी थी, आर्थिक असमानता और लूट थी. लेकिन इस सब को महान कहा गया. और कहा गया कि जब हम महान हैं तो फिर हमें बदलने की क्या जरूरत है ?

ध्यान दीजिए भारत की महानता का दावा सवर्ण जातियों और अमीरों की तरफ से किया गया है. भारत की महानता का दावा भारत के आदिवासियों, भारत के दलितों और भारत के गरीबों की तरफ से नहीं किया गया है.

कल मैं एक अमेरिकी वीडियो देख रहा था. उसमें एक गोरा व्यक्ति कहता है कि –

‘ट्रंप ने चुनाव के समय दावा किया कि हमें अमेरिका को फिर से महान बनाना है. वह गोरा व्यक्ति कहता है कि अमेरिका की महानता के इस दावे पर अमेरिकी गोरे ताली बजा रहे थे. जब गोरों ने अमेरिका के आदिवासियों को मारा, क्या वह आदिवासी अमेरिकी महानता के इस वादे पर गर्व कर सकते हैं ?

‘जिन अफ्रीकियों को गुलाम बनाकर अमेरिका में लाया गया क्या, वह काले अफ्रीकी अमेरिका की महानता के दावे पर गर्व कर सकते हैं ? जापान के साथ जब अमेरिका का युद्ध हुआ तब अमेरिकी सरकार ने अमेरिका में रहने वाले लाखों जापानियों को 4 साल तक कैद करके रखा, क्या वह जापानी लोग अमेरिका की महानता पर यकीन कर सकते हैं ?’

अंत में वह गोरा एक काले नौजवान को मंच पर बुलाकर उसके पांव धोता है और कहता है कि –

‘मैं सारे गोरों की तरफ से जो काले लोगों के ऊपर अत्याचार किए गए उनके लिए क्षमा मांगता हूं और मैं आपके पांव इसलिए धो रहा हूं क्योंकि मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि आपका और मेरा मूल्य समान है. मुझे क्षमा कर दीजिए.’

भारत को अपनी महानता का घमंड छोड़कर अपने भीतर विद्यमान रंगभेद, जातिवाद, सांप्रदायिकता, आर्थिक लूट छोड़ना ही पड़ेगा. तभी भारत अपने इस सड़े-गले अतीत से आजाद हो सकेगा और एक नया भारत जन्म लेगा. जिसमें बराबरी और न्याय होगा. तभी प्रेम और शांति जन्म ले सकती है वरना जाति, संप्रदायवाद और आर्थिक लूट में डूबे हुए भारत में प्रेम और शांति कभी नहीं आ सकती.

प्रख्यात गांधीवादी विचारक हिमांशु कुमार की उपरोक्त कथन पर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने पिछले दिनों नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू) के 15वें दीक्षांत समारोह के दौरान उक्त सभी बातों पर मुहर लगाते हुए कहा कि –

मनुस्मृति, रामचरितमानस और बंच आफ थाट्स जैसी किताबों को जला देना चाहिए. इन किताबों ने नफरत फैलाई है. लोगों को सदियों पीछे धकेलने का काम किया है. देश में जाति ने समाज को जोड़ने के बजाए तोड़ा है. इसमें मनुस्मृति, गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरितमानस और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक माधव सदाशिव गोलवलकर लिखित बंच आफ थाट्स ने 85 प्रतिशत लोगों को सदियों तक पीछे रखने का काम किया है.

इन्हीं के कारण देश के राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को मंदिरों में जाने से रोका गया. ये ग्रंथ नफरत फैलाते हैं. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने इनका प्रतिरोध किया था. उन्होंने मनुस्मृति को जलाने का काम किया था. उन्होंने कहा कि रामचरित मानस में लिखा गया है कि अधम जाति में विद्या पाए, भयहु यथा अहि दूध पिलाए.

इसका अर्थ होता है कि नीच जाति के लोग शिक्षा ग्रहण कर जहरीले हो जाते हैं जैसे दूध पीकर सांप हो जाता है. एक युग में मनुस्मृति, दूसरे में रामचरित मानस तथा तीसरे युग में बंच आफ थाट्स ने समाज में नफरत फैलाई है. कोई भी देश नफरत से कभी महान नहीं बना है, देश जब भी महान बनेगा, प्यार से ही.

आज, मनुस्मृति, रामचरित मानस और बंच ऑफ थॉट नफरत बांटती एक ऐसे कल्पित विश्व गुरु नामक देश का निर्माण करती है जहां जातियबोध इतनी प्रचंडता से प्रेषित होती है कि शुद्रों के नाम पर अपमान और नृशंस हत्या का एक से बढ़कर दृष्टांत पैदा हो रहा है. जरूरत है इसके खिलाफ न केवल वैचारिक लड़ाई तेज करते हुए नफरत बांटती इन पुस्तकों को नष्ट करनी होगी बल्कि इसके खिलाफ सशक्त जनप्रतिरोध प्रतिरोध भी संगठित करना होगा.

Read Also –

रामचरितमानस : संविधान विरोधी ग्रंथ
क्या आप हिन्दू राष्ट्र की औपचारिक घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं ?
खंडित भारत का एकमात्र कारण जातिवादी हिन्दू और उसका भक्त
अन्त की आहटें – एक हिन्दू राष्ट्र का उदय
ब्राह्मणवाद का नया चोला हिन्दू धर्म ?
मनुस्मृति : मनुवादी व्यवस्था यानी गुलामी का घृणित संविधान (धर्मग्रंथ)
आरएसएस का वैचारिक पोस्टमार्टम – मधु लिमये
गोलवलकर की पुस्तक से आर एस एस और भाजपा के प्रतिक्रियावादी विचारों की एक झलक
‘एकात्म मानववाद’ का ‘डिस्टोपिया’ : राजसत्ता के नकारात्मक विकास की प्रवृत्तियां यानी फासीवादी ब्राह्मणवादी राष्ट्रवाद

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

कैमूर : पुलिसिया गैंग द्वारा 30 वर्षीय आदिवासी महिला की बलात्कार और हत्या के खिलाफ उबला पहाड़

Next Post

चमत्कारों से घिरा पुरूष

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

चमत्कारों से घिरा पुरूष

Comments 1

  1. whoiscall says:
    3 years ago

    Good post!

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सांपों की सभा : ‘हमें लोकतंत्र को लोकतांत्रिक ढंग से खत्म करना है’

November 13, 2024

नृशंस हत्यारे मोदी की हत्या के नाम पर देशवासियों के खिलाफ षड्यंत्र

September 4, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.